मंदिर परिसर में होलिका दहन, भगवान शिव, भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर लिया आर्शिवाद….मुख्यमंत्री ने नगरवासियों के साथ खेली होली… होली मिलन समारोह में सनातन धर्म समिति पदाधिकारी एवं नगरवासी भी हुए सम्मिलित समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : नगर के शिव मंदिर परिसर में व्यापारी संघ कुनकुरी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री व कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय सम्मिलित हुए। होलिका दहन की सायं आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने नागरिकों को होली पर्व…
Read MoreDay: March 25, 2024
एसडीएम प्रशांत कुशवाहा ने टीआई से कानून व्यवस्था की जानकारी ली, आवश्यक दिशा निर्देश दिए
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : एसडीएम प्रशांत कुशवाहा ने आगामी होली ,इस्टर त्यौहार और लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जशपुर के कानून व्यवस्था को लेकर टीआई जशपुर से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने आचार संहिता का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके उत्सव मनाने हेतु आवश्यकता अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था के इंतज़ाम करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए।
Read Moreजशपुर एसडीएम ने प्रयास आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, छात्राओं से चर्चा कर हौसला अफजाई की
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : एसडीएम प्रशांत कुशवाहा ने जशपुर के प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने नीट,जेईईकी तैयारी कर रही छात्राओं से उनकी तैयारी के सम्बंध में चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को निरंतर कठिन परिश्रम करने प्रोत्साहित किया। तथा संबंधित सभी शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों को पढ़ाई का बेहतर वातावरण बनाने के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को गुणवत्ता युक्त भोजन प्रदाय करने, बिजली, पानी ,पंखा सहित अन्य मूलभूत सुविधा निरंतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Read Moreजशपुर : एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने मतदाता जागरूकता हेतु ली शपथ
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : स्वीप अभियान के तहत कासाबेल विकासखंड के चेटबा क्लस्टर के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु, नए मतदाताओं को जागरूक एवं भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करने तथा दिव्यांग एवं वृद्ध व्यक्तियों को मतदान में भाग लेने पर सहायता करने हेतु शपथ ली । इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक विजय शरण प्रसाद, सीईओ जनपद जय गोविंद गुप्ता, डीपीएम भरत पटेल एवं विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक कमलेश श्रीवास…
Read Moreबगीचा एसडीएम विशेष पिछड़ी जनजाति ग्राम पंचायत भीतघरा पहुंचे, समस्याओं से अवगत होकर विभागीय अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : बगीचा एसडीएम ओंकार यादव एवं नायब तहसीलदार ग्राम पंचायत भीतघरा के विशेष पिछड़ी जनजाति मोहल्ला शिवरीनारायण पहुंचे जहां उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर के उत्थान के लिए पदम श्री अवार्ड के लिए नामित जोगेश्वर यादव के साथ बिरहोर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने मोहल्ला की समस्याओं के बारे में जानकारी ली । मोहल्ले वासियों ने सौर ऊर्जा संयंत्र से जलप्रदाय मे होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया।एसडीएम ने पीएचई के अधिकारियों को सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
Read More