समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : आज दिनांक 27 फरवरी 2024 के दोपहर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबिर से संजय मार्केट में कुछ व्यक्तियों के 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल उपनिरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा के हमराह स्टॉफ कार्यवाही के लिए रवाना किया गया। कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा संजय मार्केट चबूतरा में जुआ खेल रहे – (1) अरुण गुप्ता पिता मामनचंद 53 साल पहाड़ मंदिर रोड सूर्या विहार रायगढ़, (2) दीपक पेशवानी पिता नारायण दास 47…
Read MoreDay: February 27, 2024
मीसाबंदी पेंशन के नाम से भाजपा और संघ के लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचाने की योजना, मीसाबंदी पेंशन यानी छत्तीसगढ़ के खजाने की लूट और भाजपा संघियों को पालने पोसने की योजना – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने मीसाबंदी पेंशन योजना शुरू करने पर सवाल उठाए? उन्होंने कहा कि मीसा बंदी पेंशन योजना यानी भाजपा और आरएसएस के लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचाने की योजना है। ये छत्तीसगढ़ की खजाने की सरकार के सरक्षण में होने वाली संगठित लूट है। भाजपा के 15 साल के शासनकाल के दौरान भी मीसा बंदियों को पेंशन देने के नाम से आरएसएस और भाजपा के लोगों को करोड़ों रुपए का आर्थिक लाभ दिया गया था और प्रदेश के किसान,…
Read Moreमहिलाओं के साथ देश में कहीं भी अत्याचार हो आवाज उठानी चाहिए पर विष्णु देव साय मणिपुर के मामले में बोलने से डरे क्यों? छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के विरोध के बाद भी जंगल की कटाई हो रही है और विष्णु देव साय मौन है? – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखे पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि देश में कहीं भी महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहा हो, पीड़ित महिला को न्याय मिलने में देरी हो रही हो तो निश्चित तौर पर आवाज उठाना चाहिए। पीड़ित के साथ खडा होना चाहिये। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चुनावी लाभ हानि को देखते हुये पश्चिम बंगाल के सन्देश खाली की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखते है संदेशखाली…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी का 5 प्रतिशत गरीब होने का आंकड़ा झूठा और भ्रामक, यदि 137 करोड़ आबादी में 81 करोड़ 25 लाख गरीब हैं तो यह 60 प्रतिशत न्यूनतम है या उच्चतम? – सुरेंद्र वर्मा
भाजपा बताएं कि मोदी झूठ बोल रहे हैं या भ्रष्टाचार कर रहे हैं? गरीबी दुगुनी स्तर पर पहुंचा कर नीचले स्तर का दावा करके जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रहें हैं समदर्शी न्यूज़, रायपुर : देश में गरीबी को लेकर प्रधानमंत्री के दावों पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि अपनी नाकामियों पर परदेदारी करने, दुर्भावना पूर्वक आंकड़े छुपाना और एजेंसियों पर अनुचित दबाव बनाकर आंकड़े परिवर्तित करने वाली मोदी सरकार अब कोरी लफ्फाजी पर उतर आई है। हकीकत यह…
Read Moreछत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जताया शोक, निवास स्थान पहुंचकर पार्थिव शरीर को दी श्रद्धांजलि
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता के निधन पर गहरा शोक जताया उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्तादेवी अग्रवाल के साथ की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी की पूज्यनीय माता श्रीमती पिस्तादेवी अग्रवाल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को…
Read Moreविधानसभा में छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक 2024-25 पारित : विष्णुदेव साय की सरकार दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को समर्पित सरकार – ओपी चौधरी
पक्ष एवं विपक्ष को मिलकर छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने की आवश्यकता – वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भारत की आजादी की 100 वीं वर्षगांठ में विकासशील छत्तीसगढ़ को बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ – वित्त मंत्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) के लिए पूरी तरह है समर्पितः ओपी चौधरी सीजीपीएससी में सुधार आयोग का गठन कर स्थानीय हितों को महत्व देते हुए यूपीएससी की तर्ज पर होंगी परीक्षाएं बिलासपुर सिम्स के लिए 700 करोड रूपए तथा रायपुर मेडिकल कॉलेज के…
Read Moreउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीजेपी कार्यालय में सुनी लोगों की समस्याएं…650 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, 34 आवेदन का किया त्वरित निराकरण
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ परिसर बोरियाकला में आज मंगलवार को उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्या सुनी। अलग अलग जगहों से आए लोगों ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को अपनी समस्याओं को बताया। उपमुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण हेतु अधिनस्थ पदाधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए विशेष टिप्पणी के साथ त्वरित लिखित रूप से भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देने का कार्य किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…
Read Moreलोकसभा चुनाव तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में 28 फरवरी को भाजपा की मेराथन बैठकें : प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन क्लस्टर, लोकसभा, मोर्चा, कार्यक्रम टोलियों के प्रभारियों व पदाधिकारियों का करेंगे मार्गदर्शन, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक भी लेंगे
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में कल 28 फरवरी को मेराथन बैठकें होंगीं। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आहूत इन मेराथन बैठकों में प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन चुनाव के मद्देनजर अब तक के कार्य की प्रगति की समीक्षा कर पदाधिकारियों को मार्गदर्शन करेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले क्लस्टर प्रभारियों, लोकसभा प्रभारियों, लोकसभा संयोजकों व सह संयोजकों की बैठक…
Read Moreजशपुर : लाभार्थी सम्पर्क योजना के माध्यम से घर-घर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लाभार्थी सम्पर्क अभियान के अंतर्गत जशपुर विधानसभा के जशपुर शहर एवं ग्रामीण मण्डल की संयुक्त बैठक आज पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रधान की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय जशपुर में आहूत की गई । बैठक को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रधान, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा प्रधान, लाभार्थी संपर्क अभियान के विधानसभा संयोजक रूपेश सोनी, मण्डल संयोजक शरद चौरसिया, शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष संजीव ओझा एवं मनीजर राम ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित केन्द्र सरकार ने अंत्योदय…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा मंत्री की माता जी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता जी श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्रीमती पिस्ता देवी, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी, समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल, शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल की माता थीं। समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी…
Read More