समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार सुशासन को ध्येय मानकर लोगों के हित के काम करने में जोर-शोर से जुटी है। इसका परिणाम है कि सरकार के काम का सकारात्मक असर भी दिख रहा है। जिसका उदाहरण है गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड का छिंदौला गांव। जहाँ रहने वाली विशेष पिछड़ी कमार जनजाति ने आजादी के 75 वर्षों के बाद बिजली की रौशनी के दर्शन किये। गांव के कमार बस्ती में पहली बार बिजली पहुंची है, जिससे ग्रामीण बेहद खुश हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने न केवल मुख्यमंत्री…
Read MoreMonth: May 2024
दंतेवाड़ा में 15 नक्सलियों की गिरफ्तारी पर सीएम विष्णु देव साय ने दी सुरक्षाबलों को बधाई, कहा – नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : दंतेवाड़ा जिले के गिरसापारा की पहाड़ियों में सुरक्षाबल के जवानों ने पंद्रह नक्सलियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए नक्सलियों में सात महिला और आठ पुरुष नक्सली हैं। जिसमें से एक नक्सली बीजापुर और चौदह नक्सली नारायणपुर जिले के हैं। सुरक्षाबलों को मिली इस कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे तक लड़ाई जारी रखने की बात कही है। श्री साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि – सुरक्षाबलों ने…
Read Moreझूठ और षड्यंत्र की राजनीति करते है राहुल गांधी – बृजमोहन अग्रवाल
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर संविधान को समाप्त करने के आरोप पर अपनी बात रखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ झूठ और षड्यंत्र की राजनीति करते हैं। भारत के विभिन्न समाजों में भेद करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते है। उनकी यह हरकतें पूरी तरह से असामाजिक एवं देशविरोधी है। रही बात बाबासाहेब आंबेडकर जी की तो कांग्रेस ने तो उन्हें भारत रत्न के लायक…
Read Moreदीपक बैज विष्णुदेव सरकार का शुक्रिया अदा करें, बस्तर हो रहा है भय मुक्त – केदार कश्यप
समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर/रायपुर : वनमंत्री केदार कश्यप ने दीपक बैज के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। केदार कश्यप ने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज राग अलापना बंद करें। उनको मालूम होना चाहिए किस तरीके से उनके ही कार्यकर्ता, उनके पदाधिकारी लगातार भाजपा नेताओं को धमकी देते रहे हैं। उन्होंने कहा चाहे नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा या पखांजुर क्षेत्र हो, हमारे भाजपा जनप्रतिनिधियों को जान से मारने धमकी दे रहे हैं और तो और नारायणपुर की घटना जिसमें विक्रम बैस की मौत हुई है। इसके जो दोषी है…
Read Moreपाकिस्तान से खुद के लिए वोट अपील करवाने वाली कांग्रेस भाजपा को ना सिखाए – संजय श्रीवास्तव
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने स्वातंत्र्यवीर सावरकर को लेकर कांग्रेस खेमे की ओर से सामने आई एक टिप्पणी पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि पाकिस्तान से कांग्रेस के लिए वोट की अपील कराने वाले कांग्रेसी की अब यह राजनीतिक हैसियत नहीं रह गई है कि वे वीर सावरकर को लेकर बार-बार अपनी कुत्सित मानसिकता का प्रदर्शन करें। भाजपा को यह न सिखाएँ कि भाजपा किनका श्रद्धापूर्वक स्मरण करे? अपने राष्ट्र के लिए तिल-तिलकर अहना समूचा जीवन अमानवीय यंत्रणाओं के साथ…
Read Moreबस्तर में यहाँ से वहाँ तक बारूद बिछाकर रखना पूरी तरह से अनुचित है, सवाल तो आईडी विस्फोट में पीड़ित निर्दोष आदिवासियों के लिए भी कांग्रेस को उठाना चाहिए – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के थाना जगरगुंडा अंतर्गत ग्राम भीमापुरम से मड़कम सुक्की नामक युवती का आईईडी ब्लास्ट से पैर बुरी तरह चोटग्रस्त हो गया है। ब्लास्ट में घायल युवती को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। डॉक्टर्स ने तत्काल उपचार मिलने के बाद युवती की जान बच जाने की उम्मीद जताई है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि ऐसी ही घटना बीजापुर जिले के…
Read Moreजुआ रेड : सपिया रोड़ नहर किनारे ताश पत्ती से जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को खरसिया पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों से 13,550/- रूपये जप्त……!
जुआरियों पर चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में अपराध क्रमांक 327/2024 एवं अपराध क्रमांक 328/2024 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कल गश्त के दौरान चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में चौकी खरसिया की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर सपिया रोड नहर किनारे जुआ खेल रहे जुआ के दो फड़ पर 10 जुआरियों को पकड़ा गया। एक जुआ फड पर जुआरियान – 1. रमेश राठौर पिता नत्थूराम राठौर उम्र 38 वर्ष सा. पुरानी बस्ती खरसिया,…
Read Moreचाईल्ड हेल्पलाईन को प्रभावी बनाने पुलिस के साथ इंट्रीग्रेशन : सचिव श्रीमती आबिदी ने पुलिस, रेलवे, बीएसएनएल के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बच्चों एवं महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 घंटे आपातकालीन सेवा के रूप में बच्चों के लिए चाईल्ड हेल्पलाईन सी.एच.एल-1098 एवं महिलाओं के लिए महिला हेल्पलाईन डब्ल्यू.एच.एल-181 संचालित है। उक्त हेल्पलाईन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा संचालित ई.आर.एस.एस-112 के साथ इंटीग्रेशन किया जा रहा है। हेल्पलाईन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज मंत्रालय महानदी भवन में महिला एवं बाल विकास की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने सी-डैक तिरूअनंतपुरम, पुलिस विभाग की ई.आर.एस.एस-112 की टीम, बीएसएनएल, रेलवे एवं…
Read Moreश्रमिकों के लिए महंगाई भत्ता में हुई वृद्धि, श्रम विभाग ने जारी किया आदेश
अकुशल श्रमिकों के लिए 10,900 रूपए, अर्द्धकुशल 11,550 रूपए, कुशल 12,330 रूपए और उच्च कुशल के लिए 13,110 रूपए वेतन होगी प्रतिमाह समदर्शी न्यूज़, रायपुर : श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए 01 अप्रैल 2024 से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता निर्धारित की गई है। लेबर ब्यूरों शिमला से प्राप्त औद्योगिक सूचकांक में जुलाई 2023 से दिसम्बर 2023 के मध्य 14 बिन्दु की औसत वृद्धि हुई। जिसके अनुसार प्रति बिन्दु 20 रूपए के मान से 45 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता…
Read Moreग्राम मनुवापाली में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने की रेड कार्यवाही…..अलग-अलग कार्यवाही में तीन आरोपियों से 47 लीटर महुआ शराब की गई जप्त…..!
तीनों आरोपियों पर अलग-अलग धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को ग्राम मनुवापाली में कुछ स्थानों पर अवैध रूप से महुआ शराब विक्रय की सूचना प्राप्त हुई थी। थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन पर थाने के स्टॉफ की अलग-अलग टीमें बनाकर कल शाम मनुवापाली में तीन स्थानों पर शराब रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें आरोपी – सुरेश…
Read More