जशपुर : एमपी से मतदान करने जशपुर आए उपाध्याय परिवार : पति-पत्नी, 2 बेटी और बेटों ने साथ मतदान कर मनाया लोकतंत्र का उत्सव

एम.पी.पीएससी तैयारी कर रही बेटी इंदौर से तो बेटा रायपुर से आकर किया मतदान समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जशपुर जिले में तीसरे चरण में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो चुका है। इस लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दिव्यांगजनों, महिलाओं और वरिष्ठ मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। युवाओं  ने भी बढ़ चढ़कर मतदान किया। वही इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभाने जशपुर जिले के निवासी जो छत्तीसगढ़ से बाहर अन्य देश-प्रदेश में कार्यरत तथा अध्ययनरत है…

Read More

मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कड़ी वैधानिक कार्यवाही : एक विशिष्ट पार्टी के अभ्यर्थी के पक्ष में मतदान कर मतदान का विडिओ बनाकर किया गया था वायरल.

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही. आरोपी के विरूद्ध थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 138/24 धारा 171 (च) भा.द.वि., लोक प्रतिनिधि अधिनियम 130 (1) (क) का अपराध किया गया पंजीबद्ध. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल किया गया जप्त. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ क़े अंतर्गत संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों क़े विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी हैं। इसी संदर्भ में…

Read More

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर व्यक्त किया आभार

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल ने लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के लिए जशपुर जिले  के मतदाताओं का धन्यवाद व्यक्त किया है तथा जिले में शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न मतदान संपन्न होने पर मतदान कार्य संपन्न कराने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों सहित जिले के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मतदान कराने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ मतदान सुचारू रूप से संपन्न कराने में अपने कर्तव्यों एवं…

Read More

जशपुर : एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर 01 जून तक प्रतिबंध

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत तृतीय चरण का मतदान 7 मई 2024 को संपन्न हुआ है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों के तहत किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण पर 19 अप्रैल 2024 से 01 जून 2024 की शाम 06.30 बजे तक प्रतिबंध है और इस अवधि में लोकसभा आम निर्वाचन के संदर्भ में किसी भी तरह के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी…

Read More

हैदराबाद में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया दुःख : जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन को दिए आवश्यक सहायता देने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़,  रायपुर : हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने से जांजगीर-चांपा जिले के 3 लोगों सहित ओडिशा के 7 लोगों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि – हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के गिरने से जांजगीर-चांपा जिले के 3 लोगों सहित ओडिशा के 7 मजदूरों के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल…

Read More

कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं, उसकी दुर्गति तय, हारने के बाद ही कांग्रेसियों को ईवीएम याद आता है – विष्णु देव साय

कांग्रेस के नेताओं ने बदजुबानी की पराकाष्ठा पार कर दी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ओडिशा दौरे के लिए रवाना होने से पहले हेलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. इस बार के चुनाव में कांग्रेस की और दुर्गति होने वाली है। श्री साय ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए पर कहा कि जब-जब ये हारते हैं तो इनको ईवीएम…

Read More

लोकसभा निर्वाचन 2024 : सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में निर्वाचन की हुई समीक्षा, राजनैतिक दलों को दी गई मतदान की संपूर्ण जानकारी

समदर्शी न्यूज़, अम्बिकापुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 01 सरगुजा के लिए 7 मई को शांतिपूर्ण और निर्विघ्न निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन पश्चात बुधवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज में सामान्य प्रेक्षक श्री अमित कुमार की उपस्थिति में निर्वाचन की संवीक्षा की गई। संवीक्षा बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा श्री विलास भोस्कर सहित सभी आठ विधानसभा के सहायक रिटर्निग अधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा सम्बन्धित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। संवीक्षा के दौरान राजनीतिक दलों को मतदान के सम्बन्ध में संपूर्ण जानकारी दी गई। संवीक्षा बैठक में…

Read More

आबकारी एक्ट के मामले में की गई कार्यवाही : आरोपी से 20 लीटर अवैध महुआ शराब की गई जप्त, आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्यवाही. थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 256/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध किया गया पंजीबद्ध. आरोपी क़े कब्जे से घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन टीवीएस जुपिटर सीजी 15 डीएल 0989 किया गया जप्त. अवैध महुआ शराब के खरीद-बिक्री में सम्मिलित संदेहियों/आरोपियों पर लगातार की जा रही कड़ी कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत अवैध महुआ शराब के खरीद-बिक्री में सम्मिलित संदेहियों/आरोपियों…

Read More

लोकसभा निर्वाचन 2024 : मतदान पश्चात स्ट्रांग रूम किया गया सील, कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात 4 जून को होगी मतगणना

समदर्शी न्यूज़, अम्बिकापुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 7 मई को मतदान सम्पन्न हुआ तथा 4 जून को मतगणना होनी है। मतदान पश्चात मतदान दलों के वापस लौटने पर मतदान सामग्री को शासकीय पॉलीटेक्नीक कॉलेज, अम्बिकापुर में जमा किया गया। पॉलीटेक्नीक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को जमा करने के बाद सील किए जाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक अमित कुमार,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक, राजनीतिक दलों…

Read More

ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में हुईं जमा, स्ट्रांग रूम की गई सील, राजनैतिक दल के प्रतिनिधि रहे उपस्थित

सुरक्षित लौटे मतदान दल, अलसुबह तक अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहे ड्यूटी पर समदर्शी न्यूज़, कोरबा : लोकसभा निर्वाचन के लिए कोरबा संसदीय क्षेत्र में शामिल कोरबा जिले की चारों विधानसभाओं के सभी मतदान केंद्रों से मतदान दलों की सुरक्षित वापसी हो गई है। 06 मई को रवाना हुए सभी मतदान दल कल 07 मई देर रात तक आईटी कालेज पहुंचते रहे। मतदान दलों के आईटी कॉलेज पहुंचने के बाद ईवीएम मशीनों को जमा करने, विभिन्न प्रपत्रों एवं जानकारियों का मिलान करने के बाद सीलबंद मशीनों को चारों विधानसभावार स्ट्रांगरूम में रखा…

Read More