धान खरीदी के लिये केन्द्र सरकार एक भी रू. नहीं देती है , मोदी-साव कितना भी झूठ बोल लें सच्चाई नहीं बदलेगी धान खरीदी भूपेश सरकार करती है, धान खरीदी में मोदी सरकार केवल अड़ंगे लगाती है – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि धान खरीदी के लिये केन्द्र सरकार एक रू. भी नहीं देती है। भाजपा लगातार झूठ बोलकर जबरिया श्रेय लेने की कोशिश में है मोदी और साव कितना भी झूठ बोल ले इससे सच्चाई नहीं बदलने वाली मोदी सरकार धान खरीदी में सिर्फ अडंगे बाजी ही लगाती है कोई सहयोग नहीं करती है। हकीकत यह है कि छत्तीसगढ़ में धान कांग्रेस सरकार अपने खुद के दम पर खरीदती है, धान खरीदने में केन्द्र सरकार का एक पैसे…

Read More

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा राजपत्रित पुलिस अधिकारियों सहित थाना/चौकी प्रभारियों की ली गई अपराध समीक्षा बैठक : लघु अधिनियम की कार्यवाही में तेजी लाने एवं लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए दिशा निर्देश.

त्यौहारों के पूर्व भीड़-भाड़ वालेक्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर शहर में कड़ी क़ानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिए गए दिशा निर्देश. आम नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों को किया गया निर्देशित. विधानसभा चुनावों से पूर्व सुरक्षा बलों के रुकने की व्यवस्था सहित पोलिंग बूथ की ली गई सम्पूर्ण जानकारी. समीक्षा बैठक के दौरान 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने वाले उपनिरीक्षक सचित श्रीवास्तव को सम्मानित कर दी गई विदाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर : पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत कांसाबेल ब्लॉक के बालक बालिका छात्रावास में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर डॉ संध्या रानी टोप्पो खण्ड चिकित्सा अधिकारी कांसाबेल, श्री ज्ञान दास महंत विकास खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक सीएचसी कांसाबेल के अगुवाई में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास कांसाबेल में 150 बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ किशोर किशोरी में होने वाले सभी परिवर्तन के विषय में जानकारी दिया गया । साथ ही एक अच्छे जीवन शैली सही मार्गदर्शन , कैरियर निर्माण के टिप्स लगातार स्वास्थ्य टीम कांसाबेल द्वारा दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग कांसाबेल में अपने सेवा देने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य…

Read More

जशपुर जिले के किसानों को नाशपाती खेती से मिला है रोजगार : 1700 कृषकों द्वारा किया जा रहा 1230 मी. टन नाशपाती का उत्पादन

उद्यान विभाग की फल क्षेत्र विस्तार और नाशपाती क्षेत्र विस्तार योजना से किसानों को किया जा रहा है लाभान्वित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल के किसान अपने खेतों में विभिन्न उद्यानिकी फसलों की खेती करते हैं। जिसमें सामान्य खेती के साथ-साथ चाय, काजू, मिर्च, टमाटर, आलू और नाशपाती की अच्छी उत्पादन कर रहें हैं।। बगीचा विकास खंड क्षेत्र के पठारी क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर नाशपाती की पैदावार हो रही है और किसानों को इससे अच्छा मुनाफा भी मिल रहा है। जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 : जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने जशपुर के मंत्रणा सभा कक्ष में नोडल अधिकारियों, मास्टर ट्रेनर, सेक्टर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

ईव्हीएम, वीवीपैट के संचालन गतिविधियों की बारीकियों के संबंध में प्रशिक्षित किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आगामी विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों और मतदान दलों को दक्ष बनाने और निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट स्थित मंत्रणा सभा कक्ष में नोडल अधिकारियों, सहायक नोडल अधिकारियों ,मास्टर ट्रेनर एवं सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम,वीवीपीएट,पोस्टल बैलेट सहित मतदान प्रक्रिया के विभिन्न बिंदुओं की बारीकी डेमोंसट्रेशन कर ईवीएम के संचालन के बारे में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का…

Read More

कुनकुरी विधानसभा विकास की डगर पर, क्षेत्र के हर गाँव को मिल रही विकास कार्यों की सौगात : संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा गाँव का चंहुमुखी विकास सरकार का प्राथमिकता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी विधानसभा के दुलदुला एवं कुनकुरी ब्लॉक में कुनकुरी विधायक और संसदीय सचिव यू.डी. मिंज का सघन दौरा के साथ कई विकास के कार्य जारी हैं ! जहाँ उन्होंने विकास कार्यों भूमिपूजन और लोकार्पण किया। संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। गांव-गांव में लोकार्पण और भूमिपूजन के साथ छोटे-बड़े कार्यों के माध्यम से आमनागरिकों को सुविधाएं पहुंचाने का काम किया जा रहा है। हमारी सरकार ने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लिया…

Read More

अंकों में विसंगति होने पर अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति के साथ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में प्रस्तुत कर सकते हैं अभ्यावेदन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि विगत कुछ दिनों से आयोग द्वारा की जा रही भर्ती प्रक्रियाओं पर कुछ सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया के माध्यम से उत्तर पुस्तिकाएं (प्रश्न के आधे-अधूरे उत्तरों को स्क्रीनशॉट इमेज क्लिप तैयार कर) वायरल किए जा रहे हैं कि प्रश्न के अनुरूप उत्तर न होने पर भी अंक प्रदान किए गए हैं, यदि ऐसा किसी अभ्यर्थी के साथ घटित हुआ हो तो उक्त संबंध में आयोग कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ लोक…

Read More

शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने पर पैसे नहीं देने वाले के साथ मारपीट, गाली-गलौज करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !

आरोपी नजीर खान उर्फ जल्लाद उम्र 22 वर्ष निवासी रेल्वे स्टेशन के सामने पानी टंकी के पास जवाहर पारा चांपा के विरूद्ध धारा 294, 506,327 भादवि के अंतर्गत चाम्पा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जांजगीर-चाम्पा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07 अक्टूबर 2023 को प्रार्थी सिद्धगोपाल शुक्ला ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह आटो चलाता है, आरोपी नजीर खान उर्फ जल्लाद खान द्वारा उससे दारू पीने के लिए…

Read More

कांग्रेस ने राजधानी को खोदापुर बना दिया, कांग्रेस है विनाश की पहली गारंटी – बृजमोहन अग्रवाल

बृजमोहन ने किया भक्त कर्मा माता वार्ड में 2 करोड़ 43 लाख के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर :  भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने रायपुर को खोदापुर बना दिया है। मुख्यमंत्री को रायपुर के विकास से कोई लेना देना नहीं है। पिछला 5 साल रायपुर के लिए कुछ नही किया, सिर्फ घोषणा की है, चुनाव में सामने हार दिख रही है तब इन्हें शारदा चौक सड़क की याद आ रही है, रायपुर में फ़्लाईओवर की याद आ रही है,…

Read More

यात्रियों की सुरक्षा हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में नई तकनीक के समावेश के साथ डिजिटल पहल : 190 कोचों में क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे का प्रावधान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधाएं तथा सुरक्षा के साथ बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा तथा ट्रेनों में अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखकर ट्रेनों के कोच में क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे का प्रावधान किया जा रहा है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत 110 एलएचबी कोच, 72 ईएमयू के कोच तथा 08 डेमू कोच में क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे गए है…

Read More