भटकते मानसिक रोगी को चक्रधरनगर पुलिस ने मानसिक चिकित्सालय सेन्दरी में कराया दाखिला…..

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ चक्रधरनगर पुलिस द्वारा अपने दायित्वों का निवर्हन करते हुये क्षेत्र में भटकने वाले मानसिक रोगी को उचित उपचार के लिये राज्य मानसिक रोगी चिकित्सालय सेन्देरी बिलासपुर में भर्ती कराया गया है ।   दिनांक 10/10/2023 को थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर को फारेस्ट कालोनी के रहवासी ने सूचना दिया कि कुछ दिनों से एक विक्षिप्त व्यक्ति (उम्र करीब 45 साल) फारेस्ट कालोनी, टीवी टावर की ओर मंडराता रहता है, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है । थाना प्रभारी ने स्टाफ को तस्दीक करने कहा गया…

Read More

रायगढ़ में फरार वारंटियों की धरपकड़ तेज, 2 स्थायी वारंट समेत 6 वारंटी गिरफ्तार….

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ आचार संहिता के प्रभावशील होते ही पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से फरार आरोपियों तथा वारंटी की धरपकड़ तेज कर दी है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर थाना प्रभारी द्वारा उनके क्षेत्र के फरार आरोपियों और वारंटियों को पकड़ने की तमिल के लिए टीम बनाकर उनके मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 10/10/2023 को थाना कोतवाली और चौकी जोबी स्टाफ द्वारा एक-एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया…

Read More

प्रभावशील आचार संहिता का पालन कराने थाना प्रभारी छाल ने ली गुंडा बदमाशों की क्लास, संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने पर जेल जाने की दिये चेतावनी…..

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य समेत देश के 5 राज्यों में आचार संहिता प्रभावशील है । आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूपेण पालन करने की प्रशासन व पुलिस को बड़ी जिम्मेदारी है । निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए बदमाशों पर कार्यवाही नितांत आवश्यक है जिसे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारी को बदमाशों को नियंत्रित करने आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया गया है  । इसी क्रम में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा थाना क्षेत्र के…

Read More

10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

अकलतरा पुलिस ने आरोपी मंगलू सिंह उम्र 20 वर्ष साकिन सबरिया डेरा कोटमीसोनार थाना अकलतरा के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्यवाही, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.10.2023 को मुखबीर सूचना मिला की मंगलू सिंह निवासी सबरिया डेरा कोटमीसोनार अपने कब्जे मे अवैध कच्ची महुआ शराब रखा है की सूचना पर रेड कार्यावही किया तो आरोपी  कब्जे से एक प्लास्टिक के सफेद रंग के डिब्बा में 10  कच्ची महुआ शराब बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध…

Read More

“नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” में महिला मोर्चा ने मोदी जी को दिया धन्यवाद, चुनाव के लिए भरी हुंकार : मोदी ने महिलाओ को दिया संवैधानिक अधिकार हमारे लिए गौरव का विषय – सीमा संतोष साहू

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज जिला कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर उत्तर विधानसभा स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए “नारी शक्ति वंदन” विधेयक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करना था महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू के नेतृत्व में आहूत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में  उन्होंने उत्तर विधानसभा की महिलाओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की 75 वर्ष की आजादी के पश्चात आज यह प्रथम अवसर है जब केंद्र…

Read More

पहचान के संकट से जूझ रहे है 71 विधायक अच्छा काम कर रहे हैं तो उन्हें ही प्रत्याशी घोषित क्यों नहीं करती कांग्रेस – भाजपा प्रदेश प्रवक्ता म्हस्के ने दावा किया : छत्तीसगढ़ की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है, विजयश्री भाजपा की होगी, मुख्यमंत्री खुद अपने लिए दूसरी जगह ढूंढ़ रहे

कांग्रेस में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के बीच टिकट बंटवारे को लेकर आपस में खींचतान चल रही : भाजपा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता म्हस्के ने सवाल किया : भाजपा ने अपने केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में 85 प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं तो उपमुख्यमंत्री सिंहदेव के पेट में मरोड़ क्यों उठने लगा? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस ब्रीफ में कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायक आज पहचान के संकट से जूझ रहे हैं।…

Read More

पौने पांच वर्ष से संजीवनी एक्सप्रेस और महतारी एक्सप्रेस की सुविधा से भोले-भाले आदिवासी, ग्रामीण वंचित है – शालिनी राजपूत

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजपूत ने कहा आदिवासी अंचल में प्रसव पीड़ा से व्याकुल महिला या फिर आपात स्थिति में मरीज को खाट पर या अन्य साधन से लोग अस्पताल लाने मजबूर होते हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने छत्तीसगढ़ में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का ढिंढोरा पीटा जाता है पर हालात बद से बदतर हैं। श्रीमती राजपूत…

Read More

विधानसभा निर्वाचन-2023 : साफ्टवेयर के माध्यम से शिकायतों के त्वरित निराकरण करने हेतु प्रशिक्षण 12 अक्टूबर को

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में होगा प्रशिक्षण  सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के साफ्टवेयर के माध्यम से त्वरित निराकरण करने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के कार्यालय के सभागृह में 12 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजे प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा साफ्टवेयर तैयार किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को साफ्टवेयर…

Read More

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक : आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय, नामांकन दाखिले की प्रक्रिया और ईसीआई के दिशा-निर्देशों की दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज प्रदेश के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचरण संहिता और निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। निर्वाचन अवधि के दौरान वाहनों व रैलियों की अनुमति की प्रक्रिया तथा इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से भी उन्हें अवगत कराया गया। बैठक में विधानसभा आम निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल…

Read More

छत्तीसढ़ में भाजपा खोटे सिक्कों और फूंके हुए कारतूसों के सहारे, उनके ही कार्यकर्त्ताओं को नहीं है उनपर भरोसा – सुरेंद्र वर्मा

नकारे सांसदों, दागी पूर्व मंत्रियों और हारे हुए प्रत्याशियों को उतरना भाजपा की मजबूरी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि प्रत्याशियों की सूची से बड़ा स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने एक बार फिर अपने खोटे सिक्कों को आजमाया है। चुनाव जीतने के बाद से भारतीय जनता पार्टी के सांसद छत्तीसगढ़ के हक और अधिकार को लेकर पूरी तरह से निष्क्रिय रहे। केंद्र में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि के तौर पर अपनी भूमिका निभाने में पूरी तरह नाकाम है,…

Read More