दिनांक 19 फरवरी से 21 फरवरी 2024 तक रक्षित केंद्र स्थित पुलिस ग्राउंड में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया था आयोजन. चयनित प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिता हेतु बेहतर प्रदर्शन करने दी गई शुभकामनायें. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा आज दिनांक को रक्षित केंद्र स्थित पुलिस ग्राउंड में अंतर जिला खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग, जिला कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान, पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री विजय अग्रवाल, संभागीय आयुक्त नगर सेना श्री राजेश पाण्डेय, नगर सेना कमांडडेंट श्री शिवकुमार…
Read MoreMonth: February 2024
सरगुजा पुलिस द्वारा माननीय उच्च न्यायालय से जारी दिशा निर्देशों का पालन कराने के क्रम में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीजे संचालकों की बैठक की गयी आयोजित, सामाजिक, धार्मिक एवं व्यक्तिगत कार्यक्रमों में लोक परिशांति को ध्यान में रखकर डीजे संचालन करने की दी गई समझाईश.
बैठक में डीजे संचालकों को विधिवत अनुमति प्राप्त कर निर्धारित मानकों के आधार पर डीजे संचालन करने हेतु दिए गए दिशा निर्देश. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के सम्बन्ध में माननीय उच्च न्यायालय से जारी दिशा निर्देशों का सख़्ती से पालन कराने हेतु बीते दिनांक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नायब तहसीलदार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ाई, वृद्धिजन, निःशक्त जनों, रोगियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के परित्रास तथा लोक…
Read Moreउपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु कारित होने के मामले में सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही : मामले में आरोपी के विरुद्ध की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही.
थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 51/24 धारा 304 (ए) भा.द.वि. का अपराध किया गया दर्ज. थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि सूचक अमृतराम उम्र 50 वर्ष साकिन कोट सीतापुर द्वारा थाना सीतापुर आकर सूचना दी गई थी कि सूचक की लड़की गणेश फ्लाइ एश में काम करती थी, जो दिनांक 14 फरवरी 24 को सूचक की लड़की मिक्सचर मशीन साफ करते समय…
Read Moreलोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण के लिए 36.61 करोड़ रुपए मंजूर : उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद 18 कार्यों के लिए मिली प्रशासकीय स्वीकृति
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा मुंगेली, रायगढ़ राजनांदगांव, रायपुर, जशपुर, बस्तर और सूरजपुर जिले में विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 36 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने 18 कार्यों के लिए कुल 39 करोड़ 58 लाख 99 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। लोक निर्माण विभाग द्वारा मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड में रहंगी नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के…
Read MoreRajim Kumbh 2024 : राजिम कुंभ में इस बार नया क्या ? जाने सब कुछ..
समदर्शी न्यूज़, रायपुर. छत्तीसगढ़ में राजिम कुंभ कल्प के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में है. धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी कि,राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ 24 फरवरी से होने वाला है, जो 8 मार्च तक चलेगा. इस भव्य आयोजन में हरिद्वार, काशी, मथुरा, अयोध्या, चित्रकुट समेत देशभर के कई स्थानों से साधु-संत, पीठाधीश्वर, मठाधीश, महात्मा और शंकराचार्य शामिल होने वाले हैं. इस बार कुंभ की थीम अयोध्या धाम होगा, यही कारण है कि कुंभ का मुख्य मंच प्रभु श्री राम के अयोध्या मंदिर की…
Read Moreसरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर सख़्ती के साथ की जा रही लगातार कार्यवाही : यातायात पुलिस टीम द्वारा बिना हेलमेट, तीन सवारी के कुल 44 प्रकरण दर्ज कर 20,400/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल.
सरगुजा पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान आगे भी निरंतर रहेगा जारी, आम नागरिकों से सरगुजा पुलिस की अपील यातायात नियमों का करें पालन. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क हादसों को कम करने एवं सड़क पर यातायात नियमों की अवहेलना करने से जानमाल के नुकसान को कम करने के उद्देश्य से लगातार सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सख़्ती के साथ कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक को यातायात पुलिस टीम द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले व्यक्तियों एवं तीन सवारी वाहन चालकों के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दामाखेड़ा हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत
समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार : जिले के सिमगा विकासखंड अंर्तगत दामाखेड़ा में माघपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध सतगुरू कबीर संत समागम, दामाखेड़ा मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीपैड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हेलीपैड पर अतिथियों का पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, आईजी श्री अमरेश कुमार मिश्रा, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, एसएसपी श्री सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय को वन मंत्री ने वन विकास निगम की लाभांश राशि 2.26 करोड़ रूपए का चेक सौंपा
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के लाभांश की राशि 2 करोड़ 26 लाख रुपए का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री श्री साय ने वन विकास निगम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वन विकास निगम राज्य में हरित क्षेत्र के प्रसार और पर्यावरणीय विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। निगम ने किसी भी वित्तीय संस्थान से कोई ऋण भी नहीं लिया है। यह लाभ…
Read Moreपुलिस ने 48 घण्टों के भीतर सुलझाया केस, घर से भागी हुई 2 नाबालिग बालिकाओं को किया कटक ओडिशा से रिकवर, आरपीएफ का रहा सराहनीय योगदान
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इसप्रकार है कि दिनांक 21/02/2024 को सरकण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूल में पढ़ने वाली तीन नाबालिग बालिकाएं स्कूल बंक कर रेलवे स्टेशन गई हुई थीं। जहां एक बालिका के परिजन का फ़ोन आने पर तीन में से दो बालिकाएं डांट-मार के डर से चलती ट्रेन में दौड़कर चढ़ गयीं। मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार को अवगत कराया गया। बालिकाएं जिस…
Read Moreग्राहक की स्वीकृत चेक बुक एवं एटीएम से खाते की रकम को तत्कालीन बैंक अधिकारियों द्वारा आहरण करने के मामले में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही : कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार.
थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 94/24 धारा 420, 409, 34 भा.द.वि. का अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी सोनप्रताप उम्र 40 वर्ष साकिन खैरबार अम्बिकापुर ने थाना अम्बिकापुर कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रार्थी का खाता नमनाक़ला स्थित एच.डी.एफ.सी. बैंक में है, जिस पर प्रार्थी का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड था एवं खाते का एटीएम जारी नहीं कराया गया था। प्रार्थी को 1 माह पूर्व पता चला…
Read More