संविधान दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में रैली का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कार्यालय स्टॉफ व राष्ट्र सेवा योजना के स्वयंसेवकों का विशेष योगदान एवं सहयोग प्राप्त हुआ। कुनकुरी : शासकीय संत रामेश्वर गहिरा गुरू महाविद्यालय बगीचा में राष्ट्र सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र जशपुर के विशेष नेतृत्व में संविधान दिवस का आयोजन किया गया था जिसमे सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के पश्चात संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के छायाचित्र पर…
Read MoreDay: November 26, 2024
मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित विधायक श्री सोनी ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर,26 नवंबर,2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायक श्री सुनील सोनी ने सौजन्य मुलाकात की। विधायक श्री सोनी विगत दिनों हुए उप चुनाव में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर से निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री सोनी को मिले उनके नए दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पूर्व सांसद सुनील सोनी के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा रहा है और मैं आशा करता हूं कि…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का पूरा सम्मान हो रहा है – किरण सिंह देव
कांग्रेस को संविधान, संवैधानिक व्यवस्थाओं व संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट-भ्रष्ट करने के लिए प्रायश्चित करना चाहिए – किरण सिंह देव कांग्रेस ने संविधान की धारा 356 का मनमाना दुरुपयोग कर गैर कांग्रेसी राज्य सरकारों को बर्खास्त करने का काम किया था रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि संविधान और संवैधानिक व्यवस्थाओं का लगातार मखौल उड़ाने वाली कांग्रेस को संविधान रक्षक अभियान के नाम पर पाखंड करने के बजाय संविधान दिवस पर आत्म मंथन करना चाहिए और संविधान, संवैधानिक व्यवस्थाओं व संवैधानिक संस्थाओं…
Read More‘हमारे बाबा- स्व. श्री रतनलाल देवांगन’ नामक पुस्तक का विमोचन हुआ पूर्व मंत्री एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी के करकमलों से.
कोंडागांव जिले के लिए यह पुस्तक मील का पत्थर सिद्ध होगी. रायपुर : कोंडागाँव के प्रेस क्लब में शकुंतला तरार लिखित कोंडागाँव के रत्न “हमारे बाबा- स्व. श्री रतनलाल देवांगन” नामक पुस्तक का विमोचन पूर्व मंत्री एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी ने किया। “माता सेवा के भजनों” की पुस्तक का भी विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता की प्रेस क्लब अध्यक्ष कोण्डागांव श्री सुरेन्द्र सोनपिपरे, विशिष्ट अतिथि श्री दीपेश अरोरा, श्री उजियार सिंह देवांगन, श्री प्रियदर्शन गुप्ता, श्री कन्हैया लाल कौशिक एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियों माता पुजारी, माटी पुजारी एवं…
Read Moreरेडी टू ईट के नाम पर भाजपा सरकार ने महिलाओं को ठगा, साय सरकार बनने के बाद 2 लाख महिलाओं का रोजगार छिना गया – सुरेंद्र वर्मा
रायपुर/26 नवंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि रेडी टू ईट का काम महिला समूहो को देने का वादा 11 महीने बाद भी आज तक पूरा नहीं हुआ, उल्टे पूर्व के बकाए का भुगतान भाजपा सरकार आने के बाद दुर्भावना पूर्वक रोक दिया गया, छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के नाम पर महिलाएं ठगी गई हैं। साय सरकार बनने के बाद 2 लाख महिलाओं का रोजगार छिना गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी…
Read Moreमृतक प्रदीप उपाध्याय के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने अब तक उन तीन अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं किया? – धनंजय सिंह ठाकुर
भाजपा सरकार प्रदीप उपाध्याय के सुसाइड के लिए जिम्मेदार अफसरों को बचाने के लिए मामले में लीपापोती कर रही है रायपुर/26 नवंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कलेक्ट्रेट के क्लर्क प्रदीप उपाध्याय के सुसाइड मामले में भाजपा सरकार जिम्मेदार अफसर को बचाने के लिए लीपापोती कर रही है। सुसाइड नोट को नकारने के लिये पुलिस द्वारा प्रेम संबंध की थ्योरी आगे किया जा रहा है ताकि दोषियों को बचाया जा सके। मृतक प्रदीप उपाध्याय के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने अब…
Read Moreटोकन कटने के बाद भी किसान धान नहीं बेच पा रहे – सुशील आनंद शुक्ला
रायपुर/26 नवंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि टोकन काटने के बाद भी किसान अपना धान बेच नहीं पा रहे है, क्योंकि टोकन कटने की तारीख से 3 से 7 दिन बाद धान बेचने के लिये किसानों को बुलाया जा रहा है। साथ ही सोसाइटियों ने 2 दिसंबर तक टोकन काटने के बाद टोकन काटना बंद कर दिया है। सोसाइटियों को निर्देश है कि एक दिन में अधिकतम 752 क्विंटल यानी 1880 कट्टा धान ही खरीदा जाना है। ऐसे में एक किसान का…
Read Moreभाजपा का डीएनए संविधान विरोधी – दीपक बैज
रायपुर/26 नवंबर 2024। भाजपा का डीएनए संविधान विरोधी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने तय कर लिया था कि यदि 400 से अधिक सीटें आ जाएगी तो संविधान बदल देंगे। देश की जनता ने भाजपा को 240 में समेट दिया तो उनकी मंशा पूरी नहीं हुई, संविधान बदलने के भाजपाई मंशा के कारण देश भर में भाजपा के खिलाफ माहौल बना तो भाजपा मजबूरी में संविधान की पैरोकार बनने का ढोंग करती है। कांग्रेस ने गांधी जी के नेतृत्व में देश…
Read Moreमुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य ने तैयार की इकोरेस्टोरेशन पॉलिसी : राज्य में जल्द लागू होगी यह पॉलिसी, छत्तीसगढ़ होगा देश का दूसरा राज्य
‘क्लाइमेट रेसिलिएंट छत्तीसगढ़ हरित और सशक्त भविष्य की ओर’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में वन मंत्री और वित्त मंत्री हुए शामिल रायपुर 26 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में जल्द इकोरेस्टोरेशन पॉलिसी लागू की जाएगी। वन विभाग द्वारा इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य होगा, जहां इकोरेस्टोरेशन पॉलिसी लागू होगी। अभी तक देश के एक मात्र राज्य केरल में यह पॉलिसी लागू है। इस पॉलिसी के लागू होने से राज्य में वनों का संवर्धन, जल स्त्रोतों का संरक्षण, मिट्टी…
Read Moreसमाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नवा रायपुर स्थित नवीन शासकीय आवास में किया गृह प्रवेश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
रायपुर 26 नवंबर 2024/ महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नया रायपुर स्थित नवनिर्मित शासकीय आवास में अपने परिजनों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्री श्रीमती राजवाड़े को उनके नए आवास में प्रवेश के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। गृह प्रवेश समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक एवं पूर्व मंत्री…
Read More