कुनकुरी विधानसभा के वर्तमान विधायक यूडी मिंज पुनः बने कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी, समर्थकों ने किया स्वागत, फटाके फोड़कर बांटी मिठाई….. देखे वीडियो…..

यूडी मिंज ने भी जताया आभार और कुनकुरी बस स्टैण्ड से प्रारंभ किया जनसम्पर्क समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : विधानसभा चुनाव को लेकर काफी प्रतिक्षा के बाद जशपुर जिले की कुनकुरी विधानसभा सीट के लिये कांग्रेस पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने पर कुनकुरी नगर में वर्तमान विधायक यूडी मिंज का कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और इस अवसर पर आतिशबाजी करने के साथ मिठाई खिलाकर प्रसन्नता प्रगट की गई। इस अवसर पर समर्थकों ने प्रत्याशी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व जिंदाबाद के नारे लगाये। इस…

Read More

प्राचार्य, प्रधान पाठक सहित अनुपस्थित पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

24 घण्टे में मांगा जवाब अन्यथा एकपक्षीय कार्यवाही की चेतावनी. कार्य में संलग्न अधिकारी, कर्मचारी की अनुपस्थिति पर की जाएगी कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने निर्वाचन 2023 कार्य में संलग्न पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घण्टे के भीतर कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने अन्यथा लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के नियमों के विपरीत मानते हुए एकपक्षीय कार्यवाही की…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने खैरागढ़ में आमसभा को किया संबोधित : खैरागढ़ से भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह के नामांकन में भी हुए सम्मिलित.

कांग्रेस सरकार की पिछले 5 साल की नाकामियों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी जमकर निशाना साधा. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर/खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज खैरागढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खैरागढ़ से भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने पिछले 15 साल के भाजपा शासनकाल में हुए खैरागढ़ सहित प्रदेश के विकास की बात की, साथ ही पिछले 5 साल की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

Read More

रात्रि में ट्रेलर वाहन को चाकू दिखाकर रोक कर 400 लीटर डीजल लूट करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपी मुकेश यादव उम्र 22 वर्ष ग्राम बिरगहनी थाना बलौदा के विरूद्ध धारा 392, 294, 506, 34, 395, 120 बी भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत बलौदा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है रिमांड पर जेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी पीमित कोर्राम पिता राजेन्द्र सिंह उम्र 32 वर्ष पता बोडेमुडा थाना खडगंवा जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बोडेमुडा थाना खडगंवा…

Read More

80 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी (01) विशेषण यादव उम्र 42 साल निवासी कटघरी थाना अकलतरा (02) सुशील कुर्रे उम्र 50 साल निवासी पोड़ीदहला थाना अकलतरा (03) भोला भारद्वाज उम्र 28 साल निवासी बरगंवा थाना अकलतरा के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए, अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 18.10.2023 को मुखबीर सूचना मिला की थाना अकलतरा क्षेत्र में अवैध रूप…

Read More

मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 47 वाहनों पर हुई कार्यवाही, 14,500 रुपये लिया गया समन शुल्क, यातायात उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जिला पुलिस यातायात द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17 10:2023 को विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया, जिसमें वाहनों में नम्बर प्लेट अस्पष्ट होना, नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना, मोटर सायकल में तीन सवारी वाहन में रिफ्लेक्टर ग्लास नही होना, वाहन का हेड लाईट आधा काला नही होना, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना, बिना…

Read More

घर पर अवैध बिक्री के लिए शराब रखे होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस की रेड…देशी और अंग्रेजी शराब के 70 पाव साथ आरोपी गिरफ्तार…..

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ एसएसपी सदानंद कमार के निर्देशन पर अवैध शराब बिक्री व परिवहन पर कार्रवाई के लिये थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा स्टाफ व मुखबिर तैनात कर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है । इसी क्रम में दिनांक 18/10/2023 के शाम कोतवाली टीआई शनिप रात्रे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा जोगीडिपा में शराब रेड कार्यवाही किया गया । कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि सोहेल खान नाम का युवक अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए भारी मात्रा में शराब घर पर…

Read More

पुलिस की शराब रेड कार्रवाई में 15 पाव देशी शराब, 3 बीयर और 5 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है । आगामी चुनाव के मद्देनजर थाना प्रभारी चक्रधरनगर द्वारा उड़ीसा सीमा से लगे थानाक्षेत्र के दूरस्थ गांवों से लेकर शहर में मुखबीरों का जाल बिछाकर रखा गया है और प्राप्त सूचनाओं पर कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में दिनांक 17/10/2023 के शाम टाउन पेट्रोलिंग दौरान थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि मिट्ठूमुडा राजीव गाधीनगर  भजनडीपा थाना जूटमिल  का काशीराम…

Read More

एक्शन मोड में प्रशासन व पुलिस : खरसिया में पदनाम वाले नंबर प्लेट उतरवाए गये, आमजन के भी अमानक नंबर प्लेट पर हुई कार्रवाई……

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ प्रदेश में आचार संहिता प्रभावशील है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रभावी रूप से आदर्श आचार संहिता के नियमावली का पालन जिले में कराया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 18.10.2023 को स्थानीय प्रशासन के साथ खरसिया पुलिस द्वारा प्रमुख चौंक-चौराहों पर वाहनों की सघन जांच कार्रवाई किया गया । एसडीपी खरसिया प्रभात पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राकेश मिश्रा व उनका स्टाफ शहर के प्रमुख चौंक-चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें ऐसे वाहनों को भी रोका गया जिन…

Read More

एकताल बैरियर पर 3 वाहनों से नगद ₹13,76,900 बरामद, चक्रधरनगर पुलिस और फ्लाइंग स्क्वॉड की दूसरे दिन भी कार्यवाही जारी…

सीएसपी अभिनव उपाध्याय ने बताया संपत्ति स्वामी को जप्त रकम मुक्त कराने कलेक्टोरेट में समिति के पास प्रस्तुत करने होंगे सुसंगत दस्तावेज….. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा होने के फलस्वरुप 9 अक्टूबर से जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है । निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की दिशा में निर्वाचन व्यय निगरानी तथा आदर्श आचरण संहिता के संबंध में प्रशासन व जिला पुलिस भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायगढ़…

Read More