समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश क्रमांक ई 1-03/2024 / एक-2 दिनांक: 26/02/2024 के अनुसार राज्य शासन एतद्वारा कुमार लाल चौहान, भा.प्र.से. (2009), कलेक्टर, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ करता है। 2/ धर्मेश कुमार साहू, भा.प्र.से. (2010), प्रबंध संचालक, वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पद पर पदस्थ करता है। 3/ चंदन कुमार,…
Read MoreMonth: February 2024
यादव समाज के सामाजिक सम्मेलन में हुए शामिल खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने विगत दिवस बेमेतरा ज़िले के विकासखंड नवागढ़ में जिला स्तरीय ठेठवार यादव समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कार्यक्रम संबोधित करते हुए कहा कि ठेठवार यादव समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। यादव समाज मेहनतकश समाज है। इस मौके पर खाद्य मंत्री ने समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की घोषणा की। उन्होंने जनकल्याणकारी…
Read Moreदुख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार शहीद जवान के परिजन के साथ हैं – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान श्री राम आशीष यादव को भिलाई पहुँचकर नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं और पार्थिव शरीर को कंधा लगाकर पैतृक ग्राम उत्तरप्रदेश के लिए रवाना किए। उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ सरकार उनके परिजन के साथ है। श्री राम आशीष यादव ने आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की है, उनकी शहादत को नमन…
Read Moreनिरंतर हो रहा धान का उठाव : राज्य में अब तक 117 लाख 79 हजार मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 125 लाख 70 हजार 453 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 117 लाख 79 हजार 331 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
Read Moreमंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश में राजिम कुंभ कल्प मेले में बना अस्थायी अस्पताल, जरूरतमंदों को दवाइयों का भी किया जा रहा वितरण
लोगों को 24 घंटे मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधाएं संदर्श समदर्शी, रायपुर : धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर राजिम कुंभ कल्प 2024 मेला में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा मेला स्थल में गरियाबंद, रायपुर और धमतरी जिले द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। मेला स्थल में 10-10 बिस्तरों का अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। इन अस्पतालों में 24 घंटे डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टॉफ और लैब टेक्नीशियन पदस्थ किए गए हैं। जिससे लोगों को…
Read More67 लाख 59 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन, राशन कार्ड का नवीनीकरण कार्य 15 मार्च तक किए जाएंगे
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य जारी है। 26 फरवरी की स्थिति में 67 लाख 59 हजार 591 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। छुटे हुए राशनकार्डधारी हितग्राहियों का नवीनीकरण का कार्य के लिए तारीख 15 मार्च 2024 तक बढ़ा दी गई है ताकि कोई पात्र हितग्राही नवीनीकरण कार्य वंचित न होने पाए। खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने…
Read Moreराजिम कुंभ कल्प 2024 : श्रीराम के जीवन चरित्र एवं वनगमन पथ की झांकी बनी आकर्षण का केन्द्र
प्रभु श्री राम के आदर्शाे और उनके छत्तीसगढ़ वनवास काल को जानने और देखने का मिल रहा अवसर समदर्शी न्यूज़, रायपुर : धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की पहल से राजिम कुंभ की भव्यता 5 वर्ष बाद पुनः लौटी है। राजिम कुंभ कल्प 2024 मेला का आयोजन इस वर्ष रामोत्सव की थीम पर मनाया जा रहा है। राजिम कुंभ मेला स्थल में प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र और उनके छत्तीसगढ़ वनवास अवधि पर आधारित जीवंत झांकी का प्रदर्शन किया जा रहा है, जोकि मेला में पहुंचने वाले समस्त…
Read MoreCG Transfer 2024 : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी……देखें सूची….
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर आदेश क्रमांक बी-1-42/2023/एक /4 दिनांक 26/02/2024राज्य शासन एतद्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के निम्नलिखित अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए, उन्हें अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक नवीन स्थान पर पदस्थ करता है :-
Read Moreबिलासपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार तीन दिनों तक चलाया विशेष अभियान : विगत 1 वर्ष में संपत्ति संबंधी मामलों में जेल से रिहा हुए 227 आरोपियों को किया गया चेक !
152 गुंडा एवं 72 निगरानी बदमाशों की की गई गुज़र जांच और दी गयी चेतावनी. 12 स्थायी वारंट तथा 69 गिरफ्तारी वारंट की तामीली समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार लगातार 3 दिनों से सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले गुंडा एवं निगरानी बदमाश तथा विगत 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट, डकैती आदि) में संलिप्त आरोपियों की चेकिंग हेतु अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही समंस, गिरफ्तारी वारंट एवं स्थायी वारंट की चेकिंग हेतु भी…
Read Moreविशेष ख़बर : छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को गति देने रोड मैप तैयार
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में छत्तीसगढ़ को विकसित और समृ़द्ध राज्य बनाने के लिए रोड मैप की स्पष्ट रूप रेखा भी दिखती है। छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में सेवाक्षेत्र को बढ़ावा देने की रणनीति शामिल की गई है। आईटी सेक्टर, हेल्थ डेस्टिनेशन, ईको-टूरिज्म सर्किट, वेडिंग डेस्टिनेशन, बिजनेस टूरिज्म, कान्फ्रेंस डेस्टिनेशन जैसे नये उभरते हुए संभावनाओं वाले क्षेत्रों का लाभ प्रदेश के युवाओं और उद्यमियों को मिलेगा। बजट में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए खुले मन से राज्य में निवेशकों का स्वागत…
Read More