जनजाति कार्य मंत्रालय के उप महानिदेशक विश्वजीत दास ने बैगा बाहुल्य क्षेत्र केंवची का किया दौरा : बैगा जनजाति को मिल रही शासकीय सुविधाओं एवं भविष्य की जरूरतों के बारे में की पूछताछ

पीएम जनमन योजना की जानकारी एवं क्रियान्वयन हेतु बैगा जनजाति के समूह की बैठक में हुए शामिल समदर्शी न्यूज़, रायपुर : जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार के उप महानिदेशक विश्वजीत दास ने गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत केंवची के बैगा बाहुल्य बसाहट बैगापारा का दौरा किया। उन्होने विशेष कमजोर जनजातियों के समाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) योजना की जानकारी देने एवं बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होने बैगा जनजाति के लोगों और जिला अधिकारियों से…

Read More

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाएं : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा और बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में काम-काज संभाल लिया है। श्री जायसवाल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों सहित विभागीय कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले भी मौजूद थीं। श्री जायसवाल ने अधिकारियों से राज्य के…

Read More

ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सदस्यों की ली गई बैठक : कानून में हुए नवीन संशोधन के संबंध में की गई चर्चा !

सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही अफवाहों से दूर रहने की दी गई समझाईश. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : जिला बिलासपुर कलेक्टर श्री अवनीश शरण एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 1 जनवरी 2024 को बिलासागुड़ी परिसर के सभा कक्ष में ट्रक एसोसिएशन एवं बिलासपुर जिला प्रशासन की बैठक रखी गई,  जिसमें आज वाहन चालकों द्वारा किए गए चक्का-जाम एवं भारत बंद के आह्वान के संबंध में चर्चा की गई। मीटिंग में चर्चा में पाया गया कि ड्राइवर के बीच यह संशय है…

Read More

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मंत्रालय में संभाला पदभार

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पूजा-अर्चना कर कामकाज संभाल लिया है। इस मौके पर विभागीय सचिव भुवनेश यादव, संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद थे। श्रीमती राजवाड़े ने अधिकारियों से विभागीय गतिविधियों के संबंध में चर्चा की तथा इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए।

Read More

नव वर्ष के पहले दिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ग्रहण किया कार्यभार

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पूजा-अर्चना कर कार्य भार ग्रहण किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर.प्रसन्ना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान, संचालक स्वास्थ्य सेवायें श्री जे.पी.मौर्य, आयुष विभाग की संचालक सुश्री नम्रता गांधी सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Read More

प्रधानमंत्री जनमन शिविर में विशेष पिछड़ी जनजातियों को मिल रहा है योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर अधिकारी घरों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं से हो रहे है अवगत समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत राज्य के विशेष पिछड़ी जनजातियों को शिविर के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिलाने की तेज पहल की जा रही है। पोषण चौपाल व शिविर  के माध्यम से योजनाओं  का लाभ दिलाने उनके घर तक पहुंचकर जागरूक करने का विशेष प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी…

Read More

छत्तीसगढ़ की बेहतरी के लिए संवेदनशीलता के साथ काम करें अधिकारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सचिवों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए साल भर की प्लानिंग कर कार्य करने को कहा

नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ को संवारने का काम करेगी मंत्रालय में सचिवों की टीम मोदी की गारंटी पूरा करना सबसे अहम, न्यूनतम समय में पूरी गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन के लिए करें काम समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नये साल के दिन जब मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय काम-काज निपटाने पहुंचे, तो इस मौके पर विभिन्न विभागों के सचिवों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें नव-वर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह भी कहा कि आज साल…

Read More

मुख्यमंत्री से भेंटकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने नव वर्ष की दी शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, पीसीसीएफ व्ही. श्रीनिवास राव,  अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, सचिव अंकित आनंद, डॉ. एस. भारतीदासन ने सौजन्य मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे।…

Read More

“जब भी मुझसे मुलाकात करने आएं पुष्प गुच्छ के बजाय केवल एक पुष्प भेंट करें” मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से किया अनुरोध….!

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि नव-वर्ष के अवसर पर और आगे जब भी उनसे भेंट करने आएं, तो बड़े पुष्प गुच्छ देने के बजाय केवल एक पुष्प देकर मिलें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा। मुख्यमंत्री को पुलिस अधीक्षक (मुख्यमंत्री सुरक्षा) प्रफुल्ल ठाकुर ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुना में पुलिस अधीक्षक (मुख्यमंत्री सुरक्षा) श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने मुलाकात कर नव…

Read More

नव वर्ष के अवसर पर देर रात्रि तक बक्सरा चौक में सीमा से ज्यादा तीव्र आवाज में डीजे साउंड बजाने वाले संचालक के विरूद्ध चौकी पंतोरा पुलिस ने कार्यवाही कर डीजे साउंड सिस्टम किया जप्त.

माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद भी देर रात्रि तक डीजे बजाते पाये जाने से की गई कार्यवाही, डीजे में ध्वनि नापने का यंत्र नहीं लगा हुआ था, जो प्रत्येक डीजे संचालकों के लिए अनिवार्य है. इन कारणों से माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार डीजे को जप्त किया गया और कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय में किया जावेगा पेश. डीजे संचालक कुलदीप सिंह उम्र 19 साल निवासी पंतोरा चौकी पंतोरा जिला जांजगीर-चांपा का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी चेक किया जा रहा है, यदि…

Read More