जशपुर : जिला पंचायत सीईओ ने मनोरा और जशपुर के पंचायत सचिवों एवं तकनीकी सहायकों की ली बैठक, पीएम आवास निर्माण में प्रगति लाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संबित मिश्रा ने विगत दिवस जनपद पंचायत जशपुर और मनोरा के सभी पंचायत सचिवों व तकनीकी सहायकों की समीक्षा बैठक लेकर पीएम आवास निर्माण की जानकारी ली। इस अवसर पर जशपुर एडीएम प्रशांत कुशवाहा, जनपद पंचायत सीईओ जशपुर एवं मनोरा उपस्थित थे। जिला पंचायत सीईओ ने पीएम आवास योजना के तहत निर्माणाधीन कार्य की प्रगति की जानकारी ली और सभी पंचायतों के आवास निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण हेतु शेष आवासों को तत्काल पूरा…

Read More

जमीन विवाद को लेकर एक राय हो कर लाठी, डंडा, टांगिया से प्राण घातक हमला कर हत्या करने वाले चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !

आरोपी – (01) सुनील सिदार उम्र 35 वर्ष निवासी खपरीडीह थाना बम्हनीडीह, (02) फुल साय सिदार उम्र 60 वर्ष निवासी खपरीडीह थाना बम्हनीडीह, (03) श्रीमती माधुरी सिंदार उम्र 55 वर्ष निवासी खपरीडीह थाना बम्हनीडीह, (04) संतोष उर्फ अशोक सिंदार उम्र 35 वर्ष निवासी बरगडी थाना बम्हनीडीह. आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 34 भादवि के अंतर्गत अपराध क्रमांक 11/2024 दर्ज कर थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. मृतक – खोलबहरा सिदार उम्र 55 साल निवासी ग्राम खपरीडीह थाना बम्हनीडीह समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चाम्पा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से…

Read More

महाभोग तथा प्रसादी कार्यक्रम एवं काली माँ के दर्शन करने आकाशवाणी चौक पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा – श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ननिहाल में उत्सव का वातावरण

दृष्टिबाधित बच्चों को महाभोग का किया वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को लड्डूओं से तौला गया कहा जो रामभक्त श्रीराम के लिए चिट्ठियां लिख रहे हैं उन चिट्ठियों को अयोध्या भेजा जाएगा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से उनके ननिहाल में भी उत्सव का माहौल है। मकर संक्रांति से जो उत्सव शुरू हुआ है वो प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन तक रहा। यह बात मुख्यमत्री ने आज श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर के आकाशवाणी चौक में आयोजित महाभोग…

Read More

स्वास्थ्य और राजस्व मंत्री ने स्वर्गीय श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज सुकमा पहुंचकर स्वर्गीय श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव को विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रगट की। स्वर्गीय श्री देव को श्रद्धांजलि देने राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री मोती लाल साहू और श्री अजय जामवाल भी सुकमा पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की और परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि स्वर्गीय श्री कुमार…

Read More

मंत्री दयालदास बघेल ने रामायण मानस गायन मण्डली को किया सम्मानित, राम मंदिर गंगा आरती में हुए शामिल

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल विगत दिवस बेमेतरा जिला मुख्यालय के श्री राम मंदिर में दीपदान, गंगा आरती और रामायण मानस गायन में शामिल हुए। जिला प्रशासन द्वारा कलाजत्था के माध्यम से सभी विकासखण्डों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। श्री बघेल ने  भक्तिमय गाने का आनंद लिया। उन्होंने कार्यक्रम में पंजीकृत त्रिवेणी संगम मानस मण्डली पिकरी एवं जय मां शीतला मानस मण्डली भिलौरी को 5-5 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय सहित…

Read More

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर भाजपाइयों ने मनाया उत्सव : आज से भारत में नए युग का उदय होगा देश में आयेगा राम राज – जयंती पटेल

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर को सुंदर विद्युत साज-सज्जा और भगवा तोरण से सजाया गया. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही राम मंदिर आम जनमानस के लिए उद्घाटित कर दिया गया, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य यजमान के रूप में सारे नियमों का पालन करते हुए मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर श्रीराम लला की पूजा अर्चना की आपको बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए मुख्य यजमान को यम नियम का पालन करना होता है, जिसमें…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में अपने विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, सचिव वित्त श्री अंकित आनंद, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, विमानन, पशु पालन, मत्स्य पालन एवं आयाकट, ग्रामोद्योग विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

Read More

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार : छत्तीसगढ़ को गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए द्वितीय बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड

भोपाल में आयोजित राज्य खनन मंत्री सम्मेलन में केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री ने दिया अवार्ड मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विभाग के अधिकारियों को दी बधाई और शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य को गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए एक और राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य खनन मंत्री सम्मेलन में गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी के लिए छत्तीसगढ़ को देशभर में द्वितीय बेस्ट परफॉर्मेंस…

Read More

प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर दीयों और रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा उठा पहुना : मुख्यमंत्री ने ‘पहुना‘ में दीप प्रज्जवलित कर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की

प्रभु श्रीराम की वेशभूषा में बालक की मौजूदगी और प्रभु श्रीराम को समर्पित रंगोलियों से राममय हुआ पूरा परिसर समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में नवनिर्मित भव्य मंदिर में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय ‘पहुना‘ में भगवान श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर उनकी पूजा-अर्चना की। निवास परिसर में जगह-जगह बच्चों ने भगवान श्रीराम को समर्पित आकर्षक रंगोलियां भी बनाई है। इस मौके पर भगवान श्रीराम के बाल रूप की वेशभूषा में…

Read More

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने चयन समिति की ली बैठक, साहसी 4 बच्चे राज्य वीरता पुरस्कार के लिए चयनित 

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज नवीन विश्राम गृह अटल नगर नवा रायपुर में राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2023-24 के लिए पात्र बालक-बालिकाओं के चयन के लिए गठित जूरी (निर्णायक मंडल) की बैठक ली। इस अवसर पर प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, एआईजी श्री एम. एल. कोटवानी, महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती तुलिका प्रजापति उपस्थित थी। श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को…

Read More