दूरस्थ क्षेत्रों में नर्स को देखकर मन में विश्वास रहता हैः श्री जायसवाल नर्सों को हड़ताल अवधि का मिलेगा पूरा वेतन, अध्ययन अवकाश का मिलेगा लाभ नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन की दूसरी वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री समदर्शी न्यूज़, रायपुर : विश्व में किसी भी तरह की आपदा आए, चाहे वह युद्ध हो या फिर कोरोना जैसी महामारी, नर्सों का काम सबसे महत्वपूर्ण होता है। नर्स आपात परिस्थिति में अपने बच्चों को छोड़कर अस्पताल में मरीजों की मां बनकर सेवा करती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। स्वास्थ्य के…
Read MoreMonth: July 2024
बेवजह राजस्व प्रकरणों को रोकने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
किसानों और भू-स्वामियों को राजस्व मामले के निराकरण से मिलेगी सुविधा धमतरी जिले में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि राजस्व पखवाड़ा के दौरान राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। अविवादित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो। राजस्व के बहुत से कामों के लिए समय-सीमा निर्धारित है, इसका अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग को काम मे गति लानी होगी, लोगो को भटकना न पड़े, बेवजह राजस्व प्रकरणों…
Read Moreजनदर्शन : युवा किसान ललित ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद, अवैध कब्जा हटने के बाद कई किसानों को वापस मिला खेत आने-जाने का रास्ता
पिछले ‘जनदर्शन’ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अवैध कब्जा हटवाने का किया था आग्रह, मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री के ‘जनदर्शन’ का असर मैदानी स्तर पर तुरंत दिखने लगा है। राजधानी रायपुर से सटे सेजबहार के युवा किसान ललित साहू अपने गांव के अन्य किसानों के साथ आज प्रदेश के संवेदनशील मुखिया श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देने आए थे। उन्होंने और उनके साथी किसानों ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित ‘जनदर्शन’ में मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात कर अपने खेतों से लगी शासकीय…
Read Moreलोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 हेतु प्रशिक्षण आयोजित : शिक्षा व्यवस्था में आये परिर्वतन के परिणाम को स्पष्ट रूप से समझा गया
शिक्षा की नई व्यवस्था, विषय की सीमाओं का विस्तार और नई परीक्षा पद्धति एवं मूल्यांकन के संदर्भ में मास्टर ट्रेनर ने विस्तार पूर्वक दी जानकारी समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: आज दिनांक 4 जुलाई गुरूवार को नगर के लोयोला महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर महाविद्यालय स्टॉफ के लिये प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर फादर तेलेस्फोर लकड़ा की अध्यक्षता में शासकीय बाला साहेब देशपाण्डे महाविद्यालय कुनकुरी के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर रामानुज प्रताप सिंह ध्रुर्वे ने मास्टर ट्रेनर के रूप में महाविद्यालय स्टॉफ को…
Read Moreमुख्यमंत्री जनदर्शन : दूसरे सप्ताह भी नागरिकों में जबरदस्त उत्साह, आग्रह-अनुरोध लेकर प्रदेश भर से बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन राशि और स्कूटी के लिए 26 लाख रूपए आवेदनों के निराकरण पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने आए लोग श्री साय ने अपनी मां के नाम रोपा दहीमन का पौधा कार्यक्रम स्थल पर लगा था स्वास्थ्य शिविर, लोगों ने ब्लड, बीपी, शुगर की कराई जांच समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास कार्यालय में आज दूसरे सप्ताह के जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों में जबरदस्त उत्साह रहा। मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात करने और अपने आग्रह-अनुरोध उन्हें प्रत्यक्ष सौंपने के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या…
Read Moreछत्तीसगढ़ में अब तक 212.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज : बीजापुर जिले में सर्वाधिक व सरगुजा जिले में सबसे कम हुई वर्षा
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 212.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 04 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 300.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 149.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में होंगे शामिल
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को सवेरे 10 बजे जशपुर जिले के विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी करेंगे। यह कार्यक्रम शासकीय हाईस्कूल बगिया में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर स्वागत करेंगे और पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का विवरण करेंगे। इसके अलावा बोर्ड की 10वीं और…
Read Moreयौन उत्पीड़न के आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल : महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल रायगढ़ के दिशा-निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में पुलिस संवेदनशीलता के साथ विवेचना कार्यवाही कर रही है । इसी कड़ी में खरसिया पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री रामगोपाल करियारे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर यौन उत्पीड़न के अपराध में कल फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के मुताबिक 01 मई 2024 को थाना खरसिया में स्थानीय महिला द्वारा ताराचंद पटेल निवासी सक्ती के विरुद्ध मोबाइल पर अश्लील…
Read Moreस्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिधपुरी और दामाखेड़ा को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक हेतु प्रमाण पत्र
समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार भाटापारा : बलौदाबाजार भाटापारा जिला स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में नित नए प्रगति के सोपान तय कर रहा है। इसी कड़ी में जिले के पलारी ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिधपुरी और सिमगा के दामाखेड़ा को गुणवत्ता पूर्ण सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर के अनुसार राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र (एन क्यू ए एस) उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय स्तर से…
Read Moreमुख्यमंत्री जनदर्शन : झोलाछाप डॉक्टर के शिकार अनुज ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
गलत इलाज से अपने 7 वर्षीय पुत्र दीपेश के दिव्यांग होने की सुनाई दास्तान समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में आज तिल्दा नेवरा इलाके के ग्राम तुलसी निवासी श्री अनुज बंजारे अपनी पत्नी श्रीमती पूर्णिमा और बेटे दीपेश बंजारे के साथ पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि वो तिल्दा के सब्जी मंडी में हमाल का काम करते हैं। 24 अगस्त 2023 को उनके पुत्र का बायां हाथ खेलते हुए फैक्चर हो गया। तुरंत उन्होंने स्थानीय चिकित्सक के क्लिनिक जाकर उसका इलाज करवाया, जहां डॉक्टर ने…
Read More