समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज पंडरी स्थित जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के समस्त विभागों की सुविधाएं, मरीजों की देखभाल, और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल को स्वच्छ, और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों से सद्व्यवहार करने और यथासंभव सहयोग करने कहा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ श्री विश्वदीप और सिविल सर्जन मौजूद थे । कलेक्टर डॉ सिंह ने कैजुअल्टी वार्ड का निरीक्षण किया जहां…
Read MoreDay: January 9, 2024
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने ली समय सीमा की बैठक, कहा- टीम वर्क के साथ काम करें, कार्यालय में साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखें
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज रेडक्रास भवन के सभागृह में आज समम सीमा की बैठक ली। उन्होने कहा कि अधिकारीगण शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक आम जनता को दिलाए। ऐसा कार्य करें कि लोगो का हित हो , यदि वे किसी शासकीय कार्य के लिए कार्यालय आते है तो निराश होकर न जाए। टीम वर्क के साथ काम करें। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ श्री विश्वदीप उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि अधिकारी समय…
Read Moreलेकर आए थे जमीन की समस्या, मिली रोजगार की खुशियॉ : कलेक्टर के पहले जनचौपाल में विवेक सहित उनकी पत्नी को मिला नौकरी का प्रस्ताव
विवेक ने दिया जिला प्रशासन को धन्यवाद समदर्शी न्यूज़, रायपुर : रेडक्रास सभाकक्ष में लगाए गए जनचौपाल में आए युवा ग्राम हसदा के निवासी विवेक साहू के चेहरे में उस समय प्रफुल्लित हो उठे, जब उन्हें वह मिला जिसकी अपेक्षा उन्होंने नही की थी। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने प्रभार लेने के बाद अपनी पहली जनचौपाल लगाई। कलेक्टर से नागरिक मिल कर अपनी समस्याओं को बता रहे थे और आवेदन भी दे रहे थे। तभी इनमे से विवेक अपनी जमीन संबंधी समस्या को लेकर आए थे। कलेक्टर को आवेदन देने…
Read Moreसिम्स को मिले एडवांस मशीनों से मरीजों को मिल रही बेहतर सुविधाएं
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : सिम्स चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर पैथोलॉजी सेवाए देने के लिए अहमदाबाद से इंटास कम्पनी की एडवांस जांच मशीन मंगवाई गई थी जिसका लाभ मरीजो को प्राप्त हो रहा है। यह मशीन सीएसआर मद से सिम्स को उपलब्ध कराई गई है। डॉ. बीपी सिंह द्वारा दिए गए प्रोजेक्ट के तहत 2016 से बेस्ट वर्किंग ब्लड सेंटर सिम्स बिलासपुर का है। एजीटेटर मशीन का उपयोग ब्लड से पीआरपी बनाये हुए को सेपरेट रखा जाता है ताकि खराब ना हो। ब्लड कलेक्शन मॉनीटर का उपयोग फ्लेबोटॉमी में उपयोग…
Read Moreअवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के 6 मामले दर्ज
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिजो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन के 5 प्रकरण दर्ज किये गये। रतखण्डी, निरतु, एवं छतौना क्षेत्रों में जांच के दौरान ग्राम रतखण्डी, छतौना क्षेत्र में अवैध रेत व मुरूम परिवहन के कुल 05 मामले दर्ज किये गये। जिसमें अवैध रेत परिवहन के 04 व अवैध मुरूम परिवहन का 01 मामला शामिल है। अवैध परिवहन कर रहे 05…
Read Moreबीते वर्ष में सिम्स ने हासिल की एक और उपलब्धि : दन्त चिकित्सा विभाग में सफलतापूर्वक हुई 131 मरीजों के जबड़ों की सर्जरी
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : सिम्स अस्पताल ने बीते वर्ष में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां के दन्त चिकित्सा विभाग में 131 मरीजों के जबड़ों सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। दंत चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संदीप प्रकाश तथा उनकी टीम में शामिल डॉ.जण्डेल सिंह ठाकुर, डॉ भूपेंद्र कश्यप, डॉ हेमलता राजमणि, डॉ प्रकाश खरे एवं डॉ सोनल पटेल कीे कड़ी मेहनत के फलस्वरूप यह उपलब्धि हासिल की गई है। इनमें मुख्यतः सड़क दुर्घटना में टूटे जबडों, मुँह के अनेक प्रकार के कैंसर, सिस्ट एवं अन्य जबडे की गंभीर…
Read Moreसाप्ताहिक जनदर्शन में सुनी गई लोगों की समस्याएं
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में राशन कार्ड, पेंशन, राजस्व प्रक्ररण, आवास सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर 123 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर आवश्यक परीक्षण के बाद निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न ब्लाक के गांवों से आवास, निराश्रित पेंशन, राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन देने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके…
Read Moreहोटल और रेस्टोरेंटस में करें व्हील चेयर की व्यवस्था – कलेक्टर ने की टीएल की बैठक में योजनाओं की गहन समीक्षा
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा है कि सभी होटल और रेस्टोरेंटस में व्हील चेयर की व्यवस्था की जाए ताकि बुजुर्गों और असहाय लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने बैगा युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही कौशल विकास की ट्रेनिंग देने के निर्देश कौशल विकास विभाग के अधिकारियों को दिए। श्री शरण ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा युवाओं को वहीं उनके…
Read Moreसंभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने पदभार किया ग्रहण
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : नई संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने आज संभागायुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। श्रीमती तिवारी सरगुजा संभाग से स्थानांतरित होकर यहां आई हैं। वे 2008 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। संभागायुक्त कार्यालय में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर द्वय श्री अखिलेश साहू और श्रीमती अर्चना मिश्रा सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। हाल ही प्रशासनिक फेरबदल में श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी को बिलासपुर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। कमिश्नर ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कार्यालय की…
Read More