योजनाओं का लाभ दिलाने गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी-कर्मचारी बहेराखार ग्राम पंचायत के शिविर में किया गया सिकलसेल जांच समदर्शी न्यूज़, जशपुर : प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों को लाभ पहुँचाने शिविर लगाया जा रहा है। शासन द्वारा विशेष पहल करते हुए विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की सामाजिक व आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना संचालित की जा रही हैं। जिसके तहत जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर समुदाय के गांव-गांव में विशेष शिविर के जरिए लोगों के घरों तक पहुंचकर उन्हें जागरूक किया जा रहा…
Read MoreDay: January 3, 2024
एक माह (दिसंबर 2023) में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अभियान के अंतर्गत जिले के 256 गुम महिला/पुरुष एवं गुम बालक/बालिकाओं को पतासाजी कर बरामद करने में पुलिस को मिली है बड़ी सफलता.
01 दिसम्बर 2023 से थाना चौकी स्तर पर विशेष अभियान टीम गठित कर गुम महिला/पुरूष एवं अपहृत बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु अन्य राज्य एवं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में पुलिस टीम को भेजा गया था समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चाम्पा : मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस जांजगीर द्वारा गुम इंसान एवं अपृहत बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें अभियान के अंतर्गत दिनांक 01 दिसंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक में जिले में गुम बालक/बालिका, गुम महिला/पुरूष की दस्तायाबी हेतु थाना चौकी स्तर पर टीमों का गठन…
Read Moreविकसित भारत संकल्प यात्रा : गांव-कस्बों में शिविर आयोजित, ग्राम सुरजुला, रजला में उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत
केन्द्र सरकार की विभिन्न जन हितकारी योजनाओं की लोगों को दी गई जानकारी शिविरों में बढ़ चढ़कर कर हिस्सा ले रहे ग्रामीण, योजनाओं से हो रहे लाभान्वित समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले भर में जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव और कस्बों में शिविर आयोजित की जा रही है। जिसमें हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। यह यात्रा जिले के…
Read Moreप्रधानमंत्री आवास योजना : जशपुर जिले के ग्राम पंचायत गट्टीबूढ़ा में हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण करने किया गया प्रोत्साहित
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् ग्रामीण आवास प्लस सूची एवं प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान अंतर्गत् हितग्राहियों के पात्रता पर परीक्षण के संबंध में विशेष ग्रामसभा आयोजित करने हेतु सभी एसडीएम और जनपद सीईओ को निर्देशित करते हुए पत्र जारी किया है और जनपद पंचायत के अधीनस्त ग्रामों में 03 से 05 जनवरी 2024 तक विशेष ग्रामसभा का आयोजन कर ग्रामसभा में की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में आज दुलदुला विकाखण्ड के ग्राम पंचायत…
Read Moreनवसंकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में आयोजित हुआ विशेष करियर गाइडेंस कार्यक्रम
बीआईटी मेश्रा एवं आईआईएम बैंगलोर के एलुमिनी अरविन्द मेहरा ने छात्राओं को करियर गाइडेंस के संबंध में दी जानकारी समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला खनिज न्यास अंतर्गत संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में आज विशेष करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में जापानी कम्पनी में वाईस प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत श्री अरविन्द मेहरा उपस्थित थे। श्री मेहरा ने संस्थान में अध्ययनरत छात्रों को विशेष तौर पर लीडरशिप के छात्र जीवन में महत्त्व के सम्बन्ध में संबोधित किया। उन्होंने लीडरशिप के…
Read Moreजशपुर : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तिथि में वृद्धि करते हुए अंतिम तिथि 15 जनवरी तक
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई, बी.टी.आई. नर्सिग, पॉलिटेक्निक कॉलेज आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमे अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्तिकी पात्रता रखते हैं, को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12 वीं से उच्चतर) के स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट…
Read Moreनाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !
आरोपी नरेन्द्र कुमार बरेठ उम्र 20 वर्ष साकिन भंवरमाल थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर-चाम्पा के विरुद्ध धारा 354 भादवि 12 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चाम्पा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिग बालिका दिनांक 31 दिसंबर 2023 को शाम करीब 07:00 बजे के आस पास अपने घर पर अकेली थी, तभी आरोपी नरेन्द्र बरेठ द्वारा बेईज़्जत करने की नियत से छेड़खानी किया है। जिसकी रिपोर्ट पर आरोपी के…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : सिकल सेल स्क्रीनिंग में न्यूनतम उपलब्धि पर मनोरा सीएचसी के खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक मनोरा को नोटिस जारी
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सिकल सेल स्क्रीनिंग में न्यूनतम उपलब्धि होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनोरा के खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन अंतर्गत 0 से 40 वर्षों तक के व्यक्तियों का सिकल सेल एनीमिया जांच किया जाना है। जांच हेतु 02 जनवरी 2024 के निर्धारित लक्ष्य 1575 के विरूद्ध 188 जांच मात्र 12 प्रतिशत की उपलब्धि पाई गयी। जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं विकासखण्ड…
Read Moreजशपुर-हर्रापाठ-सन्ना डामरीकरण सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर, क्षेत्र के लोगों को शीघ्र मिलेगा धूल मुक्त सड़क
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर-हर्रापाठ-सन्ना सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और डामरीकरण कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के रोड निर्माण की प्रगति बढ़ाने के निर्देश के पश्चात रोड निर्माण कार्य प्रगति में है। पीडब्ल्यूडी के उप अभियंता ने बताया कि जशपुर-सन्ना सड़क निर्माण अंतर्गत हर्रापाठ से सन्ना 10 किलोमीटर की सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। सड़क निर्माण के प्रारंभ होने से क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन में सुगम होगा। उन्होंने बताया कि डब्लूएमएम, डामरीकरण, बीसी कार्य, नाली निर्माण, गार्ड…
Read Moreब्रेकिंग जशपुर : जल जीवन मिशन के कार्यो को पूर्ण नहीं करने पर तीन ठेकेदारों का अनुबंध किया गया निरस्त
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जल जीवन मिशन अंतर्गत् वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में आबंटित कार्य को प्रारंभ व पूर्ण नहीं करने हेतु संबंधित ठेकेदारों को बार-बार सूचित करने के पश्चात् भी कार्य पूर्ण नहीं करने पर जल जीवन मिशन की बैठक 19 दिसम्बर 2023 को ली गई निर्णय अनुसार 03 ठेकेदारों का अनुबंध निरस्त किया गया है। इनमें बगीचा विकाखखण्ड के ठेकेदार मेसर्स अंजनी कुमार सिंह द्वारा 03 वर्ष से कार्य प्रांरभ नहीं किया गया है। इसी प्रकार फरसाबहार…
Read More