पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

आरोपियों को ग्राम रोहांसी सेमरिया रोड टेमरी नाला के पास घेराबंदी कर अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित पकड़ा गया कार्यवाही में आरोपियों से ₹10,000 कीमत मूल्य का 2.139 किलोग्राम गांजा किया गया जप्त साथ ही आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG04 NZ 8584 भी किया गया जप्त बलौदाबाजार-भाटापारा/ “ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना पलारी पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में अवैध…

Read More

अगला चुनाव  टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ेंगे, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के इस बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा – जनता के साथ साथ अब कांग्रेस ने भी किया भूपेश बघेल से किनारा

कांग्रेस का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार ,नेतृत्व कोई भी करें ये भ्रष्टाचार ही करेंगे:किरण देव कांग्रेस ने भूपेश बघेल को एटीएम बनाया था अब किया यूज एंड थ्रो:किरण देव रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के उस बयान पर कटाक्ष किया है, जिसमें महंत ने अगला विधानसभा चुनाव पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ने का ऐलान किया है। श्री देव ने कहा कि महंत का यह बयान कांग्रेस के भीतर चल रहे सत्ता-संघर्ष और गुटीय घमासान का…

Read More

सुरक्षित एवं शांतीपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने सीएसपी-एसडीओपी की ली बैठक : अराजक तत्वों को चिन्हित कर पाबंद करने, निगरानी व गुण्डा बदमाशों की चेकिंग करने के दिए निर्देश.

चुनाव के दौरान प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा कर्मियों के अलावा पेट्रोलिंग पार्टी लगातार रहेगी भ्रमणशील. सूरजपुर : नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को सुरक्षित एवं शांतीपूर्ण सम्पन्न कराने, चुनाव के पूर्व फोर्स के मूव्हमेंट, प्रभावी पेट्रोलिंग व मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त को लेकर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने मंगलवार 04 फरवरी 2025 को सीएसपी, एसडीओपी व थाना प्रभारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने चुनाव को सुरक्षित एवं शांतीपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की बारीकियों से…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं, दीर्घकालिक सेवा की सराहना

रायपुर 04 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्री जुनेजा को शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घकालिक सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि अशोक जुनेजा ने अपनी दीर्घ सेवाअवधि के दौरान पुलिस बल को अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, अतिरिक्त…

Read More

महिला अपराध में पुलिस की त्वरित कार्यवाही से दुष्कर्म पीड़िता को मिला न्याय…आरोपी सलाखों के पीछे… भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 88/25 धारा 64(2) (एम), 296, 351(3), 115(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही विवेचना. थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को किया गया गिरफ्तार. महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही. अंबिकापुर. 04 फरवरी 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 02 फरवरी 2025 को थाना गांधीनगर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थिया तीन साल…

Read More

रायपुर के क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में अनोखी पहल! नुक्कड़ नाटक, रक्तदान और कैंसर स्क्रीनिंग से बढ़ी जागरूकता

रायपुर. 04 फरवरी 2025/ पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबध्द एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर स्थित क्षेत्रीय कैंसर संस्थान (रेडियोथेरेपी विभाग) में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में विविध प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सुबह सात बजे क्षेत्रीय कैंसर संस्थान से ऑक्सीजोन तक रैली निकाली गई। इसके बाद कैंसर के लक्षण पहचानने और नियमित इलाज के लिए प्रेरित करने हेतु रेडियोथेरेपी विभाग के जूनियर एवं सीनियर रेसिडेंट डॉक्टरों, नर्सिंग एवं फिजियोथेरेपी कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़—नाटक प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़…

Read More

छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों के लिए राहत! रायपुर मेडिकल कॉलेज में MCH सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की मंजूरी

चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर को एम.सी.एच. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की 03 सीटों की मंजूरी रायपुर 4 फरवरी 2025/ पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के कैंसर विभाग (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) को राष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (चिकित्सा शिक्षा -1) ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एन.एम.सी.) को निर्देशित किया है कि चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विषय में सुपर स्पेशलाइजेशन पाठ्यक्रम (एम.सी.एच.) के लिए 03 सीटों की स्वीकृति प्रदान की जाए। इससे यह महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम इसी शैक्षणिक सत्र…

Read More

जशपुर : 15 साल से पुरानी गाड़ियां होंगी नीलाम, लापरवाह अधिकारियों पर कसा शिकंजा, श्रम अधिकारी को नोटिस जारी

जशपुर 04 फरवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की और प्रकरणों का निराकरण समाधान कारक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विलोपन करने से पहले सही जानकारी लेकर ही लंबित प्रकरणों का विलोपन करवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री व्यास ने बैठक में अधिकारियों को 15 साल से अधिक कंडम गाड़ियों को निलामी करवाने के निर्देश दिए हैं और 15 साल से कम अवधि की गाड़ियों की जानकारी सभी विभागों को भेजने के लिए कहा।…

Read More

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: जशपुर में 99 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल, 17 से 23 फरवरी तक होगा मतदान

जशपुर, 04 फरवरी 2025 / नगरीय निकायों में चुनाव के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में प्रशासन द्वारा तीव्र गति से की जा रही है। चुनाव आयोग के निर्देशों के परिपालन करने के साथ ही बारीकियों का ध्यान रखते हुए अधिकारी-कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से चुनाव कार्य में डटे हुए हैं। जशपुर में जिला पंचायत सदस्य हेतु कुल 14 निर्वाचन क्षेत्र के लिए 99 नाम निर्देशन पत्र भरे गए हैं। इन सभी निर्देशन पत्रों का संवीक्षा आज जिला पंचायत सभागार कक्ष में रिटर्निंग…

Read More

रायपुर में घर में चोरी… चोरी का माल बरामद…आरोपी गिरफ्तार….भेजा गया ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल !

थाना आजाद चौक जिला रायपुर में अपराध क्रमांक 21/2025 धारा 331(3), 305 बीएनएस (BNS) पंजीबद्ध. आरोपी का नाम पता – मोहित ध्रुव उर्फ बबलू पिता स्वर्गीय शंकर ध्रुव उम्र 25 साल निवासी बड़ा अशोक नगर बाजार पारा दुर्गा मंदिर के पास थाना गुढ़ियारी रायपुर. रायपुर. 04 फरवरी 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया निपुर ताण्डी पति वासु ताण्डी उम्र 48 साल निवासी रामकुण्ड गोडपारा थाना आजाद चौक रायपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि…

Read More