समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला प्रशासन और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वधान में संचालित जय हो कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत सुलेसा, हाट बाजार में स्वयं सेवकों और शासकीय स्कूल के बच्चो द्वारा महतारी वंदन योजना, बाल विवाह रोकथाम, विशेष पिछड़ी जनजाति सहायता केन्द्र विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
Read MoreDay: February 9, 2024
जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत मानोरा का किया निरीक्षण
महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन के ऑनलाईन प्रविष्टि हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत मनोरा एवं ग्राम पंचायत आस्ता के परियोजना कार्यालय महिला बाल विकास तथा ग्राम पंचायत ओरडीह का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन के ऑनलाईन प्रविष्टि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत आस्ता में निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही हितग्राहियों से चर्चा की।
Read Moreसीएमएचओ डॉ आर एस पैकरा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा का किया निरीक्षण, शत प्रतिशत लैब टेस्ट करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : सीएमएचओ डॉ आर. एस पैकरा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा का निरीक्षण किया। उन्होंने लैब, पहाड़ी कोरवा सहायता केंद्र,महिला और पुरुष वार्ड,एन आर सी का निरीक्षण किया। उन्होंने शत प्रतिशत लैब टेस्ट करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ पैकरा ने एनबीएसयु कक्ष का भी निरीक्षण कर आवश्यक साफ सफाई के निर्देश दिए तथा सभी न्यू बर्थ बच्चे स्वास्थ्य की स्थिति समय पर रिपोर्टिंग करने कहा। उन्होंने पहाड़ी कोरवा सहायता केंद्र का निरीक्षण कर सभी पहाड़ी कोरवा मरीजो को आवश्यक सभी सहायता करने के निर्देश दिए।महिला और…
Read Moreराज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी को, जशपुर जिले में परीक्षा हेतु 6 केन्द्र बनाए गए हैं, परीक्षा में कुल 2318 परीक्षार्थी होगें सम्मिलित
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छ0ग0 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली पूर्वान्ह 10.00 से 12.00 बजे एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 3.00 बजे से 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा हेतु जिले में कुल 06 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें शास.रा.भ.रा.एन.ई.एस.महाविद्यालय जशपुर, शास.वि.भू.सिंहदेव कन्या महाविद्यालय जशपुर, शास. बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जशपुर, शास. म.ल.बा. कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जशपुर, स्वामी आत्मानन्द शास. उत्कृष्ठ इंग्लिश मीडियम उच्च माध्य. विद्यालय जशपुर एवं…
Read Moreजशपुर जिले में पहाड़ी कोरवा समुदाय के बेरोजगार युवकों का फायर फाइटर कोर्स हेतु की गई काउंसलिंग
पहाड़ी कोरवा समुदाय के युवकों दिया उत्साह के साथ प्रशिक्षण हेतु अपना नाम समदर्शी न्यूज़, जशपुर : विकासखंड बगीचा अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ी कोरवा बाहुल्या ग्राम कुटमा में पीएम जनमन योजना के तहत पहाड़ी कोरवा समुदाय के बेरोजगार युवकों को फायर फाइटर कोर्स अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण हेतु काउंसलिंग किया गया। जिसमें पहाड़ी कोरवा के युवकों द्वारा उत्साह के साथ प्रशिक्षण हेतु अपना नाम दिया। जिला कौशल विकास अधिकारी, सहायक संचालक श्री प्रकाश यादव ने बताया कि पहाड़ी कोरवा समुदाय के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए फायरफाइटर हेतु चयनित…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने लिया स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक : चिकित्सकों को समय में उपस्थित रहकर ओपीडी कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिला चिकित्सालय जशपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत चिकित्सकों के द्वारा किए गए ओपीडी कार्य की जानकारी ली एवं सभी चिकित्सकों को समय में उपस्थित रहकर ओपीडी कार्य सुनिश्चित करने की निर्देश दिए। कलेक्टर ने विलेज हेल्थ सैनिटाइजेशन एंड न्यूट्रिशन डे के कार्य योजना की जानकारी लिया एव जहां दुरस्त क्षेत्र है जिसका स्थान चयन किया जा सकता है और वीएचएसएनडी सेशन प्रारंभ किया जा सके संबंधित को कार्य योजना…
Read Moreअस्पताल प्रबंधन एवं सी.टी. स्केन कार्य का संचालन सुचारू एवं सुव्यस्थित किये जाने में महत्वपूर्ण योगदान देने पर अस्पताल सलाहकार हुए सम्मानित, जशपुर कलेक्टर ने दिया प्रशंसा पत्र
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : डॉ. रवि मित्तल ने जिला चिकित्सालय जशपुर के अस्पताल सलाहकार अरुण पवार को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। श्री पवार का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जशपुर के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में अस्पताल सलाहकार, अस्पताल प्रबंधन एवं सी.टी. स्केन कार्य का संचालन सुचारू एवं सुव्यस्थित संचालित किये जाने में महत्वपूर्ण योगदान होने से जिले के मरीजों को समय पर संचालित चिकित्सा सुविधाओं का लाभ प्राप्त होने तथा जिले के बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होने से स्वास्थ्य के साथ ही आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है।…
Read Moreजशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा ग्रहण किया गया पदभार
नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय में अधि./कर्मचारियों की मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा 04 फरवरी 2024 को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना/स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में दिनांक 08.02.2024 को जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह (IPS) के द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर (छ.ग.) का पदभार ग्रहण किया गया। शशि मोहन सिंह इसके पूर्व सेनानी, 5 वीं वाहिनी छसबल, जगदलपुर एवं अतिरिक्त…
Read Moreछत्तीसगढ़ बजट 2024-25 : छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग ने पेश किया बजट……
समदर्शी न्यूज़, रायपुर Ø छत्तीसगढ़ बजट 2024-25 वित्त मंत्री द्वारा आज वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्तुत किया गया। नवगठित सरकार द्वारा अमृतकाल के रूप में प्रस्तुत किया गया यह पहला बजट है। नीव का बजट” . बजट गरीब , युवा , अन्नदाता और नारी (ज्ञान) की समृद्धि और पूंजीगत व्यय बढ़ाकर अधोसंरना विकास को प्रोत्साहित करने और राज्य के युवाओं के लिए रोजगार और आजीविका को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। बजट “मोदी की गारंटी ” के तहत वादों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अमृतकाल…
Read Moreमंत्रिपरिषद की बैठक : विधानसभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के शहर राजिम के वैभव को फिर से स्थापित करने के लिए राजिम कुंभ (कल्प) की फिर से शुरूआत करने का निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में राजिम माघी पुन्नी मेला के स्थान पर राजिम कुंभ (कल्प) मेला आयोजित करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राजिम माघी…
Read More