छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखें घोषित, एक चरण में होगा नगरीय निकाय चुनाव, तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव

रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। नगरीय निकाय चुनाव एक ही चरण में 11 फरवरी 2025 को आयोजित होगा, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में 17, 20 और 23 फरवरी को सम्पन्न होंगे। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत, 22 जनवरी को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा और साथ ही सीटों के आरक्षण की जानकारी तथा मतदान केंद्रों की सूची भी जारी की जाएगी। नामांकन पत्र 22 से 28 जनवरी तक…

Read More

गांव संवारेंगे-शहर संवारेंगे, हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

हम प्रदेश के नगरीय निकायों और पंचायतों में भी ‘जनादेश परब’ मनाने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं जनता का विश्वास पूर्णतः भाजपा पर है, भाजपा की सही नीति और साफ नीयत पर है रायपुर। हम प्रदेश के नगरीय निकायों और पंचायतों में भी ‘जनादेश परब’ मनाने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। जनता का विश्वास पूर्णतः भाजपा पर है, भाजपा की सही नीति और साफ नीयत पर है। उक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश में नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा होने पर कही…

Read More

जशपुर में राजनीतिक दलों की बैठक, त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

जशपुर, 20 जनवरी 2025/ सोमवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन के संबंध में सभी राजनीतिक दलों हेतु बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी सहित राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के हीरूराम निकुंज, सहस्त्रांशु पाठक, मनमोहन भगत, भारतीय जनता पार्टी की ओर से संतोष कुमार सिंह, फैजान सरवर खान, आम आदमी पार्टी की ओर से सोनसाय चौहान, सुमित पाठक,…

Read More

जशपुर: नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज़, सीईओ अभिषेक कुमार ने दी तारीखों की जानकारी, सुरक्षा को लेकर एसपी शशिमोहन सिंह का भरोसा

जशपुर, 20 जनवरी 2025/ आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। उन्होंने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में 17 फरवरी को जनपद पंचायत बगीचा में, 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी और तीसरे चरण 23 फरवरी को फरसाबहार, कांसाबेल एवं पत्थलगांव में मतदान प्रातः 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कराए जाएंगे। नगरीय…

Read More

जशपुर: महिला आयोग की सुनवाई में 5 मामलों का निपटारा, एफिडेविट आधारित शादी को किया शून्य, सोशल मीडिया पर गलत फोटो पोस्ट करने पर सख्त चेतावनी, महिलाओं को स्वच्छंद और सतर्क रहने का संदेश

जशपुर 20 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य गण श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव व श्रीमती सरला कोसरिया द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष जशपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर पर आज 302 सुनवाई हुई। जशपुर जिले में 5 वि. जनसुनवाई. आज की सुनवाई में आवेदिका गण उपस्थित अना0 उप0…

Read More

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट : विधानसभा में प्रबोधन के लिए दिया आमंत्रण !

राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ आने का न्यौता किया स्वीकार, अप्रैल 2025 के प्रथम सप्ताह में महामहिम पहुँचेंगी छत्तीसगढ़ विधानसभा. नई दिल्ली/रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस विशेष अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने की जानकारी देते हुए माननीय राष्ट्रपति महोदया को राज्य के विकास और संस्कृति से अवगत कराया व छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय साय नगरीय विकास के सोपान कार्यक्रम में हुए शामिल, 103 परिजनों को सौंपें अनुकम्पा नियुक्ति पत्र : कहा – छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों का समन्वित विकास जरूरी

विभिन्न नगरीय निकायों में 155 करोड़ 38 लाख रुपए के 813 कार्यों का शिलान्यास  और 15 करोड़ 25 लाख रुपए के 70 कार्यों का किया गया लोकार्पण क्लीन टायलेट कैम्पेन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 14 नगरीय निकाय हुए सम्मानित मुख्यमंत्री ने स्वच्छता दीदियों के मानदेय में 800 रूपये की वृद्धि की घोषणा की : अब स्वच्छता दीदियों को हर महीने मिलेगा 8 हजार रूपये मानदेय रायपुर, 20 जनवरी 2025/ मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर नगर पालिका क्षेत्र में 15.42 करोड़ लागत के विकासकार्यों का वर्चुअली किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता दीदियों के मानदेय में 800 रूपये की वृद्धि की घोषणा की जशपुर के कम्यूनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने स्वच्छता दीदियों का किया सम्मान जशपुर, 20 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित नगरीय विकास के सोपान कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत मिशन अंतर्गत जलप्रदाय योजना का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता दीदियों का सम्मान और अनुकम्पा नियुक्त पत्र का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जशपुर के वशिष्ठ कम्यूनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का किया शुभारंभ : जशपुर विधायक सहित जनप्रतिनिधिगण वर्चुअली कार्यक्रम में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी हुई पूरीः मुख्यमंत्री श्री साय जशपुर, 20 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर के न्यू सर्किट हाउस भवन से आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के कल्याण हेतु 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस अवसर पर जशपुर के वशिष्ठ कम्यूनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत सहित मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियो ने रायपुर से हो रहे कार्यक्रम में वर्चुअली…

Read More

जशपुर में दमेरा पर्यटन स्थल पर हुआ स्वच्छता श्रमदान, जिला प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम सहित सभी ने ली स्वच्छता की शपथ

जशपुर, 20 जनवरी 2025/ जिले में पर्यटन स्थलों के विकास एवं संरक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को पर्यटन क्षेत्र दमेरा में कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा  स्वच्छता श्रमदान किया। इस श्रमदान में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, एसडीएम ओंकार यादव, तहसीलदार जयश्री राजनपथे, अतिरिक्त सीईओ प्रदीप कुमार राठिया, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर, ईई जल संसाधन विनोद भगत, उपसंचालक पशु चिकित्सा अवधेश कुमार मरकाम, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, सहायक संचालक मत्स्य विभाग जितेंद्र…

Read More