रायपुर, 23 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 6.76 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 1.44 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 1288 करोड़ 55 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया…
Read MoreDay: November 23, 2024
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का किया लोकार्पण, 14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से निर्मित है स्पोर्ट्स कांप्लेक्स
मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के साथ टेबल टेनिस, स्क्वैश और बैडमिंटन में हाथ आजमाए रायपुर 23 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण किया। 14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संजय तरण पुष्कर परिसर में इसका निर्माण किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के साथ टेबल टेनिस, स्क्वैश और बैडमिंटन में हाथ आजमाए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक ही…
Read Moreसकरी की सड़क अब नहीं रही संकरी, उन्नयन से हुई चौड़ी, उस्लापुर-सकरी रोड़ में अब ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, आवागमन होगा आसान, लगभग 16 करोड़ रूपए की लागत से बनी सड़क का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण
रायपुर 23 नवम्बर 2024/ बिलासपुर जिले के सकरी में संकरी सड़क को लेकर परेशान आम नागरिकों को अब राहत मिल गई है। उन्नयन के पश्चात चौड़ी हुई उस्लापुर-सकरी रोड़ में आवागमन आसान होने के साथ राहगीरों को ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर के उस्लापुर रेल्वे ओव्हरब्रिज से लेकर सकरी बाईपास चौक तक 15वें वित्त आयोग और डीएमएफ फंड से लगभग 16 करोड़ की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। उस्लापुर रेल्वे ओव्हरब्रिज से लेकर सकरी बाईपास चौक तक नगर निगम द्वारा…
Read Moreकिसानों को दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 23 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलन केलर अवार्ड से सम्मानित कलाकार बसंत साहू को दी बधाई, कहा- युवाओं और बच्चों के लिए कर रहे हैं प्रेरणादायक कार्य
रायपुर 23 नवंबर/ हर रेखा में छिपा है एक संदेश, सिंगार सिर्फ रूप नहीं यह आत्मविश्वास का प्रतिवेश है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण और अनेक बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य कर रहे धमतरी जिले के कुरूद में रहने वाले दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार श्री बसंत साहू को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फोन करके जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही हेलन केलर अवार्ड 2024 से सम्मानित होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बसंत साहू को जन्मदिन और सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर नें पोंगरो एनीकट हाईड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
अधिकारियों से चर्चा कर जिले के अन्य किसानों को भी योजना का लाभ दिलाने दिए निर्देश शून्य कार्बन उर्त्सजन पर आधारित योजना से 40 किसान परिवारों को मिल रहा लाभ जशपुर, 23 नवम्बर 2024/ शनिवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने कांसाबेल के ग्राम पंचायत पोंगरो में बनाई गयी पोंगरो एनीकट हाईड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का निरीक्षण किया। इस अवसर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत पोंगरो से होकर बहने वाली घुघरी नदी पर निर्मित यह परियोजना अपने तरह की सरगुजा संभाग की पहली योजना है।…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल का किया निरीक्षण, अस्पताल परिसर में स्वच्छता और व्यवस्था हेतु दिए आवश्यक निर्देश
मरीजों को डाइट चार्ट के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के दिये निर्देश जशपुर, 23 नवम्बर 2024/ जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा लगातार स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर सुविधाओं का अवलोकन किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को कलेक्टर ने कांसाबेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में खराब पड़ी एक्स रे मशीन, सोनोग्राफी मशीन उपकरणों का सुधार करने तथा खराब पड़ी एम्बुलेंस को सुधारने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई कराने…
Read Moreमुख्यमंत्री 24 नवम्बर को बागबहार में 33 वें ओपन चैलेंज ट्रॉफी फूटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में होंगे शामिल
जशपुर 23 नवम्बर 24/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 24 नवम्बर 24 को पत्थलगांव विकास खंड के बागबहार में दोपहर 2 बजे ओपन चैलेंज ट्रॉफी फूटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे और फूटबॉल खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। उल्लेखनीय है कि बागबहार में हर वर्ष युवा क्रीड़ा क्लब एवं बागबहार के ग्रामवासियों द्वारा फूटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। बागबहार में 33 वर्ष से फूटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 23 अक्टूबर से 24 नवम्बर 24…
Read Moreजशपुर : समर्थ आवासीय विद्यालय परिसर में मनाया गया नवगुरुकुल स्थापना दिवस
जशपुरनगर, 23 नवंबर 2024/ लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर नवगुरुकुल ट्रेनिंग प्रोग्राम के छात्रों ने समर्थ दिव्यांग आवासीय विद्यालय के स्टूडेंट्स के साथ नवगुरुकुल स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। लाइवलीहुड कॉलेज और समर्थ के छात्रों ने आउटडोर स्पोर्ट के तहत विभिन्न प्रकार के खेलों में साथ मिलकर भाग लिया। इसके साथ ही यहां पर मनोरंजन से संबंधित नृत्य, संगीत और अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इसके उपरांत छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस अवसर पर लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य…
Read Moreजशपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु प्रति एकड़ खरीदी निर्धारण के संबंध में निर्देश जारी
प्रदेश के किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित किसानों के सहायता के लिए निःशुल्क हेल्पलाईन नम्बर 1800-180-1551 जारी जशपुरनगर 23 नवम्बर 2024/ खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 मे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अंतर्गत् खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में प्रदेश के किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है। निर्देशानुसार खाद्य विभाग की धान खरीदी संबंधी साफट्वेयर में किसानों से धान…
Read More