COTPA 2003 सहित अन्य तंबाकू नियंत्रण की नीतियों के अनुपालन पर होगी चर्चा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : तंबाकू नियंत्रण की दिशा में और अधिक प्रयास एवं आने वाली पीढ़ी को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार प्रमुख विभागों के राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा ब्लूमबर्ग परियोजना छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 3 एवं 4 जुलाई को राज्य स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा। इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम…
Read MoreDay: July 3, 2024
ग्लोबल मार्केट फोर्सेज़ स्टडी सर्कल का आयोजन : वैश्विक बाजारवादी शक्तियों से रहना होगा सावधान !
जागृति मंडल में जुटे शहर के प्रबुद्धजन. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : वैश्विक बाजारवादी शक्तियों ने भारत के आर्थिक, सामाजिक, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य इत्यादि क्षेत्रों को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। ग्लोबलाइजेशन के बहाने विश्व के विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने व संचालित करने करने के लिए कुछ मुठ्ठी भर देश सक्रिय हैं। वैश्विक संगठन, गैरसरकारी संगठन, मल्टी नेशनल कम्पनियां, बिग टेक इनके टूल बनते हैं। ये बातें ग्लोबल मार्केट फोर्सेस के स्टडी सर्कल के आयोजन में सामने रखी गईं। आयोजन में कृषि, फार्मासूटिकल, रक्षा, बैंकिंग व…
Read Moreयूनिसेफ के सहयोग से स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में विकास कार्यों को मिलेगी गति
मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा यूनिसेफ समदर्शी न्यूज़, रायपुर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए यूनिसेफ को आमंत्रित किया है। इस सहयोग के तहत यूनिसेफ मुख्य रूप से नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। जुलाई 2024 से जुलाई 2026 तक की इस द्विवर्षीय कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल के अथक प्रयासों से किया जा रहा…
Read Moreपशु तस्करों द्वारा झारखंड बूचड़खाना ले जाये जा रहे 23 रास मवेशी को एसपी जशपुर की विशेष टीम ने तस्करी होने से बचाया : 2 गिरफ्तार 1 फरार, पतासाजी जारी
जशपुर पुलिस द्वारा पशु तस्करों के विरुद्ध की जा रही है लगातार कार्यवाही पशु तस्करी कर रहे रविन्द्र नायक एवं छोटू राम गिरफ्तार, 01 अन्य फरार की पतासाजी जारी थाना कांसाबेल में अभियुक्तों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस द्वारा निरंतर पशु तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हुये मवेशियों को तस्करी होने से…
Read Moreपार्षद राधेश्याम राम बने नगरपालिका परिषद जशपुर के कार्यकारी अध्यक्ष !
भाजपा के पार्षदों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दी है. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : शहर के वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद राधेश्याम राम नगरपालिका परिषद जशपुर के कार्यकारी अध्यक्ष होगें। भारतीय जनता पार्टी ने पालिका अध्यक्ष के रूप में उनके नाम पर मुहर लगा दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भाजपा सूत्रों ने बताया कि राधेश्याम राम का नाम सर्वसम्मति से फाइनल किया गया है। उन्होनें बताया कि राधेश्याम, गरीब किसान के आदिवासी पुत्र हैं। भाजपा ने हमेशा आदिवासियों को नेतृत्व…
Read Moreदैनिक यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए वरदान है मासिक सीजन टिकट : यूटीएस ऑन मोबाइल एप से घर बैठे बनाएँ मासिक सीजन टिकट और पाएँ कम खर्च में अधिक यात्रा सुविधा
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : भारतीय रेलवे द्वारा दैनिक यात्रा करने वाले छात्र-छात्राओं, अलग–अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाले कर्मचारियों, सरकारी व प्राइवेट उपक्रम में नौकरी करने वालों तथा व्यापारी वर्गों को कम खर्च में अधिक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुमत दूरी (150 किमी) तक के लिए मासिक सीजन टिकट (MST)की सुविधा प्रदान की गई है | मासिक सीजन टिकट नियमित टिकट की तुलना में अत्यधिक किफायती होता है । जिससे दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों की मासिक यात्रा खर्चों में काफी बचत होती है इस प्रकार उन्हे…
Read Moreअग्निशमन यंत्र प्रयोग करने रेल कर्मचारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण : 10 दिनों का चलेगा प्रशिक्षण अभियान
पार्सल कार्यालय, ओल्ड जोन ऑफिस तथा विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र उसलापुर में कार्यरत कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : रेल कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरण का प्रयोग करने में दक्ष करने हेतु 10 दिनों का प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि अग्नि दुर्घटना के दौरान अग्निशमन उपकरण का प्रयोग सभी कर्मचारी प्रभावी रूप से कर सके | इसी कड़ी में नागरिक सुरक्षा निरीक्षक एम के एस चौहान द्वारा कल पार्सल ऑफिस बिलासपुर, ओल्ड जोन ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों तथा आज विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र उसलापुर में प्रशिक्षु…
Read Moreदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे : सड़क उपयोगकर्ताओं की बेहतर सुरक्षा हेतु निरंतर किए जा रहे है रोड अंडर ब्रिज/अंडरपास के निर्माण
समपार फाटकों पर रोड अंडर ब्रिज/अंडरपास के निर्माण से मिलता है फाटकों पर ट्रैफिक जाम से छुटकारा बारिश के दिनों में रोड अंडर ब्रिज/अंडरपास में जलभराव ना हो इसके लिए रेलवे द्वारा किए गए है सार्थक उपाय समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल के व्यापक नेटवर्क होने के कारण रेलवे और सड़क मार्ग जगह जगह एक दूसरे को क्रॉस करती है, जहाँ पर सड़क रेलवे लाइन को क्रॉस करती है,वहाँ पर सड़क यातायात के सुगम, संरक्षित और निर्बाध यातायात के लिए लेवल क्रॉसिंग गेट बनाए गए…
Read Moreसुश्री जया किशोरी के प्रेरक व्याख्यान से युवाओं को मिलती है नई ऊर्जा- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राइज़ एंड शाइन विथ जया किशोरी कार्यक्रम में हुए शामिल समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राइज़ एंड शाइन विथ जया किशोरी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक एवं यूथ मोटिवेटर सुश्री जया किशोरी के यहां आने से यहां उपस्थित सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट है। यूट्यूब में इनके प्रेरक वीडियोज़ बहुत पसंद किए जाते हैं। जब मेरे पास कुछ व्यक्तिगत समय निकल पाता था तो…
Read Moreमुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस से की सौजन्य मुलाकात
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्यपाल श्री बैस को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर उनका अभिवादन किया और उनसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे।
Read More