इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ में एफडीआई के खुले रास्ते : इन्वेस्टर मीट में छत्तीसगढ़ को मिले 6000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ में निवेशकों के लिए बिछाया रेड कारपेट : विष्णुदेव साय मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से किया संवाद रायपुर 23 जनवरी 2025/  मुंबई में हाल ही में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ के लिए विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के रास्ते खुल गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई में अमेरिकी कॉन्सल जनरल और रशिया कॉन्सल जनरल से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताते हुए राज्य के अनुकूल कारोबारी माहौल की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री साय…

Read More

यातायात नियमों के पालन के साथ वाहनों की सुरक्षा भी जरूरी, जशपुर पुलिस ने दिखाई जागरूकता, 400 से अधिक वाहनों में लगी रेडियम पट्टी

जशपुर/ 35 वाँ सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से दुर्घटनाओं से बचाव तथा आम जनता को यातायात नियमों के पालन करने हेतु लगातार जागरूक किया जाता रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 23.01.25 को यातायात पुलिस जशपुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के नेतृत्व में रक्षित केंद्र जशपुर स्थित परेड ग्राउंड में यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जहां 50 से अधिक मालवाहक वाहनों में भावी…

Read More

मारपीट के फरार आरोपी को जूटमिल पुलिस ने किया गिरफ्तार…भेजा न्यायिक रिमांड पर !

अपराध  क्रमांक 454/2024 के अंतर्गत धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1)  बीएनएस के तहत मामला किया गया दर्ज,  रायगढ़. 23 जनवरी 2025 : जूटमिल पुलिस ने आज मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी दीपक सारथी (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी दीपक सारथी सराईभद्दर वार्ड नंबर 34 का निवासी है, जिसने बीते 01 नवंबर को मोहल्ले में हुए विवाद के दौरान गाली-गलौच और चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया था। रिपोर्टकर्ता पवन अनिल (38 वर्ष) ने बताया कि 01 नवंबर…

Read More

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जशपुर में होगा “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” का आयोजन, दिशा निर्देश जारी

जशपुर 23 जनवरी 2025/ निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 25 जनवरी 2025 को “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ ग्रहण पूर्वान्ह 11.00 बजे लिये जाने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशानुसार जिन राज्यों में शनिवार अवकाश रहता है, वहाँ 24 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह 11.00 बजे “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” का शपथ ग्रहण किया जाएगा तथा जहाँ शनिवार को अवकाश नहीं है वहाँ शपथ ग्रहण पूर्ववत् 25 जनवरी, 2025 को आयोजित होगा। भारत निर्वाचन आयोग के…

Read More

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : रायगढ़ में सड़क सुरक्षा की पहल…स्वास्थ्य शिविर और यातायात जागरूकता अभियान का हुआ सफल आयोजन.

एनएच पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर से हाईवे के वाहन चालक सहित 374 से अधिक वाहन चालक भी हुए लाभान्वित. रायगढ़. 23 जनवरी 2025 : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रायगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल की गई। एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम तथा ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में रायगढ़ यातायात पुलिस ने ग्राम जोरापाली स्थित एनएच-49 पर वाहन चालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इस…

Read More

जशपुर में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां: पीठासीन और मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

विकासखंड स्तर पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण जशपुर, 23 जनवरी 2025/ नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु अधिसूचना जारी होने के साथ जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में निर्वाचन हेतु तीव्र गति से तैयारियां की जा रही हैं। जिसके तहत गुरुवार को पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को नगरीय निकायों में सफलतापूर्वक चुनाव कराने हेतु सभी विकासखंड स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों के द्वारा मतदान प्रक्रिया, मतदान सामग्री की जांच, ईवीएम की क्रियाविधि, पीठासीन अधिकारी एवं…

Read More

जशपुर: गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर, अपर कलेक्टर ने रणजीता स्टेडियम में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

जशपुर 23 जनवरी 2025/ जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए तैयारी जोरो से की जा रही है। जशपुर जिले में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम आयोजित होने वाले मुख्य समारोह का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम ओंकार यादव,  जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य विभाग…

Read More

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान : हैदराबाद, रायगढ़ और जशपुर से 5 गुम बच्चियों को सकुशल ढूंढकर लौटाई घर की खुशियां, राज्य और राज्य से बाहर जारी है प्रयास

थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत एक बालिका हैदराबाद से, चौकी दोकडा क्षेत्रांतर्गत एक बालिका तमनार जिला रायगढ़ से तथा थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत 2 नाबालिक बच्चियों को जशपुर से व थाना आस्ता क्षेत्रांतर्गत एक बालिका को रायगढ़ से खोज सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द जशपुर/ गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी (नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुस्कान) के मार्गदर्शन में 1 जनवरी 2025 से जशपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है, जिसके तहत् जशपुर पुलिस द्वारा निरंतर प्राथमिकता…

Read More

जशपुर क्राइम : सन्ना में जंगल में महिला के साथ दुष्कर्म और हिंसा का सनसनीखेज मामला, आरोपी शिव नारायण सोनवानी गिरफ्तार, शंकरगढ़ से हिरासत में लेकर भेजा गया जेल

आरोपी शिव नारायण सोनवानी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 64(1),118(1), 296,351(2) व 115(2) तहत् मामला दर्ज। जशपुर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 18.01.25 को थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत एक गांव की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका आरोपी शिव नारायण सोनवानी के साथ लगभग एक वर्ष से जान पहचान है, उनके बीच बातचीत होती रहती थी, कि दिनांक 18.01.2025 की रात्रि लगभग 9 बजे आरोपी शिव नारायण सोनवानी मेरे घर के बाहर आया व कुछ जरूरी बात करना है कहकर इसे बाहर बुलाया, उसके बुलाने…

Read More

लोयोला महाविद्यालय में NEP आधारित प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का शानदार आयोजन, छात्रों की 100% उपस्थिति

कुनकुरी, 23 जनवरी 2025/ संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय की नई शिक्षा नीति (NEP) पर आधारित स्नातक स्तर की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन लोयोला महाविद्यालय, कुनकुरी में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की 100% उपस्थिति दर्ज की गई, जो नई शिक्षा पद्धति के प्रति उनके उत्साह और समर्पण को दर्शाता है। परीक्षा के दौरान सकारात्मक और उत्साहवर्धक माहौल देखा गया। यह पहली सेमेस्टर आधारित परीक्षा, विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण थी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तेलेस्फोर लकड़ा के सतत मार्गदर्शन और परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदकुमार…

Read More