मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला मंत्रालय के सचिव अमृतलाल मीणा ने की मुलाकात

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय कोयला मंत्रालय के सचिव अमृतलाल मीणा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री मीणा से छत्तीसगढ़ राज्य में कोयला प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव द्वय श्री पी दयानंद और डॉ बसवराजू एस, कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष श्री पी एम प्रसाद, एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक डॉ प्रेमसागर मिश्रा उपस्थित थे।

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के कार्यों में तेजी लाने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

प्रदेश की विभिन्न नगरीय निकायों की बड़ी योजनाओं पर की चर्चा, प्रधानमंत्री आवास योजना में 19,906 नए आवास स्वीकृत करने का किया आग्रह ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 516 करोड़ और वेस्ट-टू-इलेक्ट्रिसिटी प्लांट के लिए 400 करोड़ की स्वीकृति का किया अनुरोध नगरीय निकायों की संपूर्ण कार्य प्रणाली को आईटी-इनेबल्ड बनाने 200 करोड़  का अनुदान भी मांगा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर छत्तीसगढ़…

Read More

अंधियारखोर में मनाया गया जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल आज बेमेतरा जिला अंतर्गत विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम अंधीयारखोर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुये। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न सुधारों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है और हर बच्चे को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान स्कूल खुलते ही बच्चों को…

Read More

कोल परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न : विकास के लिए कोल खनन जरूरी – अमृतलाल मीना

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोयला मंत्रालय भारत सरकार से संबंधी परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के सचिव अमृतलाल मीना और मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन की मौजूदगी में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में केन्द्र शासन और छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के कोरबा और रायगढ़ जिले में संचालित कोल परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। कोल परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन सहित मुआवजा को लेकर कोरबा और रायगढ़ जिले के कलेक्टर और साउथ ईस्ट…

Read More

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला – मटासी में शाला प्रवेश उत्सव के साथ आयोजित हुआ न्योता भोजन !

अतिथियों के द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर सभी बच्चे को पहनाई गई टोपी के द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को गणवेश एवं पुस्तक के साथ चाकलेट, गुब्बारे भी किया गया भेंट. समदर्शी न्यूज़ – कुनकुरी : माध्यमिक शाला-मटासी में मुख्य अतिथि डीडीसी श्रीमती अनीता सिंह, विशिष्ट अतिथि बीडीसी श्रीमती काजल कुसवाहा, ‌भूतपूर्व बीडीसी एवं मंडल संयोजक श्री रामकृत नायक, संकुल प्राचार्य श्री बजरंग राम भगत एवं शाला समिति अध्यक्ष श्री विश्वनाथ नागवंशी एवं पालकगण की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम मुख्य…

Read More

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू : मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर वर्ष की भाति इस वर्ष गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन संबंध में अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तमाम तैयारियों के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया। राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा। मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं के…

Read More

छत्तीसगढ़ विजन 2047: वर्किंग ग्रुप के अधिकारियों की बैठक, लोगों की आय बढ़ाने, एआई, आईटी सेवाओं में विस्तार पर मंथन

केन्द्रीय लॉजिस्टिक हब और औद्योगिक परिवहन अधोसंरचना विकसित करने पर जोर समदर्शी न्यूज़, रायपुर : एआई और आईटी सेवाओं में विस्तार, केन्द्रीय लॉजिस्टिक हब बनाने, प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने कौशल सुधार जैसे विषयों पर विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने गहन विचार-विमर्श किया। ’’अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @2047’’ डॉक्यूमेंट तैयार करने ”वाणिज्य उद्योग और अधोसंरचना विकास” विषय पर गठित वर्किंग समिति की द्वितीय बैठक राज्य नीति आयोग अटल नगर नवा रायपुर के सभा कक्ष में आज आयोजित की गई। वाणिज्य उद्योग और अधोसंरचना विकास से संबंधित लक्ष्य, चुनौतियां एवं सामर्थ्य विषय पर…

Read More

थाना सरकंडा के पुलिस सहायता केंद्र मोपका अंतर्गत सुने घर में घुसकर सिलसिलेवार चोरी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में किया गया पेश.

आरोपी के कब्जे से 03 नग स्टील का नल का टोंटी, दो नग लोहे का सरिया किया गया जप्त, आरोपी शिवा ध्रुव उर्फ छोटू पिता राजेश ध्रुव उम्र 24 साल सकिन गोडपारा हनुमान मंदिर के पास मोपका. सुने घर में घुसकर करता था चोरी. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 3 जुलाई 2024 को सहायक उपनिरीक्षक नरेश गर्ग, प्रधान आरक्षक 1158 रविकांत भारद्वाज, आरक्षक 72 रमेश राठौर के साथ पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे। पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी…

Read More

जशपुर : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, न्योता भोज का भी हुआ आयोजन

विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत, नव प्रवेशी बच्चों को बांटी गई कॉपी-किताब और पेन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरूआत विगत दिनों होने के बाद स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के विभिन्न स्कूलों में  प्रवेश उत्सव मनाया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया, जशपुर  में आयोजित प्रवेश उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमतीशांति भगत शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं सरस्वती वंदना के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल रहेंगे गृह जिले जशपुर के प्रवास पर : राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में होंगे शामिल, शासकीय हाईस्कूल बगिया में होगा कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2024 का आयोजन जशपुर जिले के शासकीय हाईस्कूल बगिया में 05 जुलाई 2024 को कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होगें। राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम शासकीय हाईस्कूल बगिया में वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.चौधारी के अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय क्षेत्र रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक श्रीमती…

Read More