छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास को मिलेगा नया आयाम: आईओए विशेषज्ञ दल छत्तीसगढ़ आकर खिलाड़ियों को देगा मार्गदर्शन रायपुर, 20 फरवरी 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती पी. टी. उषा ने सौजन्य भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात में छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास, युवा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और ओलंपिक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए राज्य की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में खेल प्रतिभाओं को…
Read MoreMonth: February 2025
नया दुकान एवं स्थापना अधिनियम: आर्थिक सशक्तिकरण की नई दिशा
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, राज्य के राजस्व में होगी वृद्धि रायपुर 20 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू किए गए नये दुकान एवं स्थापना अधिनियम को व्यापारिक जगत और नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस ऐतिहासिक फैसले से रोजगार के अवसरों में वृद्धि, व्यापारिक गतिविधियों के सुगमतापूर्वक संचालन के साथ ही राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। खासतौर पर, दुकानों को बिना समय सीमा के संचालित करने की अनुमति मिलने से कारोबारियों के लिए व्यापार सुविधाजनक होगा और…
Read Moreउत्तरप्रदेश से नशीले इंजेक्शन और कफ सिरप लाकर बेचने की थी साजिश, 249000 रुपये के अवैध कफ सिरप और नशीले इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 149 नग प्रतिबंधित अवैध कफ सिरप एवं 200 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल किमती 249000/- रुपये किया गया बरामद। अम्बिकापुर, 20 फरवरी 2025/ प्रतिबंधित नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री में शामिल आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि थाना कोतवाली पुलिस टीम को दिनांक 20/02/25 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि अनिल गुप्ता, चंदन सोनी एवं अजीत सिंह तीनो मिलकर भारी मात्रा में अवैध कफ…
Read Moreयातायात नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 119 वाहन चालकों पर भारी चालान
दिनांक 19.02.2025 को दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले 22 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर ₹6600 समन शुल्क किया गया वसूल बिना नंबर के वाहन चलाने वाले 34 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹10,200 समन शुल्क किया गया वसूल नो-पार्किंग में वाहन खडा करने वाले 28 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹8400 समन शुल्क किया गया वसूल यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 119 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर ₹38,500 समन शुल्क किया गया वसूल बलौदाबाजार-भाटापारा, 20 फरवरी 2025/ जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा “आपरेशन…
Read Moreसाइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा वार : फर्जी सिम बेचने वाले 13 गिरफ्तार…98 आरोपी अब तक शिकंजे में… हजारों सिम और मोबाईल पुलिस के रडार पर.
इनके द्वारा जारी सिम यूनाइटेड अरब अमीरात, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार में इस्तेमाल होने संबंधी मिले हैं साक्ष्य. अपराध में संलिप्त 7063 सिम कार्ड, 590 मोबाइल की हुई है पहचान, इन्हें विच्छेदन करने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशन में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत लगातार कार्यवाही जारी है. थाना सिविल लाइन रायपुर के अपराध क्रमांक 44/25 धारा-317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बीएनएस की विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है. प्रथम चरण…
Read Moreरायपुर में ड्रग पैडलर्स पर बड़ा एक्शन : कमिश्नर ने तीन अपराधियों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जेल भेजने का दिया आदेश !
रायपुर. 20 फरवरी 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा ड्रग पैडलर्स के खिलाफ रासुका जितना सख्त पिट एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर ऐसे दर्जनों आदतन अपराधी जो एनडीपीएस मामलों में लगातार सक्रिय हैं, उनका पिट एनडीपीएस के अंतर्गत केस बनवाया गया है एवं रायपुर संभाग कमिशनर कोर्ट में कार्यवाही के लिए भेजा गया हैं। विदित हो कि पिट एनडीपीएस…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने लिया कड़ा एक्शन
जशपुर, 19 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसी क्रम में फरसाबहार तहसील के पटवारी श्री अनुप मिंज को निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही बरतने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर जशपुर द्वारा यह आदेश जारी किया गया। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्री मिंज को मतदाता सूची की मार्जिनल कॉपी तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने बिना किसी पूर्व अनुमति के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : कुनकुरी में 129 मतदान केंद्रों में मतदान संपन्न, तीन पीढ़ियों ने मिलकर दिया लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश
जशपुर, 20 फरवरी 2025 / त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जनपद पंचायत क्षेत्र कुनकुरी के 129 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण और उत्साहजनक माहौल में मतदान संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए व्हीलचेयर, प्राथमिक चिकित्सा, वॉलंटियर्स, छायादार विश्राम स्थल और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। मतदाताओं का जोश इस कदर था कि मतदान केंद्र खुलने से पहले ही लोग कतारों…
Read Moreत्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव से पहले रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 107 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार…आबकारी एक्ट में की गई कार्यवाही !
थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 45/2025 के अंतर्गत धारा 34(2) एवं 34(ख) आबकारी अधिनियम में प्रकरण किया गया दर्ज. रायगढ़. 20 फरवरी 2025 : जिले में त्रि-स्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर गांव में पुलिस की अतिरिक्त टीम सतत पेट्रोलिंग एवं मुखबीरों के जरिए सभी गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है। इसी क्रम में घरघोड़ा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम अमलीडीह में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : दुलदुला में 72 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ संपन्न ; वयोवृद्ध नागरिकों के साथ शिशुवती माताएं भी पहुंची मतदान करने
सुबह से ही मतदाता पूरे उत्साह के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे जशपुर, 20 फरवरी 2025 / त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में दुलदुला के 72 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में बुजुर्गों से लेकर युवा, महिलाओं और शिशुवती माताओं तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए इंतजार कर रहे थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव…
Read More