समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा आज जिला एवं सत्र न्यायालय, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा का वर्चुअल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने न्यायालय की अधोसंरचना का अवलोकन किया तथा न्यायालय को व्यवस्थित रखने तथा अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों, सभी के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला न्यायाधीश को निर्देशित किया। मुख्य न्यायाधीश द्वारा सर्वप्रथम जिला एवं सत्र न्यायालय, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा का ही भौतिक निरीक्षण किया गया था तथा आज उसी न्यायालय से वर्चुअल निरीक्षण आरंभ किया…
Read MoreMonth: February 2024
मुख्य सचिव अमिताभ जैन द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों की समीक्षा
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के दन्तेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर जिले के माओवाद प्रभावित अंदरूनी चिन्हित ग्राम पंचायतों में केन्द्र एवं राज्य शासन की चयनित व्यक्तिमूलक योजनाओं से सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने हेतु कारगर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के तहत चिन्हित प्रमुख सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करने तथा इन इलाकों में सर्वोच्च प्राथमिकता के सड़क,पुल-पुलिया निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक…
Read Moreदलहन-तिलहन की खेती से बढ़ती है भूमि की उर्वरा शक्ति : प्रोफेसर विजय पॉल शर्मा
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कृषि लागत एवं मूल्य आयोग के चेयरमेन प्रोफेसर विजय पॉल शर्मा ने कहा है कि दलहन, तिलहन की फसल लेने से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। छत्तीसगढ़ के किसानों को धान के अलावा दलहन, तिलहन की खेती करने से खेती के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती-किसानी करते समय छोटी-छोटी सावधानियां बरतनी चाहिए। इनके जरिए कृषि की लागत में कमी लाई जा सकती है। कृषि लागत एवं मूल्य आयोग के चेयरमेन प्रोफेसर विजय पॉल शर्मा ने कृषि विभाग व…
Read Moreउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ रीजनल साईस सेन्टर का किया औचक निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मख्यमंत्री तथा तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा आज अपने विभाग के अधीनस्थ संस्थान छत्तीसगढ़ रीजनल साईस सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेन्टर के वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों से चर्चा करते हुए संचालित किये जा रहे योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने निरीक्षण के दौरान बताया कि प्रदेश में चल रही शासन की विभिन्न निर्माण संबंधित परियोनाओं की मानिंटरिंग रिमोट सेंसिंग तकनीक…
Read Moreवित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 13 हजार 487 करोड़ रुपए का तृतीय अनुपूरक अनुमान विधानसभा में ध्वनिमत से पारित
मोदी की गारंटी पूरी करने के लिए एक और बड़ी पहल : कृषक उन्नति योजना के लिए 12 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान श्री रामलला (अयोध्या धाम) दर्शन योजना के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति के लोगों की कनेक्टिविटी के लिए जनमन योजना में 200 करोड़ रूपए का प्रावधान समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 13 हजार 487 करोड़ रुपए का तृतीय अनुपूरक अनुमान ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सोमवार…
Read Moreपंडित शंकरानन्द झा मेमोरियल स्कूल के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कहा – बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाना गुरूजनों का दायित्व
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पंडित शंकरानन्द झा मेमोरियल स्कूल के 27वें वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में देश सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का दायित्व हमारे गुरूजनों पर है। यही भावना हमें देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देती है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी एक पौधे के समान होते हैं और शिक्षक उस माली की तरह होता है जिसकी देखभाल से पौधे पनपकर एक फलदार वृक्ष…
Read Moreमिलावटी, अवैध शराब एवं अधिक दर पर मदिरा विक्रय पर कड़ाई से लगाये अकुंश – सचिव सह आबकारी आयुक्त
मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों का होगा सत्यापन आपराधिक प्रकरण एवं ब्लैक लिस्टेड पाये जाने पर होगी कड़ी कार्यवाही समदर्शी न्यूज़, रायपुर : सचिव सह आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट कार्पारेशन लिमिटेड श्रीमती आर. संगीता ने विगत दिवस आबकारी आयुक्त कार्यालय में मैनपॉवर एजेंसी एवं सुरक्षाकर्मी एजेंसियों की बैठक लेकर सी.एस.एम.सी.एल. द्वारा प्रदेश में संचालित मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों की नियुक्ति, उपस्थिति, वेतन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली । उन्होंने मदिरा दुकानों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय व्यक्तियों की नियुक्ति करने, बायोमेट्रिक पद्धति से उपस्थिति सुनिश्चित करने, प्रति…
Read Moreमहतारी वंदन योजना महिलाओं के परिश्रम का सम्मान, छोटी-छोटी ख्वाहिशें अब नहीं रहेंगी अधूरी, महिलाएं इसलिए खुश क्योंकि यह उनकी अपनी राशि जिसे वे अपनी रुचि से खर्च करेंगी
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह डीवीटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने नारा दिया है कि हमने ही बनाया है हम ही संवारेंगे। एक महिला जब मजबूत होती है तब एक परिवार संवरता है, परिवार के संवरने से समाज संवरता है और समाज के संवरने से राज्य संवरता है इसलिए मोदी जी ने महतारी वंदन योजना की गारंटी…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पण्डरीअम्बा के दो शराबी शिक्षक को कलेक्टर ने किया निलंबित
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने दुलदुला विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पण्डरीअम्बा के शिक्षक (एल.बी.) राजेश कुमार साय और नेस्तोर लकड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उन्होंने तिलक साय एवं अन्य 14 पालकगण ग्राम पण्डरीअम्बा विकासखण्ड दुलदुला द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पण्डरीअम्बा के शिक्षक (एल.बी.) राजेश कुमार साय एवं नेस्तोर लकड़ा द्वारा हमेशा मद्यपान का सेवन कर विद्यालय आना, बिना पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहना, अध्यापन कार्य नहीं कराना, गुणवत्तापूर्ण अध्यापन कार्य नहीं कराने के कारण विद्यार्थियों…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति शून्य, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कलेक्टर ने किया निलंबित
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने फरसाबहार विकासखण्ड के बारो क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उमेश कुमार भार्गव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उप संचालक कृषि जशपुर में मुख्यालय नियत किया है। श्री भार्गव को निलंबित अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। विदित हो कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने श्री भार्गव को वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करना, उप संचालक कृषि जशपुर द्वारा विशेष आयोजित शिविर में किसान क्रेडिट कार्ड की शून्य प्रगति एवं ए.आर.ए. किसानों…
Read More