रायगढ़ : पुसौर पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी चंद्रकांत निषाद उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम तेतला स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना की शिकायत ग्राम कोड़ातराई निवासी विकास कुमार गुप्ता ने 22 सितंबर 2024 को पुसौर थाना में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर की रात अपनी दुकान बंद करने के बाद घर लौटे थे। अगली सुबह दुकान पहुंचे तो पाया…
Read MoreDay: November 29, 2024
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखकर हुए भावुक : इस फ़िल्म ने गोधरा में हुई हिंसा का सत्य देश के सामने लाने का काम किया है – डॉ. रमन सिंह
फ़िल्म निर्माता और कलाकारों के अद्भुत अभिनय पर उन्हें बधाई देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने गोधरा हिंसा से प्रभावित सभी लोगों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं. राजनांदगांव : हाल ही में देशभर में चर्चा का विषय बनी फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। आज दोपहर 3:00 बजे राजनांदगांव विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ गंज मंडी स्थित सिल्वर स्क्रीन सिनेमा हॉल में इस फिल्म को देखा। फिल्म के दौरान वे उसके जीवंत दृश्यों से इतने प्रभावित हुए…
Read Moreरायगढ़ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चक्रधर समारोह में चोरी हुई दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार…कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर.
अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 644/2024 के तहत धारा 303(2) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर पुलिस ने प्रारंभ की थी जांच. रायगढ़ : कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में बाइक चोरी के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की गई हैं, जो उसने सितंबर में चक्रधर समारोह के दौरान चुराई थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर 2024 को प्रार्ची विहार कालोनी अतरमुड़ा, चक्रधरनगर में रहने वाले प्रेम कुमार बंजारे ने अपनी…
Read Moreपॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से 5 कर्मचारियों की भावभीनी विदाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के सेवाभवन में ट्रांसमिशन कंपनी के 5 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) श्री राजेश कुमार शुक्ला द्वारा प्रशस्ति पत्र, घड़ी, शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कनिष्ठ पर्यवेक्षक श्री अरविंद कुमार सोलोमोन, रायपुर, लाइन सहायक श्रेणी-एक, श्री अशोक कुमार साहू, भिलाई, लाइन सहायक श्रेणी-दो, श्री सीताराम साहू, भिलाई, लाइन परिचारक श्रेणी-एक, श्री हसेंद्र कुमार वर्मा, भिलाई, फार्मासिस्ट श्री मूल सजीवन शर्मा, रायपुर को सेवानिवृत्ति पश्चात् विदाई समारोह में सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम…
Read Moreशादी का झांसा देकर दुष्कर्म : मोपका पुलिस ने आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार… कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.
मोपका पुलिस की सतर्कता से बलात्कारी की दुबई भागने की योजना हुई नाकाम, मुंबई से हुआ गिरफ्तार. आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा के विरूद्ध थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1408/2024 धारा 376(2)(N) भादवि किया गया पंजीबद्ध. बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09 नवंबर 2024 को प्रार्थिया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रंजीता कुमार निवासी उड़ीसा…
Read Moreप्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 सर्वेक्षण : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दस्तावेजों की पूर्ति के लिए हितग्राहियों को समय देने के दिए निर्देश
नगरीय निकायों को हितग्राहियों के आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए संबंधित राजस्व कार्यालयों से व्यक्तिगत समन्वय बनाने कहा नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव ने हितग्राहियों के राजस्व कार्यालयों में लंबित जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने राजस्व विभाग को लिखा पत्र हर हाल में पहुंचाएं अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक योजना का लाभ – श्री अरुण साव प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए 15 नवम्बर से चल रहा सर्वेक्षण रायपुर. 29 नवम्बर 2024| उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री…
Read Moreछत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को घर बैठे मिलेगी बस की समय सारणी और बस रूट की जानकारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’बस संगवारी एप’ लॉन्च किया
बस यात्रियों, विशेष रूप से दूरस्थ अंचलों के यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगा एप का उपयोग एप में 5 हजार से अधिक बसों की मिलेगी जानकारी रायपुर 29 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को अब बस की समय-सारणी और बस रूट की जानकारी घर बैठे मिल सकेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सुशासन की अवधारणा पर अमल करते हुए यात्रियों की यात्रा को सुगम और सरल बनाने के लिए ’बस संगवारी एप’ लॉन्च किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
Read Moreमुख्यमंत्री से केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर 29 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम उनके निवास में छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री सोमन्ना का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री श्री सोमन्ना से राज्य में रेल परियोजनाओं के विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव द्वय श्री पी. दयानंद और डॉ. बसवराजु एस, मंडल रेल…
Read Moreप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने 9 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 10 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा नियुक्ति आदेश जारी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश, ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों को मिले नए चिकित्सा अधिकारी व विशेषज्ञ चिकित्सक रायपुर 29 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने व स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी हेतु पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों व चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में…
Read Moreमुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सुगमता से हो रही धान की खरीदी : छत्तीसगढ़ में अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
धान खरीदी के एवज में 3.85 लाख किसानों को 3706.69 करोड़ रूपए का भुगतान 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से हो रही है धान की खरीदी रायपुर, 29 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 3.85 लाख…
Read More