घटना के आरोपी, चश्मदीद साक्षी एवं जप्ती गवाह एक ही गांव व रिश्तेदार होने से मुकरने की आशंका पर पुलिस कर्मचारी को बनाया गया था गवाह. पुलिस कर्मचारी के बयान पर तब तक अविश्वास नहीं किया जाना चाहिए, जब तक कि अविश्वास किए जाने का कोई युक्तियुक्त कारण न हो. बिलासपुर, 7 नवंबर / थाना लेमरू जिला कोरबा में माह जुलाई वर्ष 2023 में घटित हत्या के 02 मामलों में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को आजीवन कारावास एवं सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया गया है। प्रकरण के प्रत्यक्षदर्शी…
Read MoreDay: November 7, 2024
सर्दी खांसी ठीक होने का झांसा देकर गलत दवाई देने वाले आरोपी राजेश मिश्रा को किया गया गिरफ्तार, दवाई के नाम पर जहरीला तरल पदार्थ पीने से एक व्यक्ति दिनेश वर्मा की हो गई मृत्यु
आरोपी द्वारा आयुर्वेदिक दवा है सर्दी, खांसी ठीक होता है, ऐसा बोलकर तीन व्यक्तियों को गलत दवाई का कराया गया सेवन जहरीला तरल पदार्थ पीने के प्रभाव से दो व्यक्ति गंभीर रूप से हो गए बीमार, जिनका चल रहा है ईलाज पानी में आयुर्वेद दवाई के नाम पर जहरीला तरल पदार्थ मिलाकर तीनों व्यक्तियों को कराया गया सेवन बलौदाबाज़र-भाटापारा, 7 नवम्बर 2024/ दिनांक 05.11.2024 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लवन से प्राप्त मेमो की जांच तस्दीक पर थाना लवन पुलिस द्वारा ईलाजरत राहुल वर्मा से पूछताछ कर कथन लिया गया, जिसमें…
Read Moreकेन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भारतीय सड़क कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन का करेंगे शुभारंभ : रायपुर में जुटेंगे सड़क निर्माण और सड़क सुरक्षा से जुड़े देशभर के विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, अभियंता और अधिकारी
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज तकनीकी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन सड़क निर्माण और रखरखाव से संबंधित आधुनिक मशीनरी और उपकरणों की लगाई गई है प्रदर्शनी रायपुर, 7 नवम्बर 2024/ केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी 8 नवम्बर से रायपुर में आयोजित भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में 8 नवम्बर से 11 नवम्बर तक इसका आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी 8 नवम्बर को शाम साढ़े चार…
Read Moreखारुन नदी तट पर छठी मैया की मंगल आरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा- मानव को प्रकृति से जोड़ने का पर्व है सूर्य आराधना छठ पूजन
जलस्रोतों के संरक्षण व संवर्द्धन का संकल्प लेने मुख्यमंत्री ने किया आह्वान रायपुर, 07 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज शाम यहां राजधानी रायपुर के महादेव घाट पर आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि सूर्य आराधना छठ पूजन मानव को प्रकृति से जोड़ने का पर्व है। मुख्यमंत्री श्री साय खारुन नदी तट पर छठी मैया की मंगल आरती में भी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन छठ पर्व आयोजन समिति महादेव…
Read Moreरबी मौसम में 19.25 लाख हेक्टेयर रकबे में बोनी का लक्ष्य
अब तक 2.16 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, चना, मक्का, अलसी सहित विभिन्न फसलों की बोनी रबि फसलों के लिए अब तक 0.14 लाख क्विंटल बीज और 0.35 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित रायपुर, 07 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर रबि फसलों को बढावा देने के लिए इस वर्ष 19.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न रबि फसलों की बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरूद्ध अब तक 2.16 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, चना, मटर, मक्का, अलसी सहित विभिन्न रबि फसलों की बोनी हो…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की दी बधाई
रायपुर, 7 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री भारतरत्न श्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन 8 नवंबर के अवसर पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने देश के लिए श्री आडवाणी जी के योगदान को याद करते हुए कहा है कि आडवाणी जी सशक्त तथा समृद्ध भारत की संकल्पना का अटूट समर्थन करने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने उपप्रधानमंत्री के पद पर आसीन रहते हुए देश को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भारतीय संसद में सांसद के…
Read Moreथाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही : नौकरी लगाने के नाम से लाखों रूपया लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.
नाम आरोपी मनमोहन सिंह पिता स्व. सुख्खुराम उम्र 46 वर्ष निवासी न्यु चंदनियापारा वार्ड क्रमांक 08 जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा के विरूद्ध धारा 420 भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही. जांजगीर-चाम्पा, 7 नवंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया सुलोचना बंजारे निवासी डुग्गुपारा बालको थाना बालको जिला कोरबा द्वारा वर्ष 2019 में छ.ग. शिक्षाकर्मी एवं प्रयोगशाला सहायक पद की भर्ती हेतु बैंकेसी निकला था, जिसमें फार्म भरी थी। प्रार्थिया का उसके रिश्तेदार के माध्यम से आरोपी…
Read Moreबिजली कर्मियों की टेनीकोइट स्पर्धा में रायपुर रीजन ने मारी बाजी : अखिल भारतीय खेल स्पर्धा के लिए चार खिलाड़ी चयनित.
महिला खिलाड़ी में विजेता टीम से यशोदा रावतिया, एलिस मैरी केरकेट्टा एवं उप-विजेता टीम से कल्पना पन्ना, उपासनी धांगड़ को अखिल भारतीय खेल प्रतियोगिता के लिए चुना गया. रायपुर, 7 नवंबर / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की केंद्रीय क्रीडा एवं कला परिषद, केंद्रीय कार्यालय द्वारा अंतरक्षेत्रीय टेनीकोइट (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन 5 नवंबर को किया गया। डंगनिया स्थित बैडमिंटन हॉल में प्रदेश के 5 क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। जिसमें रायपुर रीजन विजेता एवं रायपुर सेंट्रल की टीम उप-विजेता रही। इसी के साथ-साथ 4 श्रेष्ठ खिलाड़ियों को…
Read Moreकेन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी 08 नवम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे
रायपुर, 07 नवम्बर 2024/ भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी 08 नवम्बर को शाम 05 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी अपरान्ह 3.45 बजे गोंदिया से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे और शाम 5 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे। श्री गडकरी स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रात्रि 7.15 बजे नागपुर…
Read Moreपूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रख्यात समाज सेवी श्री श्रीगोपाल व्यास को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने अंतिम दर्शन में शामिल होकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि रायपुर 7 नवंबर 2024/ पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रख्यात समाजसेवी श्री श्रीगोपाल व्यास को आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन के बाद रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स रायपुर में उनके पार्थिव शरीर को चिकित्सा अनुसंधान और शिक्षा के लिए उनकी इच्छा के अनुरूप दान किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज पूर्व राज्यसभा सांसद श्री श्रीगोपाल व्यास को उनके…
Read More