उपचार हेतु कराया गया सिम्स अस्पताल में एडमिट समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से रात्रि 03:03 एएम में सूचना मिली थी कि मन्नाडोल तिफरा थाना सिरर्गिट्टी में एक आदमी अपनी पत्नी से विवाद कर घर के सामने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के लिए झूल गया था। सूचना मिलने पर तत्काल सिरगिट्टी ईगल वन घटना स्थल के लिये रवाना हुए और 10 मिनट के अंदर पहुंच कर डायल 112 गाड़ी के बोनट में चढ़…
Read MoreDay: January 30, 2024
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर की गई सरप्राइस चेकिंग, बिलासपुर शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर 201 वाहनों पर हुई प्रभावी कार्यवाही, ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर अधिरोपित किया गया 84,700/- रुपये अर्थदण्ड !
ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना नंबर, गलत तरीके से लिखे गये नंबर प्लेट, प्रेशर हार्न, संदेहास्पद वाहन, बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म एवं संदिग्धों की जाँच की गई बिलासपुर शहरी थाना के सभी प्रमुख जगहों एवं सभी ग्रामीण थाना में हुई चेकिंग, ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर अधिरोपित किया गया 84,700/- रुपये अर्थदण्ड. शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 लोगों पर की गई कार्यवाही, न्यायालय के समक्ष किया जाएगा पेश. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 28 जनवरी 2024 को पुलिस…
Read Moreपरियोजना निदेशक श्री चौहान ने ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली
समदर्शी न्यूज़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जनपद पंचायत सारंगढ़ के सभा कक्ष में परियोजना निदेशक द्वारा जिला ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा किया गया जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2023 तक के अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने तकनीकी सहायक वार लक्ष्य दिया गया है। अप्रारंभ आवासों को प्रारंभ करने तकनीकी सहायक वार लक्ष्य दिया गया है। आवास प्लस के हितग्राहियो का ग्राम सभा अनुसार पात्र अपात्र की जानकारी कारण सहित समीक्षा किया गया जिन ग्राम पंचायतों से ग्राम सभा कार्यवाही प्रस्ताव नही आया है उसे जल्द मांगने का…
Read Moreकलेक्टर चौहान ने स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया
समदर्शी न्यूज़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर के.एल. चौहान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर, उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पित कर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री चौहान ने गांधी जी के द्वारा कुष्ठ रोगियों को की गई निःस्वार्थ सेवा का जिक्र करते हुए बताते हुए कहा कि उन दिनों कुष्ठ बीमारी की कोई उपचार नही होने के बाद भी कुष्ठ रोगियों का सेवा किये। वर्तमान में जब इसके नियंत्रण के प्रभावशाली उपचार मौजूद है, तब तो हमें…
Read Moreसभी बच्चे अच्छे से पढ़कर अपने जीवन में आगे बढ़े, कैरियर चुनें और सफल बने: कलेक्टर के.एल. चौहान
समदर्शी न्यूज़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर के.एल. चौहान से आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम भड़ीसार छात्रावास के बच्चों ने मुलाकात की। कलेक्टर श्री चौहान ने बच्चों से उनके दैनिक खानपान, दिनचर्या, खेलकूद, स्कूल आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी लिया। उन्होंने सभी बच्चों को सभी गतिविधियों में शामिल रहते हुए अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर के आग्रह पर 26 जनवरी में सांस्कृतिक गतिविधियों में सम्मिलित बच्चों ने गीत गायन किया। कलेक्टर से बच्चों ने स्कूल में गणित शिक्षक और छात्रावास में सोलर पैनल…
Read Moreडीएमएफ का पैसा शासन का, इस राशि का उपयोग जिले के विकास कार्यों के लिए हो : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़, कोरबा : जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि खनिज विकास निधि अंतर्गत राशि भी शासन का ही पैसा है। इस राशि का सदुपयोग जिले के विकास कार्यों के लिए किया जाना चाहिए। डीएमएफ की राशि आबंटित होने पर संबंधित विभाग को शासन के नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए समय पर कार्य सुनिश्चित करने के साथ ही डीएमएफ से होने वाले निर्माण कार्य, सप्लाई अथवा खरीदी की…
Read Moreअनियमितता वाली शिकायतों पर एक सप्ताह में हो जांच उपरांत कार्यवाही: समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
टीएल के लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़, कोरबा : कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने टीएल के लंबित प्रकरणों पर जांच उपरांत शीघ्रता कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभिन्न योजनाओं तथा कार्यों में अनियमितता संबंधी शिकायतों पर एक सप्ताह के भीतर जांच करने एवं आगे की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर लगाने और एसडीएम, जनपद सीईओ के माध्यम से ग्राम पंचायतवार सचिव, रोजगार सहायकों को जिम्मेदारी…
Read Moreजिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगाये गये आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, श्रम कार्ड शिविर का लिया जायजा
प्रधानमंत्री आवास, महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन के कार्याें का किया निरीक्षण समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर के खुंटे ने मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगाये गये आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, श्रम कार्ड शिविर का जायजा लिया और प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी नरेगा योजना, स्वच्छ भारत मिशन के कार्याें का निरीक्षण किया। जिला पंचायत सीईओ ने जिले के ग्राम पंचायत तिलई, किरारी में लगाये आयुष्मान कार्ड मेगा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान…
Read Moreदामाखेड़ा में 14 से 25 फरवरी तक विशाल संत समागम,कलेक्टर ने तैयारी के सबंध में दिए विस्तृत निर्देश
समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार-भाटापारा : कबीर नगर दामाखेड़ा में 14 फरवरी से 25 फरवरी 2024 तक माघ मेला के अवसर पर विशाल संत समागम समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस मौके पर जुटते हैं। आज कलेक्टर चंदन कुमार ने सभी अधिकारियों की बैठक कर प्रारंभिक तैयारी करने के निर्देश दिए है। उन्होने सभी संबधित अधिकारियों शत प्रतिशत तैयारी मेले प्रारंभ करने के तीन दिन पूर्व ही करने कहा गया है। ताकि समय सीमा के पूर्व सभी तैयारी पूर्ण कर लेवे। कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि पवित्र…
Read Moreधान उठाव एवं जल जीवन मिशन सहित विभिन्न निर्माण के कार्यों में लाएं तेजी- कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा,समय सीमा के भीतर कार्य करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार-भाटापारा : कलेक्टर चंदन कुमार ने सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्यों की काम काज की समीक्षा किए. जिसमें उन्होनें केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होनें आज विशेष रूप से धान उठाव एवं जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए है। इसके साथ जिले मे पीएम श्री योजना के तहत 6 चिन्हाकित स्कूलों में कार्य एवं विभिन्न विभागों के…
Read More