बिलासपुर शहरी थाना के सभी प्रमुख स्थानों एवं सभी ग्रामीण थाना में हुई चेकिंग : ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर अधिरोपित किया गया 48400/- रुपये अर्थदण्ड.

शराब पी कर वाहन चलाने वाले 16 लोगों पर की गई कार्यवाही बिलासपुर शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर 142 वाहनों पर हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही. ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना नंबर, गलत तरीके से लिखे गये नंबर प्लेट, प्रेशर हार्न, संदेहास्पद वाहन, बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म एवं संदिग्धों की जाँच की गई. बिलासपुर. पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर दिनांक 18 नवंबर 2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को हतोत्साहित…

Read More

बीज उत्पादक किसानों ने धान पैदा कर अपराध किया है जो सरकार इनका धान नहीं खरीद रही – धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर/19 नवंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि  बीज उत्पादक किसानों ने धान पैदा कर कोई अपराध किया है जो सरकार इनका धान नहीं खरीदने का तुगलकी फरमान  जारी किया है।तखतपुर के द्वारिका गुप्ता ने एमटीयू 1010 किस्म की, गोविंद साहू ने स्वर्णा एमटीयू 7029 किस्म की, लखन लाल साहू महामाया एवं स्वर्णा एमटीयू 7029 किस्म, मनोहर साहू स्वर्णा एमटीयू 7029 किस्म, राम सिंग साहू स्वर्णा एमटीयू 7029 किस्म का धान पैदावार की है जिसे सोसयटी में खरीदने से मना कर दिया गया है।…

Read More

द साबरमती रिपोर्ट को टैक्स फ्री किया जाना गलत, पटकथा लिखवाकर, फिल्म बना कर सच्चाई नहीं बदली जा सकती – सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर/19 नवंबर 2024। फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को टैक्स फ्री किये जाने का कांग्रेस ने विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य के द्वारा वसूले जा रहे टैक्स की राशि पर राज्य की जनता का अधिकार होता है। राज्य सरकारें इतिहास के घटनाक्रम राजनैतिक, सामाजिक संदेश देने वाली पिक्चरों को टैक्स में छूट देती रही है। द साबरमती रिपोर्ट फिल्म में टैक्स छूट देने का कारण क्या है? सरकार स्पष्ट करे। साबरमती पिक्चर को टैक्स का छूट देके भाजपा की सरकार…

Read More

रबी फसल में धान की खेती पर प्रतिबंध किसानों पर अत्याचार – सुरेंद्र वर्मा

रायपुर/19 नवंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने रबी सीजन में धान की खेती पर भाजपा सरकार के द्वारा प्रतिबंध लगाने का विरोध करते हुुये कहा है कि धान और किसान छत्तीसगढ़ की पहचान है, अभिमान है, छत्तीसगढ़ की समृद्धि का आधार है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी सरकार रबी फसल में धान बोने वाले किसानों को हतोत्साहित कर रही है। धमतरी, राजनांदगांव और रायपुर जिले के कलेक्टरों के द्वारा कोटवारों के माध्यम से गांव-गांव में मुनादी करा कर धान की फसल नहीं लेने…

Read More

कितनी हत्याओं के बाद सरकार मानेगी कानून व्यवस्था नहीं संभल रही – दीपक बैज

भाजपा सरकार में अपराधी बेख़ौफ़, राजधानी में 2-2 हत्या 3-3 हत्या के प्रयास, थाने के सामने जिंदा जलाए जा रहे लोग दीवाली से लेकर अब तक राजधानी में 17 हत्याएं, मुख्यमंत्री के गृह ब्लाक में नाबालिक छात्रा से गैंगरेप रायपुर,19 नवंबर 2024/ भाजपा सरकार राज्य की राजधानी सहित प्रदेश में अपराधों को रोकने में विफल साबित हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर रोज नई घटनाओं को अंजाम दे रहे, पुलिस लकीर पीटती नजर आती है। सरकार में बैठे हुये जिम्मेदार लोग अपराधों…

Read More

शादी के बहाने युवती से दुष्कर्म, फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड पर दबोचा, आरोपी गया जेल

रायगढ़/ सिटी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर, जूटमिल स्थित नया बस स्टैंड से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी अनुराग विश्वकर्मा को (20 साल) गिरफ्तार कर लिया। 5 अक्टूबर 2024 को युवती ने थाने में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि वर्ष 2023 में टिमरलगा, सारंगढ़ के अनुराग से एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान अनुराग ने उसका मोबाइल नंबर लिया और संपर्क बढ़ाकर शादी का प्रस्ताव रखा। अनुराग के आश्वासन पर युवती रायगढ़ आकर नौकरी करने लगी।  इसी…

Read More

सूरजपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, नशे सहित अवैध कारोबार के विरूद्ध पुलिस की है पैनी नजर, एक लाख पचासी हजार रूपये के नशीली दवाईयों सहित 2 गिरफ्तार, थाना रामानुजनगर पुलिस की कार्यवाही

सूरजपुर/ नशे का कारोबार कर युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाने और नशे के गोरख धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजने के कड़े निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के पुलिस अधिकारियों को दिए है। अधिकारियों को मिले कड़े निर्देश पर थाना-चौकी की पुलिस लगातार ऐसे लोगों की सूचनाए एकत्रित कर कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 18/11/2024 के रात्रि में थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना…

Read More

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कामयाबी : सुने मकान में चोरी का 1 लाख 5 हजार रुपये का माल बरामद…दो आरोपी गिरफ्तार…भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपियों के विरूध्द धारा 331, 305, 3(5) BNS के अंतर्गत की गई कार्यवाही. नाम आरोपी – 01.बुधेश्वर प्रसाद डहरिया उम्र 49 वर्ष निवासी भिलौनी थाना पामगढ़, 02.ज्ञान दास सोनवानी उम्र 45 वर्ष निवासी भिलौनी थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर-चांपा. प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रोमी बनर्जी निवासी भिलौनी थाना पामगढ़ का रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 13 नवंबर 2024 को घर में ताला लगाकर पारिवारिक कार्यक्रम में पामगढ़ चले गए थे, जो दिनांक 15 नवंबर 2024…

Read More

छत्तीसगढ़ ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर फिर लहराया परचम, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

कांकेर जिला बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड के लिए हुआ चयनित रायपुर, 19 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य में मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले को मत्स्य पालन के क्षेत्र में देश में बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड के लिए चुना गया है। कांकेर जिले को यह राष्ट्रीय अवार्ड 21 नवंबर विश्व मात्स्यिकीय दिवस के अवसर पर मिलेगा। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायतीराज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सुषमा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन परिसर में लगाया नीम का पौधा

रायपुर 19 नवंबर 2024// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन 241 वाहिनी के परिसर में नीम का पौधा रोपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का अनूठा प्रयास है, जिसमें सभी लोग स्वस्फूर्त अपनी भागीदारी दे रहे हैं। श्री साय ने सभी से एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से हम न केवल पर्यावरण को सुरक्षित करते हैं, बल्कि भावी…

Read More