कांग्रेस पार्टी का चरित्र हमेशा महिला विरोधी रहा है, महिलाओं से रोजगार छीनने वाली कांग्रेस बताए कि उसने महिलाओं के लिए क्या किया ? – शालिनी राजपूत

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कांग्रेस के  महतारी वंदन योजना पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिला विरोधी रही है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं को केवल अपना वोट बैंक समझती रही है। भाजपा ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो घोषणाएं की हैं, वे सभी घोषणाएं अवश्य पूरी होंगी, क्योंकि यह मोदी जी की गारंटी है। जिसकी…

Read More

भाजपा के मंत्रिमंडल पर टिप्पणी करने वाले श्रीमान भूपेश बताए उन्होंने अपने सीनियर टी एस सिंहदेव का अपमान क्यों किया – रंजना साहू

भूपेश जी आपने सीनियर गण की इज्जत की होती तो आज आपकी पार्टी की हालत ये न होती : रंजना समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा के मंत्रिमंडल पर टिप्पणी करने के बाद भाजपा की पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता रंजन साहू ने तीखा हमला बोलते हुए सवाल किया है सीनियर जूनियर की बात करने वाले भूपेश बघेल जी बताएं कि उन्होंने  श्री टी एस सिंहदेव का अपमान बार-बार क्यों किया। रंजना ने कहा कि अगर सीनियर जूनियर की चिंता भूपेश बघेल ने अपने मुख्यमंत्री रहते…

Read More

निजात अभियान के अंतर्गत अवैध शराब के विरूद्ध सीपत पुलिस की कार्यवाही : आरोपी के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब की गई जप्त, पेश किया गया न्यायालय में.

आरोपी लोकनाथ कुम्हार पिता बसंत कुम्हार उम्र 19 साल निवासी दर्राभाटा थाना सीपत, जिला-बिलासपुर छ.ग. के विरूद्ध थाना सीपत में अपराध क्रमांक 706 /2023 धारा 34 (2), आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) जिला बिलासपुर द्वारा निजात अभियान के अंतर्गत क्षेत्रांतर्गत नशीले पदार्थों का अवैध बिक्री व परिवहन करने वालों के विरूध्द अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।…

Read More

प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश भर से आये कार्यकर्ताओं से की भेंट : ग्यारह का ग्यारह लोकसभा लक्ष्य हमारा – किरण देव

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भर से आये भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम सब ने देव तुल्य कार्यकर्ताओं के कारण प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में सफल रहे हैं। हमें जीत की इस सिलसिला को जारी रखना होगा। हमारा लक्ष्य है कि ग्यारह के ग्यारह लोकसभा सीट जीतनी होगी। इसके लिए हम सब को अभी से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में…

Read More

मोदी जी की गारंटी पूरा करने मनोयोग से जुट जाएं मंत्रीगण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – सुशासन का सूर्योदय हमारा ध्येय वाक्य, इसे चरितार्थ करने का लक्ष्य लेकर करेंगे काम

विभाग आबंटन के पश्चात सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे मंत्रीगणों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं जनता ने जताया है भरोसा, इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए हम सब संकल्पबद्ध होकर कड़ी मेहनत से कार्य करेंगे समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मंत्रीगणों को विभागों के आबंटन के पश्चात आज मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी मोदी जी की गारंटी पूरा करने पूरे मनोयोग से जुट जाएं। प्रदेश की जनता ने हम पर…

Read More

नए साल के समारोह के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर रायगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी….शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग हुई तेज, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही !

पिकनिक स्पॉट, पार्क में शराबखोरी और छेड़छाड पर नज़र रखने सादी वर्दी में तैनात होंगे जवान. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : प्रतिवर्ष 31 दिसंबर की रात्रि पुराने वर्ष की विदाई और आने वाले वर्ष के आगमन पर होटल और विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही शहर के सार्वजनिक स्थानों, होटलों, शॉपिंग मॉल्स, पार्क में काफी संख्या में युवक-युवतियों, महिला, बच्चों की भीड़ रहती है। जिसे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर शांति व्यवस्था को बनाये रखने आवश्यक पुलिस…

Read More

पुलिस अधीक्षक जांजगीर ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना व चौकी प्रभारियों की ली क्राइम मीटिंग

समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक  जांजगीर द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों का दिनांक 30.12.23 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष में क्राइम मीटिंग लिया गया, मीटिंग के दौरान उपस्थित अधिकारियों को इस वर्ष की गई कार्यवाही का एवं आगामी नव वर्ष में की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर बिंदुवार निर्देश दिया गया :- 01. थाना/चौकी क्षेत्र में यदि अवैध शराब/गांजा के बिक्री की सूचना मिलती है तो, आरोपी के विरुद्ध त्वारित विधिसम्मत कार्यवाही करना सुनिश्चित करे, यदि किसी क्षेत्र में इस…

Read More

चाकू दिखा कर डरा धमका कर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

अकलतरा पुलिस ने आरोपी नान ठाकुर डहरिया उम्र 65 वर्ष निवासी अमरताल थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के विरूद्ध धारा 376, 506, 307 भादवि के तहत की गई कार्यवाही महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.12.2023 को रात्रि में पीड़िता घर पर अकेली थी तभी आरोपी द्वार महिला को अकेली पाकर जान से मार देने की धमकी देने लगे पीड़िता महिला द्वारा…

Read More

पुलिस लाईन बिलासपुर में आयोजित किया गया चालकों का रीफ़्रेशर कोर्स : पुलिस लाईन व थाना के सभी वाहन चालक हुए लाभान्वित !

किया गया सभी चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह द्वारा परेड के दौरान दिये गये थे प्रशिक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा व डीएसपी लाईन मंजुलता केरकेट्टा के मार्गदर्शन में ज़िला बिलासपुर पुलिस में वाहन चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण और एकदिवसीय  प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें एमटी वर्कशॉप के प्रशिक्षक सुशील श्रीवास और योगेन्द्र चौधरी, एमटीओ राजकुमार सिंह और एएसआई एमटी राम नारायण अंचल के द्वारा…

Read More

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में हुए शामिल : वास्तविक शिक्षा वह जो विद्यार्थी को ज्ञानवान के साथ-साथ चरित्रवान भी बनाए – विष्णु देव साय

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरस्वती शिक्षण संस्थान रोहणीपुरम् में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभावान् छात्रा-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल अक्षर ज्ञान प्राप्त करना अथवा डिग्रियां हासिल कर लेना नहीं है, बल्कि वास्तविक शिक्षा वह है जो विद्यार्थी को ज्ञानवान के साथ-साथ चरित्रवान भी बनाएं, उसे राष्ट्र के लिए उज्ज्वल चरित्र के नागरिक तैयार करें। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि हम सभी सनातन जीवन मूल्यों के संवाहक…

Read More