समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय अग्रवाल ने आज शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन एवं स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर सी सी टीव्ही कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना,…
Read MoreMonth: November 2023
कोयला कारोबार में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक करोडों रुपये की धोखाधड़ी कर गबन करने के मामले में सरगुजा पुलिस की कार्यवाही, मामले में शामिल 1 आरोपी को बनारस उत्तरप्रदेश से किया गया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लेन देन के दस्तावेज एवं आरोपी के फर्म का रजिस्ट्रेशन किया गया जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी पंकज अग्रवाल पिता स्व. लक्ष्मीचन्द्र अग्रवाल उम्र 42 वर्ष निवासी मेरिडियन टावर, नारायणी काम्पलेक्स उदित नगर राउरकेला उड़ीसा, गणेश रोलिंग मिल्स (प्रा. लि.) का डायरेक्टर हैं जो छड़ निर्माण कर ब्रोकर के माध्यम से विक्रय करने का कार्य करता हैं कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 16/05/23 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि राहुल अग्रवाल, सुजित…
Read Moreधान उपार्जन हेतु नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के संबंध में नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त पटवारियों को दी गई विस्तृत जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन पर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान उपार्जन खरीफ वर्ष-2023 हेतु नोडल अधिकारियों के रूप नियुक्त पटवारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय शामिल हुए। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने कहा कि शासन द्वारा गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू धान खरीदी के क्रियान्वयन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी…
Read Moreकृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा संविधान के उद्देशिका का किया गया वाचन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र फिंगेश्वर में 26 नवम्बर को संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. सी.आर. नेताम एवं एन. एस. एस. प्रभारी डॉ. ओमेश ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया । अधिष्ठाता डॉ. नेताम ने संविधान के बारे में संक्षिप्त जानकारी देकर संविधान की प्रस्तावना / उद्देशिका का वाचन करवाया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस कार्यक्रम हमारे देश के विकास और समृध्दि के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इसे बनाए रखना एक अनिवार्य कदम है। यह कार्यक्रम…
Read Moreपुलिस की रेड कार्रवाई में संदिग्ध अवस्था में पकड़े गये पांच महिलाएं और एक व्यक्ति……..पेश किया गया एसडीएम न्यायालय में !
ग्राम तेलीकोट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने की थी रेड, पकड़े गए सभी व्यक्तियों पर थाना खरसिया में की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : आज दिनांक 27 नवंबर 2023 के दोपहर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तेलीकोट में कुछ लड़के-लड़कियां इकट्ठे देखे गए हैं, जिनकी गतिविधियां उचित नहीं है। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल को मुखबिर सूचना से अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर तत्काल…
Read Moreसीईओ रीना बाबा साहेब कंगाले के प्रस्ताव को ईसीआई ने किया मंजूर : छत्तीसगढ़ के 15 विधानसभा में अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी किए गए नियुक्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले के प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंजूरी प्रदान किया है। इसके अनुसार अब छत्तीसगढ़ के 15 विधानसभा में अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिले के सारंगढ़ विधानसभा 17 में कोमल प्रसाद साहू, नायब तहसीलदार सारंगढ़, रूपाली मेश्राम, नायब तहसीलदार सारंगढ़, राजेश पांडेय, सीएमओ सारंगढ़ और श्रीमती संजू पटेल, सीईओ जनपद पंचायत सारंगढ़ को अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बिलाईगढ़ विधानसभा-43 में अर्पण कुर्रे, नायब तहसीलदार भटगांव, बंदेराम भगत, नायब…
Read Moreसिकलसेल और एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम : खून की कमी महसूस होने पर सिकलसेल की जांच कराएं – सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला द्वारा सिकलसेल और एनीमिया जांच को जिले में अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। डॉ निराला ने जिले के सभी नागरिकों को कहा है कि खून की कमी महसूस होने पर सिकलसेल की जांच कराएं। जिले में सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम की स्थिति हमारे प्रदेश के साथ जिले में भी सिकलसेल एनीमिया से ग्रसित मरीजों की संख्या है। यह एक जेनेटिक डिसऑर्डर है। आम तौर पर इसका प्रभाव दर 6 से…
Read Moreछत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी में संविधान दिवस का गरिमामय आयोजन : न्यायपालिका के समक्ष मौजूद चुनौती एवं निराकरण विषय पर संगोष्ठी आयोजित
मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा के प्रयासों से राज्य की न्यायिक व्यवस्था में तेजी से हो रहा सुधार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के मार्गदर्शन में 26 नवम्बर को छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने समस्त न्यायाधीशों को संविधान दिवस की बधाई दी है। गौरतलब है कि मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा संविधान दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल के लिए नई दिल्ली प्रवास…
Read Moreमहिला से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने गुमला झारखण्ड से किया गिरफ्तार
आरोपी पर न्यायालय में दुष्कर्म के दो प्रकरण है विचाराधीन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी: दुष्कर्म के आरोपी जुगल किशोर ने जेल से निकलने के बाद पीड़िता के साथ छेड़खानी करते हुए विरोध करने पर की पीड़िता के साथ मारपीट करने का एक मामला कुनकुरी थाने में दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पूर्व में भी इसी प्रकार की वारदात में संलिप्त रहा है। आरोपी पर एक अन्य महिला के साथ भी दुष्कर्म का मामला जिले के अन्य थाना में दर्ज है जिसका भी प्रकरण न्यायालय में…
Read Moreरात्रि में महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में !
आरोपी हरिराम केवट उम्र 23 वर्ष निवासी कल्याणपुर थाना अकलतरा के विरूद्ध धारा 354, 354 (क) भादवि के अंतर्गत थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 607/23 पंजीबद्ध कर अकलतरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए की गई त्वरित कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25 नवंबर 2023 को रात्रि में पीड़िता अपने सास के साथ धान की रखवाली करते घर आंगन में सोयी…
Read More