समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार–भाटापारा बलौदाबाजार : कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर उप संचालक कृषि दीपक कुमार के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा मैदानी अमलो के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिले में खरीफ 2023 अंतर्गत 196690 हेक्टेयर में धान की फसल ली गई थी जिसकी की कटाई का कार्य जारी है। वर्तमान में कृषको द्वारा हार्वेस्टर के माध्यम से धान की कटाई कराने का प्रचलन बढ़ा है, तथा कटाई पश्चात अगले फसल के तैयारी के लिए खेत में बचे हुए पैरा (पराली) के तत्काल निराकरण हेतु इसे…
Read MoreDay: November 25, 2023
यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन हेतु जागरूकता वीडियो “मत कर बंदे” हुआ रिलीज, कलेक्टर सहित गणमान्य नागरिकों ने की वीडियो की खूब प्रशंसा
बलौदाबाजार–भाटापारा पुलिस प्रशासन एवं सुर ओ चंदम संगीत अकादमी द्वारा तैयार किया गया है यह वीडियो समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार–भाटापारा बलौदाबाजार : जिले में यातायात नियमों का पालन करने एवं यातायात जागरूकता हेतु समय-समय पर विविध कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन में सुर ओ चंदम संगीत अकादमी द्वारा यातायात जागरूकता वीडियो “मत कर बंदे” का निर्माण किया गया है। इस वीडियो में बलौदाबाजार के सुर ओ चंदम संगीत अकादमी से अजय साहू,विजय साहू एवं भूपेंद्र की टीम द्वारा…
Read Moreसंजू त्रिपाठी हत्याकांड मामले में फरार एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, प्रकरण में अब तक कुल 22 आरोपीगणों को किया जा चुका है गिरफ्तार
आरोपी मोहम्मद दानिश कटघोरा जेल में निरूद्ध आरोपी कपिल त्रिपाठी से मुलाकात करने आया था, जहॉ पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया आरोपी मोहम्मद दानिश पिता मुनीर हसन उम्र 30 साल साकिन बांडीटोला चौक थाना चौक जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश के विरुद्ध अपराध क्रमांक 641/22 धारा 302, 201, 341, 34 भादवि व 25, 27 आर्म्स एक्ट दर्ज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दिनांक 14.12.2022 को शाम 04.15 बजे थाना सकरी क्षेत्रांतर्गत स्थित खनिज बैरियर के पास बायपास रोड सकरी में मृतक प्राणनाथ उर्फ…
Read Moreराजनीतिक दलों की उपस्थिति में ईटीपीबीएस की बैठक संपन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़–बिलाईगढ़ कलेक्टोरेट सारंगढ़ के एनआईसी कक्ष में अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने ईटीपीबीएस की बैठक ली।बैठक में उप डाकपाल सारंगढ़, 4 राजनीतिक दलों के और निर्दलीय प्रत्याशी के प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक में बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन मतगणना दिनांक 3 दिसंबर 2023 को सुबह 7:30 बजे तक सभी प्रत्याशियों और उनके एजेंट को अपने आईडी के साथ मतगणना केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य है। डाक मत पत्र (ईटीपीबीएस) के अंतर्गत जिले और विधानसभा के ऐसे मतदाता आते हैं, जो भारत के सेवा क्षेत्र में शामिल हैं। …
Read Moreमास्टर ट्रेनरों ने दिया मतगणना प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण कलेक्टोरेट सभाकक्ष सारंगढ़ में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर चूड़ामणि गोस्वामी, एस.आर. अजय, थानेश्वर प्रसाद चन्द्रा, जे.आर. बंजारे ने प्रशिक्षण दिया।
Read Moreकलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने मतगणना व्यवस्था के संबंध में बैठक लिया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़–बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के मतगणना के लिए मंडी परिसर सारंगढ़ के मतगणना स्थल में आवश्यक व्यवस्था हेतु अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कर्मचारी व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, परिणाम सेट की तैयारी, संकलन, सामग्री व्यवस्था, संचार व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, पेयजल एवं साफ सफाई, साउंड सिस्टम, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, स्वल्पाहार एवं भोजन व्यवस्था, टेंट एवं बैठक व्यवस्था,लेबर कार्य व्यवस्था, समाचार प्रसारण, कंप्यूटर स्कैनर प्रिंटर फोटोकॉपी मशीन इत्यादि की व्यवस्था, उदघोषक, डाक संबंधी, पहचान पत्र तैयार करना, अग्निशमन और चिकित्सा सुविधा आदि…
Read Moreफर्जी पंजीयनों पर होगा एफआईआर : कलेक्टर डॉ सिद्दीकी
कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने धान खरीदी की समीक्षा बैठक ली समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने जनपद जनपद पंचायत सारंगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने जिले के सभी सेवा सहकारी प्राथमिक समिति के प्रबंधक और ऑपरेटर को कहा कि फर्जी तरीके से किए गए पंजीयनो पर एफआईआर करें। शासन के नियम निर्देश अनुसार ही धान खरीदी करें। संयुक्त खाता के प्रकरणों में विवाद के निपटारे का समुचित निराकरण करें। समीक्षा बैठक दो पाली में आयोजित…
Read Moreमाइक्रो आब्जर्वर को दिया गया मतगणना संबंधी प्रशिक्षण : कलेक्टर ने माइक्रो ओब्जर्वर को समन्वय स्थापित करते हुए मतगणना कार्य संपन्न कराने किया निर्देशित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर अम्बिकापुरः कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में विधान सभा निर्वाचन 2023 के तहत मतगणना का कार्य कुशलता पूर्वक संपन्न कराने समस्त माइक्रो आब्जर्वर के लिए मतगणना प्रशिक्षण शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन ने मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण में उपस्थित माइक्रो आब्जर्वर को संबोधित करते हुए अपने दायित्वों का पारदर्शी और अनुशासित ढंग से निर्वहन करते हुए समन्वय स्थापित कर मतगणना कार्य संपन्न कराएं। साथ ही उन्होंने मतगणना में…
Read Moreकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में मतगणना हेतु सुपरवाइजर, गणना सहायकों और माइक्रो आब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन पूर्ण, स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर अम्बिकापुरः विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 03 दिसंबर को होने वाली मतगणना कार्य को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार की उपस्थिति में कलेक्टोरेट एनआईसी में प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील नायक, जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कंवर एवं अम्बिकापुर नगर पालिका निगमायुक्त श्री अभिषेक मौजूद थे। जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में मतगणना के…
Read Moreजिले के चिन्हित क्षेत्र कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र किए गए घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आकाश छिकारा ने गरियाबंद जिले में चिन्हित क्षेत्रों के 100 मीटर की परिधि को कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र (जोन्स ऑफ साइलेंस) घोषित किया है। जारी निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय हॉस्पिटल, समस्त शासकीय अशासकीय शैक्षणिक संस्थान, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय तथा अन्य न्यायालय तथा समस्त शासकीय कार्यालय चिन्हित क्षेत्रों में शामिल होंगे। इनके 100 मीटर के परिधि को कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। इसमें भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के हॉस्पीटल, शैक्षणिक संस्थान एवं कार्यालय शामिल होंगे। माननीय उच्च…
Read More