अवैध रेत खनन कर परिवहन करने के विरूद्ध जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं खनिज विभाग की सयुंक्त टीम का रेत माफियाओं पर प्रहार : एक जेसीबी, सात ट्रेक्टर एवं दो मोटर साइकिल की गई जप्त.

रेत से भरे 07 ट्रेक्टर एवं उत्खनन में प्रयुक्त 01 जेसीबी को थाना कोनी, जिला बिलासपुर द्वारा किया गया जप्त. पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा टीम को सराहनीय कार्य के लिए किया गया है पुरस्कृत. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर श्री अवनीश शरण व पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन व पुलिस…

Read More

HEALTH NEWS : विश्व टीबी दिवस पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सरकार से तंबाकू नियंत्रण कानूनों को मजबूत करने का किया आग्रह

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : सारी दुनिया 24 मार्च को जब विश्व टीबी दिवस मना रही है, भारत टीबी (तपेदिक) के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे खड़ा है। जन स्वास्थ्य के लिए यह देश में लंबे समय से चुनौती बनी हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वैश्विक टीबी रिपोर्ट 2023 के अनुसार, 2022 में भारत में दुनिया में सबसे अधिक तपेदिक (टीबी) के मामले सामने आए, जो वैश्विक बोझ का 27% है, भारत में 2.8 मिलियन (28.2 लाख) दर्ज किए गए। 2022 में टीबी के मामले। 2025 तक टीबी को…

Read More

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) ने नशे के विरूद्ध छेड़ा अभियान : आरोपियों से मादक पदार्थ गांजा, नशीली कफ सिरप, नशीली टेबलेट, शराब एवं ताड़ी इत्यादि किया गया जप्त

विगत डेढ़ माह में ही जिला पुलिस जशपुर द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करते हुये कुल 75 प्रकरण में 80 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे नशे का विभिन्न पदार्थ कीमती रू. 5,06,210 (पाँच लाख छः हजार दो सौ दस) कीमती का जप्त किया गया, जिला पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा नशे के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है, इनके पदस्थापना अवधि लगभग डेढ़ माह (दिनांक 08.02.2024 से 22.03.2024) में ही नशे…

Read More

जशपुर : पीएचई के कार्यपालन अभियंता ने किया नल-जल योजना का निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री समर सिंह ने कोतबा के आवर्धन जल प्रदाय योजना के  तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। कोतबा के आवर्धन जल प्रदाय योजना 2017 से लंबित है। उन्होंने कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके।इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत ग्राम चिकनीपानी, रोकबहार, कुकुरभूका में चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा सभी कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में बीपीएम ने सीएचओ,आरएचओ की ली बैठक

विशेष टीकाकरण सप्ताह के तहत शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़, जशपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार के मीटिंग हाल में बीपीएम सीएचओ, आरएचओ की बैठक लिया।बैठक में विशेष टीकाकरण सप्ताह की समीक्षा की गई एवं शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण करने निर्देशित किया। बैठक में उन्होंने  उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कर रेग्युलर फॉलोअप करने हेतु निर्देशित किया  जिससे मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।  बीपीएम ने सिकल सेल जांच एवं एनीमिया के रोकथाम हेतु विशेष कार्ययोजना बना कर…

Read More

जिला चिकित्सालय जशपुर का वार्ड बॉय निलंबित

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के द्वारा जिला चिकित्सालय जशपुर में कार्यरत वार्ड ब्वॉय से स्पष्टीकरण मांगा गया था। संबंधित के द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर श्री संदीप सिंह को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9.1. (क) के तहत् निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला जशपुर (छ०ग०) रहेगा तथा निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी आम चुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिकोण शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु गाली-गलौज व धक्का-मुक्की कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के प्रकरण में की गई कार्यवाही.

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की गई कड़ी कार्यवाही. आरोपिया आरती सोनी के विरूद्ध धारा 186, 353 भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी आम चुनाव एवं होली त्यौहार के मद्देनजर शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण कायम रखने हेतु मादक पदार्थों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, जिससे असामाजिक तत्वों के विरूद्ध आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम की जा सकेगी। प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले में दिनांक 21 मार्च 2024 को पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ रखकर…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी आम चुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिकोण से शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण कायम रखने हेतु प्रकरण के आरोपियों की धरपकड़ जारी : धोखाधड़ी के मामले का एक और फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार.

थाना मणीपुर पुलिस के द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी आम चुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिकोण से शांतिपूर्ण एवं भय-मुक्त वातावरण कायम रखने हेतु प्रकरण के आरोपियों के धरपकड़ की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी प्रकार थाना मणीपुर के मामले में 01 फरार आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है तथा इस मामले में पूर्व में अन्य 02 आरोपियों की गिरफ्तारी कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी आम चुनाव एवं होली त्यौहार के मद्देनजर नशे के विरूद्ध ‘ऑपरेशन विश्वास’ अभियान के अंतर्गत कार्यवाही जारी : अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में !

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मामले में की गई सख्त कार्यवाही,आरोपी के कब्जे से 170 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 2000/- रूपये किया गया जप्त,एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : आगामी आम चुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिकोण से शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण कायम रखने हेतु अवैध मादक पदार्थों के विरूद्व ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत कार्यवाही लगातार की जा रही है, जिससे आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम की जा सकेगी। थाना कोतवाली में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के मामले में एक आरोपी की…

Read More

ब्रेकिंग : आचार संहिता के उल्लंघन में कार्रवाई, कांग्रेस प्रदेश महासचिव के खिलाफ एफआईआर, शासकीय संपत्ति का दुरूपयोग,लगाए गए थे कटआउट- पोस्टर, निगम प्रशासन ने कराया एफआईआर

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेंद्र गंगोत्री के खिलाफ एफआईआर की गई है। सड़क के डिवाइडर में लगे पोल में उक्त नेता द्वारा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत अन्य नेताओं की तस्वीरों के साथ कटआउट पोस्टर लगवाया गया था,जिसे निगम द्वारा हटाया गया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा तोरवा थाने में कांग्रेस प्रदेश महसचिव महेंद्र गंगोत्री के विरूद्ध आवेदन पर छ.ग.संपत्ति…

Read More