समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण साव ने वर्ष 2023 की छत्तीसगढ़ राज्य नव गठित विधानसभा के अपनेे नव निर्वाचित विधायकों की सर्वसम्मति से प्रदेश विधायक दल का नेता श्री विष्णुदेव साय को चयनित किये जाने संबंधित पत्र सौंपा और नई सरकार बनाने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने श्री विष्णुदेव साय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के संविधान की धारा 164 के तहत श्री विष्णुदेव साय…
Read MoreDay: December 10, 2023
पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में डॉक्टर्स ने मिलाए संगीत के सुर में सुर
समदर्शी न्यूज़, रायपुर नेहरू मेडिकल कॉलेज में “इंपीटस” के कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत अंताक्षरी, प्रश्नोत्तरी, हास्य वाद-विवाद, सेलिंग गेम व खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें मेडिकल कॉलेज के छात्र – छात्राओं के साथ साथ प्रोफेसर व डॉक्टर्स ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट, फुटबॉल,वालीबाल और बास्केटबाल का आयोजन हुआ। इंडोर गेम में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, चेस, कैरम खेले गए। इन सभी के बाद फन गेम खेले गए जिसमें सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भाग लिया। फन डिबेट में टीम खट्टी टॉफी को पहला स्थान मिला। वहीं अंताक्षरी…
Read Moreवीरभूमि सोनाखान में मनाया गया शहादत दिवस, शहीद वीर नारायण सिंह को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों को किया गया सम्मानित, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय मेले का हुआ समापन समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार– भाटापारा बलौदाबाजार : वीरभूमि सोनाखान में रविवार 10 दिसम्बर को शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा आदिवासी समाज प्रमुखों द्वारा शहीद स्मारक स्थित पुष्पांजलि मठ में पुष्प अर्पित कर तथा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी गई। शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य मंच पर…
Read Moreसालसा में राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के कर्मचारियों हेतु आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में आने वाले प्रत्येक जरूरत मंद व्यक्तियों को उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार यथोचित विधिक सहायता, सलाह एवं कानूनी सहयोग प्रदान करने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए प्रत्येक कर्मचारी का यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह उनकी समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ सुनकर उन्हें सम्मान पूर्वक विधिक सहायता एवं सलाह प्रदान करने का प्रयास करें क्योंकि जो व्यक्ति प्राधिकरण में आता है वह निश्चित रूप से आर्थिक एवं अन्य परेशानियों से ग्रसित होता है, एवं एक न्याय की आशा…
Read Moreडाकघर व खाद दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को थाना जयनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
समदर्शी न्यूज़, सूरजपुर दिनांक 13.10.23 को जयनगर निवासी नंदिनी सिंह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 13 अक्टूबर को डाक घर जयनगर का ताला तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति खातेदारों का जमा 20 हजार रूपये एवं पासबुक चोरी कर ले गया है। वहीं दूसरे मामले में दिनांक 01.12.23 को जयनगर निवासी मामन अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि में इनके खाद दुकान का ताला तोड़कर कोई अज्ञात चोर 35 हजार रूपये व लड़के का आधार कार्ड चोरी कर ले गया है। दोनों ही रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध…
Read Moreयातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान एवं इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के माध्यम से सिग्नल पर 36 वाहनों पर की गई कार्यवाही, 174 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 62,400/- रूपये का काटा गया चालान.
शहर के सिग्नल पॉइंट अग्रसेन चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, नेहरू चौक एवं महामाया चौक में सिगनल जंप करने के प्रकरण में 36 वाहन पर कार्यवाही कर 10,800/- रूपये का काटा गया चालान. सुरक्षा, अपराध नियंत्रण व संभावित दुर्घटनाओं एवं शहर यातायात व्यवस्था प्रबंध के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक–बिलासपुर के निर्देश पर चलाया गया चेकिंग अभियान. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर. बिलासपुर : इस संबंध में (यातायात) डीएसपी संजय साहू ने बताया कि हुंडई चौक, राजेंद्र नगर चौक, प्रताप चौक, कोनी आईटीआई चौक, वैष्णवी विहार रोड, गुंबर पेट्रोल पंप पर चेकिंग पॉइंट…
Read Moreहिदायतुल्लाह नैशनल लॉ यूनिवर्सिटी रायपुर में ICBRS 2023 का सफलतापूर्वक आयोजन : बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली पर कार्यक्रम सम्पन्न
समदर्शी न्यूज़, रायपुर हिदायतुल्लाह नैशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर, ने “75 वर्षों की बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली: भूत, वर्तमान, और भविष्य की चर्चा” पर प्रथम अंतरराष्ट्रीय क्षमता-निर्माण कार्यक्रम और अनुसंधान सम्मेलन (ICBRS) का सफल समापन किया। इस नौ-दिवसीय सम्मेलन को व्यापार प्रणाली के क्षेत्र में जानकार, चर्चाओं और विशेषज्ञों के साथ भारत और दुनिया भर से उपस्थित किया गया। सम्मेलन की शुरुआत उद्घाटन समारोह के साथ की गई जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) ए. जयगोविंद, पूर्व कुलपति, एनएलएसआईयू, बेंगलुरु, तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार नीति और डब्ल्यूटीओ एक्सपर्ट प्रो. (डॉ.) जेम्स जे. नेडुम्पारा, प्रोफेसर…
Read Moreजिला चिकित्सालय जशपुर में निशुल्क कैंसर रोग परामर्श शिविर आयोजित
समदर्शी न्यूज़, जशपुर जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त प्रयास से जिला चिकित्सालय में निशुल्क कैंसर रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे एनएचएमएमआई रायपुर से आए कैंसर रोग सर्जन डॉ भारत भूषण के द्वारा 30 मरीजों का जांच एव उपचार किया गया।जिसमे 6 मरीजों को कैंसर सर्जरी हेतु चिन्हांकित किया गया। तीन मरीजों को कैंसर संबंधी उच्च जांच हेतु चिन्हांकित किया गया।चिन्हांकित मरीजों के संबंध में सिविल सर्जन डॉ आर एन केरकेट्टा ने बताया कि सभी मरीजों के अगामी जांच तथा इलाज भी आयुष्मान के माध्यम…
Read Moreशासकीय महाविद्यालय दुलदुला में रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स पखवाड़ा का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज़, जशपुर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स पखवाड़ा मनाया गया । महाविद्यालय में ऐड्स से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती निशी एक्का द्वारा किया गया । प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । प्रतियोगिता में क्विज, निबंध, रंगोली ,भाषण और ड्राइंग में क्रमशः 35, 18, 6, 5 और 10 प्रतिभागी शामिल हुए। सभी प्रतियोगिताएं एड्स से संबंधित थे जिसमें एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया ।एड्स के विभिन्न लक्षण,…
Read Moreविष्णुदेव साय होंगे छग के नये मुख्यमंत्री…बीजेपी विधायक दल के बैठक में फैसला, औपचारिक ऐलान होना बाकी….
जशपुर जिला करेगा प्रदेश का नेतृत्व समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है. प्रदेश के आदिवास नेता और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे. भाजपा विधायक दल की बैठक में इनके नाम का ऐलान किया गया. विष्णुदेव साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री होंगे. कुनकुरी विधानसभा से 25 हजार से अधिक मतों से विजयी होकर बने है विधायक। कौन हैं विष्णुदेव साय ? जशपुर जिले के एक आदिवासी किसान…
Read More