समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतगणना स्थल क्षेत्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल की सुरक्षा और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने समस्त रिटर्निंग ऑफिसर तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन, भिलाई नगर निगम आयुक्त व अपर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे सहित आर.ओ.…
Read MoreDay: November 24, 2023
विधानसभा निर्वाचन 2023 : मतगणना तिथि 3 दिसम्बर को शुष्क अवधि घोषित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतगणना तिथि रविवार 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना स्थल क्षेत्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेंट-बार, होटल-बार, होटल-बार एवं क्लब को बंद रखने हेतु शुष्क अवधि घोषित किया है। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 (1) के तहत् प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए जिले में 03 दिसंबर 2023 को होने वाले मतगणना के…
Read Moreमास्टर ट्रेनर्स का हुआ प्रशिक्षण बी.आई.टी. दुर्ग के सभाकक्ष में
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतगणना अधिकारियों को प्रशिक्षित किए जाने हेतु 24 नवंबर 2023 को मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण बी.आई.टी. दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें 29 मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित हुए। प्रशिक्षण में श्री अशवनी देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) द्वारा सभी मतगणना अधिकारियों को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ मतगणना कार्य को संपादित करने, समस्त प्रपत्रों को सावधानी से भरने तथा जीरो एरर के साथ किस प्रकार कार्य किया जाना है, इसके व्यवहारिक पक्षों पर विस्तार से जानकारी…
Read Moreराजनीतिक पार्टी के प्रचार प्रसार में शामिल कर्मचारी को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने राजनीतिक पार्टी के प्रचार प्रसार में शामिल शासकीय कर्मचारी सहायक लेखापाल श्री रोहित कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग में पदस्थ सहायक लेखापाल श्री रोहित कुमार वर्मा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के स्लोगन के तर्ज पर वाटसअप गु्रप में स्लोगन डाले जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच में पुष्टि की गई, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा…
Read Moreमनोरोग विभाग जिला चिकित्सालय दुर्ग की एक अनोखी पहल, सुसाइड प्रिवेंशन गेटकीपर ट्रेनिंग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मानसिक स्वास्थ्य हेतु जिला प्रशासन का नवाचार संवेदना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जे.पी. नगर, कैम्प-2, भिलाई में अध्ययनरत छात्रों हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत अग्रवाल, सोशल वर्कर हर्ष प्रकाश और योगा ट्रेनर वेणु गजपाल ने उपस्थित छात्रों, शिक्षकों तथा स्टाफ को आत्महत्या के सम्बंध में अद्यतम जानकारी दी। किशोरों में होनेवाली मानसिक समस्या के विषय में चर्चा की। डॉ प्रशांत अग्रवाल ने 9 वी से 12वीं के छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया एवं नशे से संबंधित…
Read Moreपुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में ली गई अपराध समीक्षा मीटिंग : क्राईम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने प्रभावशील आचार संहिता में लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रखने के दिए निर्देश.
वर्षांत के पूर्व लंबित अपराध, शिकायतों के निराकरण और महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की दी समझाईश. शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने पर पुलिस अधीक्षक ने दी पुलिस अधिकारियों को बधाई. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा : दिनांक 24 नवंबर 2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण एवं थाना/चौकी प्रभारियों की मीटिंग ली गई। मीटिंग में उन्होंने कहा कि जिले में कानून का भय दिखना चाहिए, गुंडे एवं बदमाश प्रकृति के लोगों के विरुद्ध सख्त…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : मतगणना कार्य रविवार 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर गरियाबंद स्थित मतगणना केन्द्र में किया जाएगा’
’प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे, ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना की जाएगी’ ’ मतगणना कार्य के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी’ ’मतगणना हाल में मोबाईल फोन ले जाने की नहीं होगी अनुमति’ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए मतगणना कार्य रविवार 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर गरियाबंद स्थित मतगणना केन्द्र में किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे तथा ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना की जाएगी। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन…
Read Moreसीएचसी देवभोग में सफलतापूर्वक किया गया 50 वां ब्लड ट्रांसफ्यूजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद जिले के दूरस्थ एवं ओड़िशा राज्य से लगे विकासखण्ड देवभोग में क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवभोग में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित किया गया है। यहां मरीजों के इलाज के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ने पर उन्हें रक्त यूनिट प्रदान की जाती है। जिससे मरीज को दूर के अस्पताल ले जाए बिना ही सीएचसी में ही खून उपलब्ध हो जाता है। यह ब्लड स्टोरेज यूनिट मरीज की जान बचाने में काफी मददगार साबित होती है।मुख्य चिकित्सा…
Read Moreनामांकित अधिकारियों ने सारंगढ़ में स्ट्रांग रूम और मतगणना व्यवस्था का निरीक्षण किया : कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने मतगणना व्यवस्था के लिए अधिकारियों को जारी किया ड्यूटी आर्डर
सीईओ रीना बाबा साहेब कंगाले ने 27 नवम्बर तक मांगा रिपोर्ट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने 21 नवम्बर को सारंगढ़ और बिलाईगढ़ विधानसभा के स्ट्रांग रूम और मतगणना व्यवस्था के प्रभावी निरीक्षण के लिए राकेश ध्रुव डिप्टी कलेक्टर और शिवेंद्र सिन्हा नायब तहसीलदार को नामांकित अधिकारी नियुक्त किया है और इन अधिकारियो से 27 नवम्बर 2023 तक रिपोर्ट मांगा है। नामांकित अधिकारियो ने 24 नवम्बर को सुबह मंडी परिसर सारंगढ़ के स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना व्यवस्था का प्रभावी निरीक्षण किया। इस अवसर पर…
Read Moreभारत सरकार ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर लिया निर्णय : प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा, किया जाएगा संविधान की प्रस्तावना का पाठन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़ बिलाईगढ़ भारत सरकार ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया है। डॉ अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया है। संविधान दिवस 26 नवंबर को किया जाएगा संविधान की प्रस्तावना का पाठन सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों…
Read More