10वीं और 12वीं कक्षा के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्री-बोर्ड परीक्षा

रायपुर, 08 नवंबर 2024/ राज्य के शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के उद्देश्य से इस साल से प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन जनवरी के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने यह कदम छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाने और उनकी सफलता की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए उठाया है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने  सभी जिला कलेक्टर एवं  जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश के अनुसार, प्री-बोर्ड परीक्षा प्रत्येक…

Read More

ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: पुलिस प्रशासन में बड़े बदलाव, ASP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें सूची….

रायपुर, 8 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य पुलिस सेवा में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह तबादला राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से किया गया है।

Read More

वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती हेतु शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण 16 नवम्बर से

रायपुर, 08 नवम्बर 2024/ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक के 1484 पदों पर सीधी भर्ती हेतु वर्ष 2023-24 में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। राज्य में कुल 17 नोडल वनमण्डलों (रायपुर, महासमुंद धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कवर्धा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, कांकेर, कोण्डागांव, जगदलपुर, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर) में 16 नवम्बर 2024 से शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण प्रारंभ होगा। शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची वनमण्डलवार, नोडलवार एवं अनुक्रमांकवार विवरण विभागीय वेबसाईट www.forest.cg.gov.in  पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन प्रवेश पत्र विभागीय…

Read More

स्मार्ट वूमेन अल्का की जागरूकता बनी मिसाल : बिहान समूह से होने वाली आय और महतारी वंदन योजना की राशि से परिवार को मिला सहारा

रायपुर, 08 नवंबर 2024/ शासकीय योजनाओं से जुड़कर और इन योजनाओं का लाभ उठाकर कैसे अपने परिवार को संभाला जा सकता है। यह सीखा जा सकता है, स्मार्ट वूमेन अल्का कच्छप से। अल्का ने अपनी जागरूकता से न केवल अपने परिवार को आर्थिक संकट से उबारा बल्कि अपनी बेटियों के बेहर कैरियर के लिए भी इंतजाम कर लिया है। श्रीमती अल्का ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता मेरी बेटियां…

Read More

जनजातीय गौरव दिवस: तीन दिवसीय राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 13 नवम्बर से

रायपुर, 08 नवम्बर 2024/ आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 13 से 15 नवम्बर तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में किया जाएगा l चित्रकला प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग अनुसार आयोजित की जाएगी। इस चित्रकला प्रतियोगिता का शीर्षक राज्य स्तरीय जनजतीय चित्रकला प्रतियोगिता है। चित्रकला का विषय जनजातीय जीवन शैली है। कार्यालय में पंजीयन फार्म प्राप्त होने की अंतिम तिथि 11 नवम्बर है। इच्छु व्यक्ति सहायक संचालक श्रीमती रमा उईके मो. 93016-55487 और सुश्री…

Read More

पं. नेहरू मेडिकल कॉलेज में बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट पर कार्यशाला का आयोजन : तीन दिवसीय कार्यशाला में बीएलएस एवं एसीएलएस कोर्स का प्रशिक्षण देने के लिए गुजरात एवं राजस्थान से आये विशेषज्ञ

रायपुर, 08 नवंबर 2024/ पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिक़ित्सा महाविद्यालय, रायपुर के एनेस्थेसिया एवं पेन मैनेजमेंट विभाग द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट कार्यशाला का आयोजन मेडिकल कॉलेज के चौथी मंजिल स्थित स्किल लैब में किया जा रहा है। गुरुवार से प्रारंभ हुई इस कार्यशाला में राज्य के विभिन्न हिस्सों से चिकित्सा छात्र भाग ले रहे हैं। इस कार्यशाला में छात्रों को बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग दी जा रही है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा संचालित एवं प्रमाणित इस कोर्स का…

Read More

क्राइम मीटिंग : पेंडेंसी के निकाल के साथ फिल्ड पर अधिक समय दें…थाना प्रभारी – एसपी दिव्यांग पटेल

अपराध, शिकायत, मर्ग और विशेष अभियान की समीक्षा कर एसपी ने पेंडेंसी निकाल के दिए निर्देश क्राइम मीटिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का किया गया उत्साहवर्द्धन रायगढ़, 08 नवंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने पुलिस कंट्रोल रूम में आज दिनांक 08 नवंबर 2024 को जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली। बैठक की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक ने समंस-वारंट अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और विभिन्न थानों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। इस दौरान, निरीक्षक…

Read More

ब्रेकिंग : मरीज के परिजन से अस्पताल में सफाई कराने का मामला, अस्पताल की स्टाफ नर्स और वार्ड आया निलंबित

रायपुर, 08 नवंबर 2024/ बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में एक मरीज के परिजनों से सफाई कराने के मामले को स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गंभीरता से लिया है। मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग बलरामपुर को इसकी जांच करने के निर्देश दिए गए थे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने अपनी आरंभिक जांच में ड्यूटी पर उपस्थित स्टाफ नर्स और वार्ड आया को इसके लिए जिम्मेदार माना है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट पर बलरामपुर जिले के कलेक्टर ने स्टाफ नर्स अमिता मिंज और वार्ड आया अनीता…

Read More

भगवान सहस्त्रबाहु के लोक कल्याण के रास्ते पर आगे बढ़ रही है छत्तीसगढ़ सरकार- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल

कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर करने की घोषणा कोरबा/रायपुर, 08 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड मुख्यालय में कलार समाज द्वारा आयोजित भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु ने धर्मपरायण राज्य की स्थापना कर लोककल्याणकारी का रास्ता दिखाया,हमारी सरकार भी इन्हीं कल्याणकारी रास्तों पर आगे बढ़ रही है और छत्तीसगढ़ के लोगों के भलाई, सुख समृद्धि के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कटघोरा हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

कोरबा, 08 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कटघोरा के मेला ग्राउंड हेलीपेड पर आगमन पर  जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन साथ आए। हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री साय का स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ कोरबा श्री अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता…

Read More