आरोपी देशबंधु सतनामी उम्र 40 साल निवासी बालपुर थाना चाम्पा जिला जांजगीर चांपा के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत चाम्पा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चाम्पा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस को दिनांक 04 जनवरी 24 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम बालपुर निवासी देशबंधु…
Read MoreDay: January 6, 2024
कलेक्टर ने ली सभी विभागीय अधिकारियों की पहली बैठक, कहा – पारदर्शी, लोकोन्मुख और जनसेवी हो प्रशासन की पहचान
समदर्शी न्यूज़, अम्बिकापुर : जनता की मदद और सहूलियत के लिए प्रशासन है। प्रशासन की छवि और धरातल पर कार्यों के क्रियान्वयन की सही जानकारी फील्ड पर ही मिलेगी, इसलिए सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग को आम जन के प्रति सजग और संवेदनशील बनाएं। कलेक्टर श्री विलास भोस्कर संदीपन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक में सभी अधिकारियों को बेहतर काम करने के प्रति प्रेरित करते हुए उक्त बातें कही। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से जिले की बेहतरी के लिए काम…
Read Moreअपनी पत्नी का बीच-बचाव करने गए पति की हत्या के आरोपी को थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार !
आरोपी आरोपी चमन सिंह पिता बिहारी लाल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पोड़ी उपरपारा, थाना सूरजपुर के विरूद्ध थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 05/24 धारा 302, 294, 323 भादवि के अंतर्गत मामला किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : दिनांक 04 जनवरी 2024 को ग्राम पोड़ी निवासी बीरा बाई पति स्वर्गीय राजेश गोंड़ ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पति राजेश के साथ अपने मायके में रहती थी, पति अपने ससुराल में घर जमाई बन कर रह रहा था, हम दोनों का कोई संतान नहीं है,…
Read Moreविकसित भारत संकल्प यात्रा : अपनी खुशियों की कहानी खुद सुना रहे हितग्राही, पक्का घर, शौचालय और गैस सैलेण्डर मिलने से दूर हो रही महिलाओं की परेशानी
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ के दौरान लगाए गए, शिविरों में हितग्राही अपनी खुशियों की कहानी खुद बयान कर रहे हैं। शासकीय योजनाओं के माध्यम से बना पक्का घर, शौचालय और गैस सैलेण्डर जैसी कई जरूरी सुविधाएं मिलने से महिलाओं की परेशानी अब दूर हो रही है। पक्के मकान में अब सुकून से रहती हैं फुलेश्वरी देवदास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धमतरी जिले के वनांचल नगरी विकासखण्ड के ग्ररम कांटाकुर्रीडीह की फुलेश्वरी देवदास का पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो गया है। इनकी खुशी उनके…
Read Moreराज्य में अब तक 82.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को 17,773 करोड़ रूपए का भुगतान
अब तक 48.23 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का महाअभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी जी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 82.44 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 17,773 करोड़ रूपए से…
Read Moreमुख्यमंत्री के प्रथम बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने चौक-चौराहों में पारम्परिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद से किया आत्मीय स्वागत
समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रथम बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने जगदलपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पारम्परिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद से जोशीला स्वागत किया। इस दौरान जगदलपुर शहर के माड़िया चौक, शहीद पार्क तिराहा, चांदनी चौक, हनुमान मंदिर चौक तथा अनुपमा चौक में बस्तरवासियों के अपार जनसमूह द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को परम्परागत गौर मुकुट पहनाकर लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद कर स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, वन मंत्री…
Read Moreकुनकुरी नगर में गुमास्ता एक्ट उल्लंघन को लेकर नगरीय प्रशासन ने की चालानी कार्यवाही, मचा हड़कंप, धड़ाधड़ गिरे शटर
कुनकुरी नगरीय क्षेत्र में गुमास्ता एक्ट के अन्तर्गत बंदी दिवस शनिवार को भी खुली रही दुकानों पर हुई कार्यवाही निरीक्षण की सूचना मिलने से व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिराने शुरू कर दिये समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: नगरीय क्षेत्र कुनकुरी में गुमास्ता एक्ट के अन्तर्गत हुई कार्यवाही से बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारियों को कार्यवाही होने की सूचना सोशल मीडिया और मोबाइल पर मिलने पर पहले ही अपनी दुकानों के शटर गिरा लिए थे जिससे कई व्यापारी कार्यवाही से बच गए। बताया गया कि कुनकुरी नगरीय क्षेत्र के व्यापारियों…
Read Moreघर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी युवक को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…. !
आरोपी लोचन निषाद पर पूर्व में भी गांव की एक महिला के साथ बेवजह गाली-गलौच, मारपीट करने की वारदात को लेकर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा की गई है चालानी कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : दिनांक 04 जनवरी 2024 को चक्रधरनगर पुलिस ने घर में घुसकर महिला और उसके पति से गाली-गलौच, मारपीट करने वाले आरोपी युवक लोचन निषाद (23 साल) निवासी ग्राम आमापाल, थाना चक्रधरनगर पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के बाद जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण के संबंध में…
Read Moreपिकनिक स्पॉट पर युवक से झगड़ा मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
चक्रधरनगर पुलिस ने लूटपाट के अपराध में मामला दर्ज कर की कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : चक्रधरनगर पुलिस ने जामगांव रेलवे स्टेशन के आगे पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मना रहे लोगों से जबरन शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर झगड़ा-विवाद करने वाले दो आरोपी अभय यादव और राजकुमार यादव उर्फ बेड़ा को लूटपाट की गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 जनवरी को कोलाईबहाल जामगांव में रहने वाले संजय चौहान पिता पंचराम…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बस्तर अंचल में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत
समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बस्तर अंचल में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री रामप्रताप सिंह भी जगदलपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट में कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप, राजाराम तोड़ेम के साथ-साथ बस्तर संभागायुक्त श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., एसएसपी…
Read More