आरोपी से चोरी के 04 मोबाइल बरामद, आरोपी को पूर्व में भी चोरी के अपराधों में किया गया है चालान…. समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत केलो डेम पर बने एनीकट पंचधारी नहाने के लिए प्रतिबंधित होने के बावजूद लोग नहाने आते हैं, जहां से नहाने आये लोगों के मोबाइल, कपड़े, रूपयों के चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी । इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 20.05.2024 को संत विनोबा नगर जूटमिल की रहने वाली ज्योति किण्डो (उम्र 16 वर्ष) द्वारा थाना कोतवाली में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी…
Read MoreDay: May 22, 2024
माओवादी बताएं अपनी पुनर्वास नीति में वह क्या चाहते हैं – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
नक्सलियों से वार्ता की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है विजय शर्मा जगदलपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास नीति सुझाव के लिये मेल आईडी, गूगल फॉर्म जारी किया समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर/रायपुर : उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज जगदलपुर में नक्सलियों से वार्ता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ते हुए पुनर्वास नीति सुझाव के लिए ईमेल आईडी और गूगल फॉर्म जारी कर माओवादियों से आग्रह किया है की वे स्वयं बताएं कि उनके पुनर्वास नीति क्या होनी चाहिए। उन्होंने कहां की मैं हमेशा कहता…
Read Moreभाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोमती साय का धूमधाम से मनाया जन्मदिन : निवास पर सुबह से ही लगा रहा बधाई देने वालों का तांता.
विधायक श्रीमती साय ने कहा कि पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के मेरे परिवारजनों का यह प्रेम एवं आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूँ. समदर्शी न्यूज़ – फरसाबहार/कुनकुरी : विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय विधायक गोमती साय का जन्म-दिवस उनके निज निवास मुंडाडीह में बड़े उत्साह एवं धूमधाम से मनाया। विधायक श्रीमती साय को जन्म-दिवस की बधाई देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतक सुबह से उनके निज निवास मुंडाडीह पहुंच कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लंबी उम्र की कामना की। शाम को लगभग 6:00 बजे कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों…
Read Moreआरटीई के अंतर्गत ड्राप आउट विद्यार्थियों की जानकारी देने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी जिला कलेक्टरों से आरटीई अंतर्गत ड्राप आउट विद्यार्थियों की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराने निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टरों को जारी पत्र में कहा गया है कि जिले के गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक, प्राचार्यों की बैठक 10 दिवस के भीतर बुलाकर यह समीक्षा करें कि इनके विद्यालय में कितने विद्यार्थियों ने आरटीई के तहत प्रवेश लिया था तथा उनमें से कितने बच्चे पढ़ाई छोड़कर ड्राप आउट हो गए हैं। यह जानकारी पत्र के…
Read Moreशीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा स्थगित
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परिषद्, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा हिन्दी एवं अंग्रेजी कम्प्यूटर मुद्रलेखन की विभिन्न गति की डिप्रेशन प्रति घंटे के मान से आयोजित की जाने वाली कौशल परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग में 26 मई, 02 जून, 09 जून और 16 जून 2024 को परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली थी। परिषद द्वारा परीक्षाओं के पुनः आयोजन करने संबंधित आगामी तिथि निर्धारित कर सर्वसंबंधित परीक्षार्थियों के लिए प्रदेश…
Read Moreपंजीयन एवं मुद्रांक विभाग में सतर्कता प्रकोष्ठ की स्थापना
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, राज्य का तीसरा प्रमुख राजस्व अर्जक विभाग है। विभाग के राजस्व योगदान को बढ़ाने, तथा किसी भी संभावित राजस्व अपवंचन को रोकने के लिए विभागीय मंत्री श्री ओपी चौधरी के निर्देश पर महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यालय में एक सतर्कता प्रकोष्ठ (Vigilance Cell) की स्थापना की गई है। वर्तमान में पंजीयन एवं मुद्रांक संबंधित प्रकरणों में कर निर्धारण अधिकारी द्वारा त्रुटि पूर्ण निर्धारण होने पर उसकी पहचान तथा रिएसेसमेंट (पुनर्मूल्यांकन) की कोई सार्थक व्यवस्था नहीं थी। सतर्कता प्रकोष्ठ बड़े मूल्य की रजिस्ट्री…
Read Moreमहिला बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने बालिका गृह का किया औचक निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़, अम्बिकापुर : महिला बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने सरगुजा जिला प्रवास के दौरान मानव संसाधन विकास परिषद द्वारा दर्रीपारा में संचालित ।बालिका बालगृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम सभी बालिकाओं से उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल उन्नयन के सम्बन्ध में जानकारी ली। बालिकाओं से चर्चा कर उनकी रूचि के सम्बन्ध में पूछा। उन्होंने बालिका गृह में उपलब्ध संसाधनों के साथ-साथ शयन कक्ष, कांउन्सिलिंग कक्ष, भोजन कक्ष और रसोई कक्ष का अवलोकन किया गया। बालिका गृह के सभी स्टाफ से उनके कार्य दायित्व और बच्चों…
Read Moreसरगुजा संभाग शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने का लक्ष्य रखे- संभागायुक्त
शिक्षा में नवाचार, विद्यालय मूलभूत सुविधाओं एवं स्वच्छता, विद्यार्थियों के प्रवेश, पालक शिक्षक बैठक सहित अन्य विषयों पर हुई गहन चर्चा समदर्शी न्यूज़, अम्बिकापुर : नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की तैयारी एवं बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सरगुजा संभागायुक्त श्री जी.आर. चुरेंन्द्र की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से जिला शिक्षा अधिकारी, डीएमसी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और बीआरसीसी उपस्थित रहे। कार्यशाला में संभागायुक्त ने अधिकारियों को…
Read Moreमहिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी पहुंची सरगुजा, बटवाही स्थित रीपा का किया निरीक्षण
रीपा में गतिविधियों का अवलोकन कर समूह की महिलाओं से की बात, सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश समदर्शी न्यूज़, अम्बिकापुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी बुधवार को जिला सरगुजा में निरीक्षण पर पहुंची। उन्होंने जिले के विकासखण्ड लुण्ड्रा के बटवाही स्थित रीपा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव श्रीमती आबिदी ने रीपा अंतर्गत स्थापित कालीन निर्माण एवं सोया बड़ी निर्माण गतिविधियों का अवलोकन किया, और स्थापित मशीनों की क्रियाशीलता की जांच की। इसके साथ ही उन्होंने कालीन निर्माण के…
Read Moreमेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की सहायता हेतु 24×7 हेल्प डेस्क की शुरुआत, किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 6263451884 रहेगा एक्टिव
कलेक्टर विलास भोसकर ने स्वयं कॉल कर सुविधा की जांच की, संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का निराकरण करने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश समदर्शी न्यूज़, अम्बिकापुर : कलेक्टर विलास भोसकर की पहल पर चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय में अब मरीजों को 24×7 हेल्पडेस्क एवं टोलफ्री हेल्पलाइन की सुविधा मिलेगी। मरीजों को सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बुधवार को हेल्पडेस्क एवं टोलफ्री नंबर की अतिरिक्त सुविधा प्रारंभ की गई है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने स्वयं हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया एवं टोल फ्री नम्बर पर कॉल कर सुविधा की जांच की।…
Read More