समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 02 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकासखंड के ग्राम गीधा निवासी स्व. अमल साय का तालाब के पानी में डुबने से 08 जून 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता सुख राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। इसी प्रकार ग्राम बहेरना निवासी…
Read MoreMonth: January 2024
जशपुर : सड़क दुर्घटना के मामले में 25 हजार की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकाखण्ड के ग्राम साईटांगरटोली निवपासी दानिश खान का अज्ञात वाहन के ठोकर से सड़क दुर्घटना में 26 दिसम्बर 20214 को मृत्यु हो जाने से मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता गुलाब खान हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को दिया जाएगा निःशुल्क वाहन चालक प्रशिक्षण
प्रशिक्षण हेतु अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के युवक 30 जनवरी तक के सकते हैं आवेदन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, छ.ग. रायपुर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार छ.ग. राज्य के गरीबी रेखा के नीचे (सर्वे 2002) निवासरत अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्ग के 18 से 35 आयु वर्ग के 8वीं उत्तीर्ण युवकों को निःशुल्क वाहन चालक प्रशिक्षण योजना नियम-2008 अन्तर्गत प्रशिक्षण प्रदान कराया जाना है, जिससे कि प्रशिक्षण उपरान्त प्रशिक्षणार्थी रोजगारोन्मुखी हो सकें। शर्तों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के युवकों से आवेदन…
Read Moreभजन साय हुए मुख्यमंत्री के निज सहायक के पद पर नियुक्त !
समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ 2-14/2023/एक-8 (पार्ट-3) नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 23/01/24 के अनुसार राज्य शासन ने श्री भजन साय, ग्राम तपकरा, जनपद पंचायत फरसाबहार, जिला-जशपुर (छ.ग.) को को-टर्मिनस आधार पर निज सहायक के पद पर नियुक्त कर, माननीय मुख्यमंत्री जी की निजी स्थापना में उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया है। देखें आदेश………
Read Moreजिला अस्पताल जशपुर में सी. टी. स्कैन मशीन की सेवाएं प्रारंभ
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला चिकित्सालय जशपुर में मंगलवार 23 जनवरी से सी.टी. स्कैन की सेवाऐं भर्ती मरीजों व ओ.पी.डी. मरीजों हेतु प्रारंभ कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना,आयुष्मान भारत योजना मद में स्वीकृत सी.टी. स्कैन 32स्लाईस की स्थापना की गई है स जिला मुख्यालय में सी.टी. स्कैन की सुविधा उपलब्ध होने से जिले के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही अन्य जिला या बाहर जाना नही पड़ेगा।
Read Moreगणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ध्वजारोहण कर लेंगी परेड की सलामी !
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होगा रणजीता स्टेडियम ग्राउंड में. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : जिले में 75 वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह रणजीता स्टेडियम ग्राउंड में मनाया जाएगा। मुख्य समारोह में पत्थलगांव विधायक गोमती साय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि विधायक गोमती साय मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगी तथा देश के लिए शहीद हुए परिवारों को सम्मानित करेगें। इसके साथ ही मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति…
Read Moreसड़क सुरक्षा सप्ताह 2024 : स्कूली बच्चों ने रंगोली, स्लोगन और पेटिंग में बताए यातायात नियमों का ज्ञान…
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन पर सड़क सुरक्षा माह 2024 के आज नववे दिवस यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने स्थानीय शासकीय नटवर स्कूल रायगढ़ में सुरक्षित यातायात संबंधित स्लोगन लेखन, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में जिला मुख्यालय के 14 स्कूलों से लगभग 268 स्कूली बच्चे भाग लिये। बच्चों ने यातायात नियम को लेकर ट्रैफिक सिंग्नल, वाहन चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग नहीं करने व …
Read Moreसिसरिंगा धान उपार्जन केंद्र में अवैध धान खपाने की शिकायत….धान खरीदी केंद्र प्रभारी, प्रबंधक, राइस मिलर और दो ट्रक ड्राइवर सहित पाँच आरोपियों पर अपराध हुआ दर्ज….!
धरमजयगढ़ पुलिस ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी और प्रबंधक को किया गिरफ्तार, दो ट्रकों में लोड 1900 बोरी धान ट्रक सहित जप्त. आरोपियों के विरूद्ध थाना धरमजयगढ़ में धारा 409, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही है विवेचना. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत सिसरिंगा धान उपार्जन केंद्र में 21 जनवरी को दो ट्रैकों में अवैध धान लाकर खरीदी केंद्र में अवैध तरीके से खपाये जाने की सूचना ग्रामीणों द्वारा तहसीलदार धरमजयगढ़, खाद्य विभाग व धरमजयगढ़ पुलिस को दी गई। शिकायत पर तहसीलदार धरमजयगढ़,…
Read Moreप्लांट के कांटा ऑपरेटर ने ड्रायवर से सांठगांठ कर किया 12 टन आयरन मटेरियल की हेराफेरी, ऑपरेटर और ड्रायवर गिरफ्तार……
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : पूंजीपरा पुलिस द्वारा स्थानीय सिंघल इंटर प्राईजेस प्राईवेट लिमिटेड तराईमाल के कांटा ऑपरेटर-धीरज मिश्रा और ट्रेलर वाहन के ड्राइवर-सोनू कुमार को धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, आरोपियों द्वारा मिली भगत कर प्लांट में सप्लाई होने वाली आयरन पेलेट ओर में गड़बड़ी कर 12 टन माल को बेचने जंगल में छिपा रखे थे जिसे पुलिस ने जप्त किया है । प्लांट के कांटा ऑपरेटर और ट्रेलर वाहन के चालक की गड़बड़ी को लेकर 17 जनवरी को थाना पूंजीपथरा में…
Read Moreखरसिया पुलिस ने हाई स्कूल तेलीकोट के छात्र-छात्राओं को अपराधों के प्रति किया जागरूक…..पॉक्सो एक्ट, साइबर क्राइम, अभिव्यक्ति ऐप और यातायात नियमों की दी गई जानकारी……
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा-निर्देशन पर थाना प्रभारी थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में आपराधिक तत्वों व जुआ-सट्टा, नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ क्षेत्र में साइबर क्राईम, यातायात जागरूकता समेत विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । इसी क्रम में 23 जनवरी को एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस की टीम हाई स्कूल तेलीकोट जाकर छात्र-छात्राओं को अपराधों के प्रति जागरूक किया गया । सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर एवं आशिक रात्रे द्वारा छात्र-छात्राओं…
Read More