समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत निर्वाचन के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण दो प्रत्याशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने नोटिस जारी किया है। निर्वाचन के दौरान भारतीय जनता पार्टी 63 दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्याशी द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोपली एवं थनोद में ग्रामीणों को लाभ देने हेतु फार्म भराया गया। इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी 67 अहिवारा क्षेत्र के प्रत्याशी द्वारा छत्तीसगढ़ की घोषणा पत्र के बिन्दु महतारी…
Read MoreDay: November 11, 2023
निर्वाचन कार्य में बरती लापरवाही, दो पुलिस कर्मचारी निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर निर्वाचन के महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर दो पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि गत शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज कार्यालय के उप पुलिस अधीक्षक एम.आर. कश्यप द्वारा विधानसभा चुनाव-2023 के तारतम्य में मनेन्द्रगढ़ रोड कालीघाट अम्बिकापुर के स्थैतिक निगरानी दल-09 की चेकिंग के दौरान दो पुलिस कर्मचारी थाना अम्बिकापुर के प्रधान आरक्षक 262 प्रवीण चंद तिवारी एवं थाना गांधीनगर के आरक्षक 674 रिजयुस कुजूर द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर अनुशासनहीनता, लापरवाही बरती गई। पुलिस रेग्युलेशन के…
Read Moreव्यय लेखा की जांच नहीं कराए जाने पर कुनकुरी के छ.ग. महतारी पार्टी के प्रत्याशी को नोटिस जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : सहायक रिटर्निंग अधिकारी कुनकुरी द्वारा व्यय लेखा की जांच नहीं कराए जाने पर छ.ग. महतारी पार्टी के प्रत्याशी श्री फिलिप्स टोप्पो को नोटिस जारी किया गया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी कुनकुरी द्वारा जारी नोटिस अनुसार लोक प्रतिनिधित्व की धारा 1951 की धारा 77 के तहत् निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों को प्रचार अवधि के दौरान कम से कम तीन बार निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर को व्यय लेखा प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है, जिनमें दिनांक 10 नवम्बर 2023 को जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 122…
Read Moreशांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करने हेतु डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च !
राजपत्रित अधिकारियों द्वारा बाहर से आये फोर्स के अधिकारी/कर्मचारियों को की गई ब्रिफिंग. चप्पे-चप्पे पर है पुलिस की नजर, अड्डेबाजी, नशाखोरी, गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर की जायेगी कड़ी कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर/कुनकुरी : विधानसभा चुनाव 2023 को जिले में भय मुक्त वातावरण में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु पुलिस विभाग पूर्ण रूप से मुस्तैद है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 11 नवंबर 2023 को डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारी सहित शहर एवं जिले…
Read Moreजशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिलेवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने दीपावली पर्व के लिए जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। यह पर्व हम मिल जुलकर मनाते हैं, जो लोगों को आपस में जोड़ने और एकता की भावना को बढाने का कार्य करता है। डॉ. मितल ने कहा है कि दीपावली का त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो। साथ ही उन्होंने अपील की है कि इस…
Read Moreआगामी विधानसभा चुनाव एवं त्यौहार के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा सेंट्रल फोर्स के साथ शहर में किया गया फ्लैग मार्च : फ्लैग मार्च कर पुलिस ने दिया भयमुक्त मतदान का संदेश !
500 से अधिक केन्द्रीय बलों के जवानों ने शहर के मुख्य क्षेत्रों गोल बाजार, सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड, मध्य नगरी चौक, अग्रसेन चौक एवं सीएमडी चौक से पैदल निकलते हुए फ्लैग मार्च किया पैदल मार्च करने का उद्देश्य निष्पक्ष चुनाव तथा अपराधिक तत्वों को हतोत्साहित करना है. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव तथा दीपावली त्यौहार के मद्देनजर शहर में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ आपराधिक घटनाओं को रोकने तथा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने तथा अपराधिक…
Read More