कलेक्टर ने समय सीमा में त्रुटिरहित गिरदावरी कार्य करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज विकासखंड नवागढ़ के ग्राम खोखरा, धाराशिव और मेंहदा में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बुवाई का क्षेत्रफल, कुल रकबा और लगाए गए फसल की जानकारी ली तथा नक्शा खसरा का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि गिरदावरी शासन का महत्वपूर्ण कार्य है, इसे प्राथमिकता से करें। उन्होंने ने कहा कि धान के फसल का प्रकार का विवरण गिरदावरी में प्रविष्ट करे। उन्होंने जहां पऱती भूमि है…
Read MoreMonth: September 2023
प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर बरसी जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, कहा – कांग्रेस के एजेंट न बनें अधिकारी, सरकारी मर्यादा का करें पालन !
जिला चिकित्सालय में रेड क्रास जेनरिक दवा दुकान के उद्घाटन कार्यक्रम में सरकारी प्रोटोकॉल का पालन न होने पर जताई नाराजगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिला चिकित्सालय में रेड क्रास जेनरिक दवा दुकान के उद्घाटन कार्यक्रम में सरकारी प्रोटोकॉल का पालन न किये जाने पर जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि रेडक्रास केंद्र सरकार की योजना है, केंद्र सरकार की योजना से जुड़े किसी भी सरकारी कार्यक्रम में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार क्षेत्र की सांसद को न केवल आमंत्रित…
Read Moreएकल अभियान : भाग उत्तर छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी मा. माधवेन्द्र सिंह जी का प्रेरक मार्गदर्शन हुआ प्राप्त.
आगामी दो महिनों की कार्य योजना एवं तीन चरणों के कार्य से विस्तार से कराया गया अवगत. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : दिनांक 04 सितंबर 2023 दिन सोमवार को भाग उत्तर छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें अपने भाग केंद्र कुनकुरी अग्रसेन भवन में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी एवं सीईसी कार्यकारी अध्यक्ष मा. माधवेन्द्र सिंह जी का हृदय स्पर्शी, सारगर्भित, प्रेरक मार्गदर्शन देश विरोधी ताकतों का अनेकों उदाहरण देते हुए प्राप्त हुआ। आगामी 2 महीनों की कार्य योजना तीन चरणों का कार्य को विस्तार से रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ…
Read Moreरमन सरकार के दौरान गौ हत्या के महापाप के आरोपियों को संरक्षण देने वाले धरमलाल कौशिक, हादसे में गायों की मौत पर राजनीति कर रहे हैं – सुरेंद्र वर्मा
तत्काल जांच, बीमार गायों का त्वरित उपचार, जिम्मेदारों के खिलाफ़ कठोर कार्यवाही भी सुनिश्चित है रमन राज में गौसेवा का अनुदान खाकर गायों को मछली के चारे के रूप में उपयोग करने वाले भाजपाई कि नैतिकता से आरोप लगा रहे हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि रमन सरकार के दौरान गौ हत्या के महापाप के आरोपियों को संरक्षण देने वाले धरमलाल कौशिक नया रायपुर के नवागांव…
Read Moreइंदिरा प्रियदर्शनी बैंक से करोड़ो रूपये घूस लेने वाले रामविचार नेताम लटकाने की बात करके जनता को भटका नहीं सकते, सारे भ्रष्ट तो भाजपा के फूल के पंखुड़ियों में लटके हुये है – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम के लटकाने वाले बयान पर पलटवार करते हुऐ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सारे भ्रष्टाचारी घोटालेबाज कमीशनखोर तो भाजपा के फूल के पंखुड़ियों में लटके हुये। पूरा प्रदेश जानता है की रामविचार नेताम जब गृह मंत्री थे तब इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला के घोटालेबाजो को बचाने के लिए बैंक मैनेजर से करोड़ों रुपए की रिश्वत लिए थे। बैंक मैनेजर ने तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत को भी करोड़ो रुपया रिश्वत…
