आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बस की गई बरामद, आरोपी पूर्व में शमीम बस में खलासी का कार्य करता था, बस की चाभी रखने की जगह जानने से दिया था घटना को अंजाम. सरगुजा में बस चोरी का रहस्य उजागर, पूर्व खलासी ने रची थी साजिश, थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चंद घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही. आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध की जा रही सख़्ती से कार्यवाही. अंबिकापुर, 2 नवंबर / सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर…
Read MoreDay: November 2, 2024
छत्तीसगढ़ : दामाखेड़ा में सांप्रदायिक तनाव, आश्रम पर हमला, 16 गिरफ्तार, स्थिति नियंत्रण में
ग्राम दामाखेड़ा में घटित घटना पर बलौदाबाजार पुलिस की त्वरित कार्यवाही : घटना में शामिल 16 आरोपियों की गिरफ्तारी एवं 01 किशोर बालक के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही बलौदाबाजार भाटापारा, 2 नवम्बर/ दिनांक 01.11.2024 को जिला बलौदाबाजार भाटापारा के ग्राम दामाखेड़ा में दीपावली त्यौहार के दौरान गांव में फटाका फोड़ने की बात को लेकर ग्रामीण एकत्रित होकर लाठी- डण्डा के साथ दामाखेड़ा आश्रम में पहुँचे थे जिनके द्वारा अपमानजनक शब्दो का प्रयोग किया गया !जिस पर थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 438/2024 धारा 191(2),191(3),190,331,296,351(3),298 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया…
Read Moreखड़गे ने भी मान ही लिया कि कांग्रेस के तमाम लोक-लुभावन वादे फर्जी होते हैं – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर,2 नवंबर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि झूठ बोलने और झूठे वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज यह सच्चाई स्वीकार कर ही ली कि उनकी पार्टी द्वारा किए गए तमाम लोक-लुभावन वादे फर्जी होते हैं। श्री साय ने कहा कि कांग्रेस की नीति और नीयत, दोनों उसके वादों की तरह ही नकली होते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में भी कोई वादा पूरा नहीं कर जनता के साथ विश्वासघात किया…
Read Moreलंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में थाना जांजगीर पुलिस को मिली सफलता : किया गया न्यायालय में पेश.
आरोपी वारंटी विशाल सूर्यवंशी उम्र 21 साल निवासी खोखरा थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा के विरुद्ध धारा 294,323,506,34 IPC का प्रकरण माननीय न्यायालय जांजगीर में है विचाराधीन. जांजगीर-चाम्पा, 2 नवंबर / पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा फरार वारंटियों की लगातार पतासाजी की जा रही है। इसी क्रम में फरार स्थाई वारंटी विशाल सूर्यवंशी निवासी खोखरा थाना जांजगीर को मुखबिर की सूचना पर उसके सकुनत से पकड़ा गया, जिसका स्थाई वारंट तामील कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस प्रकरण की…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर : शासकीय विभागों द्वारा लगाई जाएगी विकास प्रदर्शनी, शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट और मीना बाजार रहेगा आकर्षण का केन्द्र
04-06 नवम्बर तक नया रायपुर में राज्योत्सव का भव्य आयोजन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 6 नवम्बर को उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ राज्य अलंकरण एवं समापन समारोह में शामिल होंगे ख्याति प्राप्त कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति रायपुर, 02 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है। तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक राज्योत्सव स्थल, नया रायपुर अटल नगर में होगा। राज्योत्सव स्थल में मुख्य मंच से लेकर…
Read Moreरायगढ़ में सनसनीखेज वारदात : पुसौर में बीमार महिला के साथ हैवानियत…आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर.
आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 259/2024 के तहत धारा 64(1) BNS के अंतर्गत अपराध किया गया है दर्ज. रायगढ़, 02 नवंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुसौर पुलिस ने महिला द्वारा दर्ज कराई गई दुष्कर्म की रिपोर्ट पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आज आरोपी नेहरू खडिया (56 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तबियत ठीक नहीं लगने से वह कल शाम करीब 6:30 बजे अपने घर…
Read Moreमुख्यमंत्री ने गीतकार श्री लक्ष्मण मस्तुरिया की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद
रायपुर, 02 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जनकवि और गीतकार स्वर्गीय श्री लक्ष्मण मस्तुरिया की 03 नवंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा है कि श्री मस्तुरिया के गीतों में छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी महक और यहां के लोक-जीवन की झलक दिखती है। छत्तीसगढ़ का सहज-सरल लोक जीवन उनके गीतों में रचा-बसा है।उन्होंने अपने सु-मधुर और दिलकश आवाज की बदौलत छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों…
Read Moreमुख्यमंत्री ने भाई दूज की दी शुभकामनाएं
रायपुर, 02 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भाई दूज के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भाई दूज की पूर्व संध्या को जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करने के साथ ही भाई और बहन के मध्य स्नेह सदैव बना रहे, यह शुभाशीर्वाद ईश्वर से मांगती हैं।
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलम्पिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने बस्तर ओलम्पिक की तैयारियों की समीक्षा की बस्तर क्षेत्र के युवाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है आयोजन गृह विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है आयोजन संभाग स्तरीय विजेता होंगे बस्तर के यूथ आइकॉन नक्सल हिंसा में दिव्यांग व्यक्तियों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए भी खेल स्पर्धाएं होंगी आयोजित अब तक 1 लाख 65 हजार से अधिक युवा प्रतिभागियों ने कराया अपना पंजीयन रायपुर, 02 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां…
Read Moreअग्निवीर बनने का सपना होगा साकार: छत्तीसगढ़ में भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी
छत्तीसगढ़ में दिसम्बर 2024 में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी रायपुर, 2 नवम्बर 2024/ सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 4 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेड्समेन (दसवी व आठवी) का आयोजन किया जाएगा। सेना द्वारा 22 अप्रैल 2024 से 03 मई 2024 तक ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन परीक्षा में उतीर्ण उम्मीदवार शारीरिक…
Read More