संपन्न हुआ जशपुर विधानसभा का मतदाता अभिनंदन समारोह, रायमुनि भगत ने कहा – कार्यकर्ताओं और मतदाताओं ने तोड़ा कांग्रेस का अभिमान

दिग्गजों ने लोकसभा विधानसभा में जीत दिलाने जताया आभार समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 जुलाई 2024/ विधानसभा सीट में भाजपा को मिली जीत पूरी तरह से कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया चमत्कार का परिणाम है। जिस सीट को कांग्रेस अपने लिए पूरी तरह से सुरक्षित मान रही थी,वहां कांग्रेस औधें मुंह गिरी। विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा सीट में कार्यकर्ताओं ने जीत के मार्जिन को बढ़ा कर साबित कर दिया कि भाजपा के कार्यकर्ता,पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित है। जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने उक्त बातें कही। वे…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कांधा देकर शहीद के निवास रायपुर-सड्डू के लिए किया रवाना

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने नक्सल हमले में शहीद जवान भरत लाल साहू को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि माओवादियों के खिलाफ हम निर्णायक लड़ाई लड़ रहे-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 जुलाई 2024 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज चौथी बटालियन माना पहुंचकर गत दिवस बीजापुर जिले के तर्रेम में माओवादियों द्वारा किये आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान श्री भरत लाल साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर…

Read More

माओवादी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ डटे हुए हैं हमारे जवान : विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री साय दिल्ली प्रवास से लौटते ही सीधे रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पहुंचकर घायल जवानों का हाल-चाल जाना समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 18 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने दिल्ली दौरे से लौटने के तुरंत बाद बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में घायल एसटीएफ के 4 जवानों को देखने रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा भी साथ थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने घायल जवानों का हाल- चाल जाना और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने डॉक्टरों को…

Read More

सुमन ने धागों से रफू कर दी गरीबी : महतारी वंदन योजना की मदद राशि से खरीदी सिलाई मशीन

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 18 जुलाई 2024/ महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिदंगी संवार रही है। महिलाएं शासन द्वारा हर महीने मिलने वाले एक हजार रूपए को अपने घर की जरूरतों को पूरा कर रही हैं। कुछ महिलाएं इस राशि को बचाकर अपने जीवकोपार्जन की नई राह बनाने की ओर अग्रसर होने लगी है। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 4 की निवासी सुमन ने महतारी वंदन योजना से मिली मासिक मदद से एक सेकेण्ड हैंड सिलाई मशीन खरीद ली। जिससे सिलाई कर वे अब अपना घर खर्च…

Read More

जनता में विश्वास बहाली बड़ी चुनौती, मोदी की गारंटी पूरी कर जीता भरोसा –  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

नई दिल्ली में आयोजित सुशासन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने सुशासन संवाद कार्यक्रम में गिनाई सरकार की उपलब्धियां कहा, प्रदेश में पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए उठाए कई महत्वपूर्ण कदम समदर्शी न्यूज़ रायपुर/नई दिल्ली, 18 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ सरकार के छह माह पूरे होने पर नई दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित सुशासन संवाद कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां व राज्य में सुशासन की दिशा में उठाए गए कदमों पर चर्चा की। इस मौके पर उन्होने…

Read More

जशपुर जिले के ’जशप्योर’ उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री देश भर में

आदिवासी महिलाओं के परिश्रम की मिठास अब पूरे भारत में कोदो, कुटकी, रागी, टाऊ एवं महुआ से बने उत्पादों की देश भर में मांग समदर्शी न्यूज़ रायपुर,18 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला अपनी हरी-भरी वादियों के और  शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यह जिला लोगों को प्रकृति से जोड़ता है और ताजगी का अनुभव करता है। जैसे-जैसे मानसून आता है इसकी खूबसूरती और निखरकर सामने आती है। यहां  की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता का मेल अद्वितीय है। इसी क्षेत्र से उत्पन्न हुआ है ‘जशपुर ब्रांड’ जो…

Read More

शहरी आजीविका मिशन में अच्छे कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार : केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के ‘स्पार्क’ पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ का दबदबा

दस लाख तक जनसंख्या श्रेणी में बिलासपुर, तीन लाख जनसंख्या श्रेणी में रायगढ़ और एक लाख जनसंख्या श्रेणी में भाटापारा को प्रथम पुरस्कार 50 हजार जनसंख्या श्रेणी में चांपा को द्वितीय पुरस्कार, राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ को तृतीय पुरस्कार केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सूडा और चार नगरीय निकायों को किया पुरस्कृत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पुरस्कृत नगरीय निकायों को दी बधाई समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 18 जुलाई 2024/ भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य…

Read More

सर्वश्रेष्ठ नगरीय निकायों की श्रेणी में चांपा नगर पालिका को मिला द्वितीय स्थान

शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और आजीविका के अवसर बढ़ाने अच्छे कार्यों के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 18 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ को दीनदयाल अंत्योदय योजना और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार नगरीय निकायों द्वारा शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और उनकी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के क्षेत्र में विशेष कार्य करने पर यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। नगर पालिका चांपा को 50 हजार तक आबादी वाले सर्वश्रेष्ठ…

Read More

न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश सी.बी.बाजपेयी पहुंचे बलौदाबाजार, महकोनी स्थित अमर गुफा का भी किया निरीक्षण

बलौदाबाजार में होगी पीठ की सुनवाई,जिला निर्वाचन कार्यालय में कक्ष हुआ आबंटित समदर्शी न्यूज़ रायपुर,18 जुलाई2024/ बलौदाबाजार जिले के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखाम तोड़े जाने की जांच औपचारिक तौर पर आज से शुरू हो गई है। घटना की जांच करने न्यायिक आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश सी.बी. बाजपेयी बलौदाबाजार पहुंचे। उन्होंने  सबसे पहले कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से घटना के संबध में विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर पहुंचकर अपर कलेक्टर कार्यालय में दस्तावेज देखे एवं अपर कलेक्टर को…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर दृष्टिबाधित पार्वती को मिला नया एन्ड्रायड फोन : सेल फोन से सुनकर पढ़ाई कर अपने सपनों को करेगी साकार पार्वती

एजुकेशन हब जावंगा स्थित सक्षम-2 आवासीय विद्यालय में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के अध्ययन की है विशेष व्यवस्था समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 18 जुलाई 2024/ दृष्टिबाधित पार्वती को नया एन्ड्रायड फोन मिलने से वह बेहद खुश है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन दंतेवाड़ा को विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न वर्गो के कल्याण के लिए अनेकों  कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी तारतम्य में मुझे आज जिला प्रशासन की विशेष पहल पर समाज कल्याण विभाग द्वारा नया एन्ड्रायड फोन प्राप्त हुआ है। अब इस…

Read More