यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जिला पुलिस द्वारा की जा रही हैं लगातार कार्यवाही : जिले में मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 78 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 61,100/- रूपये समन शुल्क.

यातायात चेकिंग के दौरान 13 नाबालिग बालकों द्वारा मोटर सायकल चलाए पाये जाने पर यातायात नियम के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही की गई. हाइवा वाहन चालक द्वारा ओव्हर लोड कर वाहन चलाए पाए जाने पर यातायात नियम के अंतर्गत कार्यवाही कर थाना बलौदा द्वारा 15,000/– रूपये का समन शुल्क लिया गया. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : जिला पुलिस यातायात द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया जा रहा है। इसी…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 : जशपुर जिले के मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक का प्रशिक्षण हुआ आयोजित

डाक मत पत्रों एवं ईवीएम से मतों की गणना की बारीकियों का विस्तार से दी गई जानकारी मतगणना केंद्र में मोबाईल पूर्णतः रहेगा प्रतिबंधित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : विधानसभा निर्वाचन 2023 को सफलतापूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने हेतु मतगणना के तैयारी एवं मतगणना की प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु मतगणना कर्मियों, पोस्टल बैलेट पर्यवेक्षक, गणना सहायकों का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर डी आर राठिया, प्रोफेसर टी आर पाटले, प्रोफेसर एस के मारकंडे द्वारा बताया गया कि निर्वाचन…

Read More

जशपुर : जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से विद्युत संबंधित शिकायतें, आवेदन प्राप्त होने पर मौके में जाकर किया जाता है त्वरित निराकरण

निकाय के पास वर्तमान में स्ट्रीट लाईट से संबंधित शिकायत या आवदेन लंबित नहीं है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: समाचार पत्रों में प्रकाशित दस से ज्यादा वार्डो की स्ट्रीट लाइट एक महीने से बंद, अंधेरे में अपराध होने की आशंका बढ़ी खबर के संबंध में नगरपालिका परिषद् जशपुरनगर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने जानकारी दी है कि नगरपालिका परिषद् जशपुरनगर क्षेत्रान्तर्गत् समस्त वार्डों में जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से किसी भी प्रकार की विद्युत से संबंधित प्राप्त शिकायतें या आवेदनों का मौंके में जाकर त्वरित निराकरण किया जाता है। हाल…

Read More

जशपुर: जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 01 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पतरापाली निवासी स्व. महित चौहान का जहरीला सांप के काटने से 03 अगस्त 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी बुधियारो बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Read More

उठाईगिरी करने वाली ”राजगढ़ गिरोह“ की 3 महिलाओं को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार : महिलाएं त्यौहारी सीजन में चैन स्नैचिंग, पर्स एवं रकम चोरी करने जैसे अपराधों में रहती थी सम्मिलित

अपने आस-पास संदेहियों/बाहरी व्यक्तियों के दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देवें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर उठाई गिरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों (1) श्रीमती अनुराधा सिसोदिया निवासी कड़िया थाना बोडा जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) (2) जोशनी सिसोदिया निवासी गुलखेड़ी थाना बोडा जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) एवं (3) रूबी सिसोदिया ग्राम कड़िया थाना बोडा जिला राजगढ़ को सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त महिलाएं राजगढ़ गिरोह के सदस्य हैं इनका प्रमुख कार्य त्यौहारिक सीजन में भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं का चैन स्नैचिंग करना, पर्स से…

Read More

स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म : पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

पीड़िता को आरोपी के घर से बरामद कर सौंपा परिजनों को जशपुर: जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक ग्राम में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटना की जानकारी मिली है। परिजनों ने मामले की जानकारी होने पर पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक श्याम सोनी के विरूद्ध भादवि की धारा 363, 376, 366 एवं पाक्सो एक्ट की धारा के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया…

Read More

पीसीपीएनडीटी के अंतर्गत राज्य सलाहकार समिति की बैठक का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पीसीपीएनडीटी के अंतर्गत राज्य सलाहकार समिति की बैठक संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के सभा कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व बैठक में लिए गए निर्णय के परिपालन के साथ-साथ पीसीपीएनडीटी ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन फार्म-बी में आवेदक का नाम अंकित किए जाने और पीसीपीएनडीटी पोर्टल में 06 माह प्रशिक्षण हेतु अधिसूचित संस्था एवं प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सकों की सूची प्रदर्शित करने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में संयुक्त संचालक श्री प्रशांत श्रीवास्तव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति जायसवाल, राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह, पीसीपीएनडीटी की सलाहकार…

Read More

जनता पर बिना अतिरिक्त बोझ डाले घोषणा पत्र के वायदे पूरे करेगी कांग्रेस सरकार, पिछले पांच सालों में बिना कोई अतिरिक्त कर लगाये सभी वायदे पूरे किये है – सुरेंद्र वर्मा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि विगत 5 वर्षों में भूपेश सरकार ने सुशासन और समृद्धि का उत्कृष्ट मॉडल देश के सामने प्रस्तुत किया है। छत्तीसगढ़ का जीएसडीपी वृद्धि दर 8 प्रतिशत है। भूपेश सरकार में अर्थव्यवस्था के तीनों सेक्टर कृषि, सेवा और उत्पादन तीनों में छत्तीसगढ़ का औसत राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। प्रति व्यक्ति आय 84 हजार से बढ़कर 133898 रुपए हो गई है। प्रदेश की जनता पर न कोई नया कर लगाया, ना कर की दरों में…

Read More

जनता ने भाजपा को मुख्यमंत्री का चेहरा ढूंढने का अवसर नहीं दिया, फिर कांग्रेस की सरकार बन रही है – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बन रही है।जनता ने भाजपा को मुख्यमंत्री का चेहरा ढूंढने का अवसर नहीं दिया है।भाजपा को नेता प्रतिपक्ष कौन होगा? इस दिशा में मजबूती से प्रयास करना चाहिए।भाजपा को यह बताना चाहिए क्या मोदी की गारंटी पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा का अगला नेता प्रतिपक्ष गारंटी देने वाला होगा? या फिर राज्य निर्माण के वक्त नेता प्रतिपक्ष चुनने आए प्रभारी के साथ एकात्म परिसर में हुई घटना की फिर…

Read More

24 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा का घोषणा पत्र बनेगा देश भर में चुनावी मुद्दा – दीपक बैज

मोदी की गारंटी से भाजपा की नीयत पर सवालिया निशान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के लिये भाजपा का घोषणा पत्र को कांग्रेस 24 के लोकसभा चुनाव में देश भर में चुनावी मुद्दा बनायेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के द्वारा विधानसभा चुनाव के लिये बनाये गये मोदी की गारंटी से भाजपा की नीयत पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी केन्द्र में सरकार चला रही है। धान की कीमत 3100 रू. देने का वायदा कर रही तथा…

Read More