आरंग को अब राजा मोरध्वज नगर के नाम से मिलेगी नई पहचान : संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल

आस-पास के पुरातत्व धरोहर को सहेजने आरंग में 25 लाख रुपए की लागत से बनेगा संग्रहालय राजा मोरध्वज महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए हर वर्ष मिलेगी 5 लाख रूपए की राशि समदर्शी न्यूज़, रायपुर : संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजा मोरध्वज महोत्सव के समापन अवसर पर घोषणा की कि आरंग को अब राजा मोरध्वज नगर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि आरंग और आस-पास के क्षेत्रों में बिखरे पुरातात्विक अवशेषों को सहेजने के लिए 25 लाख रूपए की लागत से आरंग में संग्रहालय बनाया जाएगा। उन्होंने…

Read More

डीजे संचालक द्वारा बिना अनुमति तथा बिना कागजात के रोड किनारे अत्यधिक आवाज में डीजे बजाकर किया जा रहा था नियमों का उल्लंघन, थाना कोटा क्षेत्र में डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत की गयी कार्यवाही.

डीजे संचालक रवि मरावी पिता समारू मरावी उम्र 25 साल साकिन पड़ावपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर के विरूद्ध कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के अंतर्गत की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार अधिक मात्रा में साउंड बॉक्स, लाउड स्पीकर्स तथा मानक क्षमता से अधिक डेसिबल की ध्वनि के प्रसारण करने वाले डीजे संचालकों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल…

Read More

जेएन पाण्डेय स्कूल के नवीनीकरण के लिए मिलेगी 5 करोड़ रुपए की राशि, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की घोषणा, भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह में हुए शामिल

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज प्रो जे एन पाण्डेय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक स्कूल के भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उच्च शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में प्रतियोगिता काफी कठिन हो गई है ऐसे में बच्चों को पहले से ही अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसी के अनुसार कड़ी मेहनत करनी चाहिए। पढ़ाई के अलावा खेल-कूद और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बच्चों…

Read More

शिक्षा में डिग्री के साथ-साथ नैतिक, व्यवहारिक तथा खेल शिक्षा भी जरूरी : रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में “आरोहण-2024” के दूसरे दिन शामिल हुए खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा

गायन, डांस आदि प्रतियोगिता के साथ 4000 प्रतिभागी विभिन्न खेल में लेंगे हिस्सा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : खेल मंत्री टंकराम वर्मा आज रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘आरोहण – 2024’ के दूसरे दिन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है। शिक्षा में डिग्री लेने के साथ-साथ नैतिक,व्यवहारिक तथा खेल शिक्षा भी जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत कीजिये बिना वक्त देखकर, वक्त भी इंतजार करेगा मेहनत देखकर।…

Read More

यातायात सड़क सुरक्षा 2024 : यातायात पुलिस के “सड़क सुरक्षा माह” में निरंतर विभिन्न कार्यक्रम का हो रहा आयोजन, डी.पी.विप्र शैक्षणिक महाविद्यालय में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, ऑटो चालकों को दी गई इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट ट्रैफिक सिस्टम की जानकारी.

रोटरी क्लब एवं निजात के अंतर्गत पुलिस मैदान के कार्यक्रम में लगाई गई यातायात की प्रदर्शनी. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के आदेश अनुसार उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री संजय साहू के दिशा निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा आयोजित “यातायात सड़क सुरक्षा 2024” जो की 15 जनवरी से 14 फरवरी तक निरंतर रूप से जारी रहेगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज उप…

Read More

ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक 31 जनवरी को

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 31 जनवरी को शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है।

Read More

यूपीएससी जैसा वार्षिक कैलेण्डर जारी करेगा सीजीपीएससी, हर ब्लॉक में होंगे परीक्षा केन्द्र

सीजीपीएससी ने सभी विभागों से रिक्त पदों की मांगी जानकारी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा के परिपालन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) अपनी परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तर्ज पर सुव्यवस्थित करने जा रहा है। सीजीपीएससी ने भर्ती परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेण्डर जारी करने के साथ ही राज्य के हर ब्लॉक में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के लिए परीक्षा केन्द्र स्थापित करने का भी निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शासन के सभी विभागों से आगामी तीन वर्षों में भरे…

Read More

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ने की मुलाकात, नाबार्ड के वार्षिक स्टेट फोकस पेपर रिलीज के लिए किया आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी से आज उनके शंकर नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ ज्ञानेंद्र मणि ने सौजन्य मुलाकात की। डॉ. मणि ने वित्त मंत्री से चर्चा करते हुए उन्हें राज्य में नाबार्ड के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की । नाबार्ड की तरफ से श्री चौधरी को 2024-25 के स्टेट फोकस पेपर रिलीज के लिए आमंत्रित किया गया। डॉ मणि ने जानकारी देते हुए कहा की नाबार्ड पहले जिला और फिर…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में 3 जवानों की शहादत को किया नमन, घायल जवानों के उचित इलाज के लिए दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में 3 जवानों की शहादत को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने नये कैंप बनाये जा रहे हैं जिससे नक्सली…

Read More

अम्बिकापुर को मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जाएगा : स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल

मेडिकल कॉलेज में सभी जरूरी व्यवस्था के संबंध में ली समीक्षा बैठक कहा – मेडिकल कॉलेज में शेष कार्यों को पूर्ण करने के लिए मिलेगा अतिरिक्त बजट मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा जल्द प्रारंभ करने के निर्देश समदर्शी न्यूज़, रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि जिला मुख्यालय अंबिकापुर को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वहां जल्द ही एमआरआई मशीन स्थापित करने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज के डीन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों…

Read More