पंचायत भवन से समरसिबल पम्प चोरी सहित 3 अन्य चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर एक नाबालिग सहित 4 को किया गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ सूरजपुर, 26 जुलाई 2024/ दिनांक 23.07.24 को ग्राम गोंदा निवासी सीनोद कुमार कौशिक ने थाना प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22.07.24 के शाम से 23.07.24 के सुबह 6 बजे के मध्यम किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पंचायत भवन के बाउंड्री वाल के अंदर लगा समरसिबल पम्प को चोरी कर लिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना प्रतापपुर में अपराध क्रमांक 215/24 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की सूचना पर डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर एम.आर.आहिरे (भापुसे) ने अज्ञात चोर की हरसंभव पतासाजी…

Read More

प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंर्तगत पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यो की दे जानकारी – गोमती साय

समदर्शी न्यूज़ रायपुर/पत्थलगांव, 26 जुलाई 2024/ विधानसभा मानसून सत्र के प्रश्नकाल में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने पत्थगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना मे कितने कार्य पूर्ण और अपूर्ण है, क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बने सड़को के पूर्ण और कितने अपूर्ण है के संबध में मंत्री जी से पूछे सवाल। पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों आवास की अद्यतन स्थिति [पंचायत एवं ग्रामीण विकास] विधायक श्रीमती गोमती साय ने पूछा कि क्या उप मुख्यमंत्री (गृह) यह बताने…

Read More

विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन विधायक गोमती साय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूछे सवाल : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया जबाब

प्रदेश में घटित हिंसात्मक घटनाओं और उन घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के लिए क्या ठोस कदम उठाया जा रहे- गोमती साय समदर्शी न्यूज़ रायपुर/पत्थलगांव, 26 जुलाई 2024/ मानसून सत्र के तीसरे दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने उपमुख्यमंत्री  (गृह मंत्री ) विजय शर्मा से उठाए सवाल, पूछा जिस तरह से प्रदेश मे घटित हिंसात्मक घटनाओं से आम जन को जन धन की हानी होती हैं और कई ऐसे घटना है जैसे चोरी डकैती लूट पाट तस्तकरी, अवैध शराब ड्रग्स/नशीली दवा…

Read More

विधानसभा आवासीय परिसर रायपुर में विधायक बहनों के साथ गोमती साय ने किया पौधारोपण

समदर्शी न्यूज़ रायपुर/पत्थलगांव, 26 जुलाई 2024/ पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के संवर्धन हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई मुहीम “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत गुरुवार को विधानसभा के आवासीय परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, समस्त मंत्रीगण एवं विधायकगण के साथ पौधारोपण किया। पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि आप लोग भी प्रकृति की रक्षा हेतु इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाते हुए एक पौधा जरुर लगाएं और पर्यावरण संरक्षण के आंदोलन को…

Read More

गुल्लू में 132/33 के.वी. विद्युत उपकेंद्र ऊर्जीकृत : 100 गाँव और 12000 से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

प्रदेश में ईएचटी ट्रांसफार्मर क्षमता अब 25,354 एम.वी.ए. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने आज रायपुर जिले के अंतर्गत ग्राम गुल्लू (आरंग) में 132/33 के.वी क्षमता के विद्युत उपकेंद्र में 40 एम.वी.ए क्षमता के अतिरिक्त पाॅवर ट्रांसफाॅर्मर को ऊर्जीकृत किया। गुल्लू स्थित 132 के.वी उपकेंद्र परिसर में आज दोपहर 132/33 के.वी क्षमता के विद्युत उपकेंद्र में 40 एम.वी.ए क्षमता के अतिरिक्त पाॅवर ट्रांसफाॅर्मर को ऊर्जीकृत किया गया। इस उपकेंद्र को 132 के.वी माठखरोरा उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा ने दी बधाई और शुभकामनाएं, सदन में प्रस्ताव किया गया पारित

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बड़ी ताकत के रूप में उभरा भारत भारत आर्थिक रूप से दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी शक्ति सरकार गांव, गरीब, किसानों की हित चिंतक : मुख्यमंत्री श्री साय समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 26 जुलाई 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना एक ऐतिहासिक…

Read More

पशु तस्करी के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : पशु तस्करी का कुख्यात सरगना जसिम शाह अपने अन्य 5 साथियों समेत हुआ गिरफ्तार

सिस्टमेटिक तरीके से सभी आरोपीगण जसिम शाह के लिये मवेशी तस्करी करते थे पशु तस्करों से कुल 22 नग मवेशी किया गया जप्त, लोरो घाटी के घने जंगलों में पुलिस द्वारा रात भर रेकी कर पशुओं को तस्करों से छुड़ाया गया, थाना दुलदुला में आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध, आरोपियों के विरुद्ध अन्य 03 पशु तस्करी की अपराधों में भी संलिप्तता पाई गई है समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/जशपुर, 26 जुलाई 2024/ पुलिस अधीक्षक…

Read More

जशपुर को पर्यटन नक्शे में शामिल करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी पहल : प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैम्प स्वदेश दर्शन योजना में शामिल

विकास के लिए दस करोड़ रूपये की मिली स्वीकृति समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26,जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जिले के प्रसिद्ध प्राकृतिक व धार्मिक पर्यटन स्थल मयाली को पर्यटन विभाग ने स्वदेश दर्शन योजना के दूसरे चरण में शामिल कर लिया है। इस योजना में शामिल हो जाने से पर्यटन स्थल में बुनियादी सुविधाओं का विकास तेजी से हो सकेगा। साथ ही इसके प्रचार प्रसार होने से यहां पर्यटकों की हलचल बढ़ने की संभावना भी है। उल्लेखनिय है कि मयाली नेचर कैम्प जिले के कुनकुरी ब्लाक में चराईडांड़…

Read More

पीएम जनमन योजना : जशपुर जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर ग्रामों में विशेष शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासनिक अमला

बनाया गया आधार कार्ड, ग्रामीणों ने हेल्थ कैंप का उठाया लाभ ग्राम पंचायत सोनक्यारी तालासिली, करदाना, पटिया और ओरकेला के लोग शिविर से हुए लाभान्वित समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 जुलाई 2024/ आदिवासी समुदाय के आर्थिक-सामाजिक उत्थान के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना के तहत शिविर आयोजन का सिलसिला लगातार जारी हैं। जशपुर जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर बस्ती में शिविर आयोजित कर इन समुदाय के लोगों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बगीचा अंतर्गत कई  के पहाड़ी कोरवा बस्ती में विशेष  शिविर का…

Read More

जशपुर : तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खाते में राशि हस्तांतरण होने से ग्रामीणों में अत्यधिक हर्षाेल्लास

ऑनलाईन के माध्यम से 41901 संग्राहकों के खाते में 20.10 करोड राशि किया गया है हस्तांतरण समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 जुलाई 2024/ जशपुर जिले में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2024 में निर्धारित लक्ष्य 32500 मानक बोरा था। जिसके विरूद्ध 36538.279 मानक बोरा का संग्रहण हुआ है। इस वर्ष विगत वर्ष की अपेक्षा 30 प्रतिशत अधिक निर्धारित लक्ष्य से 4038.279 मानक बोरा संग्रहण एक माह में किया गया। संग्रहित तेन्दूपत्ता का राशि रूपये 5500 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से राशि रूपये 20.10 करोड का भुगतान ऑनलाईन के माध्यम से 41901…

Read More