Read Moreभाजपा के दामन पर लगे झीरम के खून के छींटे ‘परिवर्तन यात्रा’ से याद आयेंगे – दीपक बैज
2640 रू. में 20 क्विंटल धान खरीदी, कर्जमाफी, आधा प्रतिशत बेरोजगारी, 400 यूनिट बिजली बिल हॉफ के खिलाफ भाजपा की परिवर्तन यात्रा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के द्वारा निकाले जानी वाली परिवर्तन यात्रा पर प्रहार करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि किस चीज में परिवर्तन करने के उद्देश्य से भाजपा परिवर्तन यात्रा निकालना चाहती है? छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तो 2018 में ही आ गया है जब जनता ने भाजपा के कुशासन और भ्रष्टाचार वाली रमन सरकार को घर बैठा दिया था। भाजपा किस…
Read Moreछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पत्रकार वार्ता में कहा, रेलवे को बचाने कांग्रेस करेगी आंदोलन, 13 को होगा रेल रोको आंदोलन
मोदी सरकार यात्री रेल को बंद करने का साजिश रच रही है कांग्रेस रेलवे सुविधाओं की बहाली के लिये करेगी आंदोलन मोदी सरकार रेल को अडानी को बेचना चाह रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सेवा रेलवे सुविधा को समाप्त करने का साजिश रच रही है। वर्षों से भारतीय रेलवे आम जनता का भरोसेमंद, सस्ता और सुलभ परिवहन का पर्याय हुआ करता था जिसे मोदी…
Read Moreभूपेश हार की दहशत में पद की गरिमा और व्यवहार न भूलें – भाजपा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हार की दहशत में अपने पद की गरिमा और व्यवहार भूल गए हैं। अव्वल तो उनमें इस पद को धारण करने की वैचारिक योग्यता का सर्वथा अभाव है लेकिन जनता ने पिछले चुनाव में कांग्रेस को चुना और कांग्रेस नेतृत्व ने अपनी स्वार्थपूर्ति के लिए भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाया तो उम्मीद की जा रही थी कि वे पद की गरिमा के अनुकूल आचरण करेंगे। किंतु दुर्भाग्य का…
Read Moreबघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर माना कि कांग्रेस सरकार ने 16 लाख परिवारों का आवास छीना : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल
श्री मोदी को पत्र लिखने के बजाय मुख्यमंत्री अगर केंद्र सरकार और अपने ही मंत्री के लिखे पत्रों पर गौर कर लेते तो प्रदेश के गरीब परिवारों के सिर पर पक्की छत होती – चंदेल नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा : अपने पूरे कार्यकाल में चिठ्ठियाँ लिखकर अपने नाकारापन का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ने और अनर्गल प्रलाप करने के अलावा मुख्यमंत्री बघेल ने कुछ नहीं किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रधानमंत्री आवास के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री…
Read Moreभाजपा 12 और 16 सितम्बर से दंतेवाड़ा और जशपुरनगर से परिवर्तन यात्राओं का शंख फूँकेगी : दंतेवाड़ा में पहली यात्रा का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जशपुर में दूसरी यात्रा का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा करेंगे, वरिष्ठ नेता भी समय-समय पर यात्राओं में शामिल होने पहुँचेंगे
बिलासपुर में परिवर्तन यात्राओं के समापन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शिरकत, पहली यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और दूसरी यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा : 87 विस क्षेत्रों की 2,989 किमी की यात्रा करने वाली परिवर्तन यात्राएँ भ्रष्टाचार के आकाओं को उखाड़ फेंकने के लिए जनता की हुँकार होगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी आगामी 12 और 16 सितम्बर से प्रदेश के दो स्थानों, दंतेवाड़ा और जशपुरनगर से परिवर्तन यात्राओं का शंख फूँकने जा रही…
Read More