युक्तियुक्तकरण का असर : कमकासुर में अब लगने लगे क ख ग घ… के सुर

दूरस्थ नक्सल प्रभावित आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा की नई अलख, अब बच्चों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा रायपुर, 07 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ शासन की युक्तियुक्तकरण नीति के सकारात्मक परिणाम अब प्रदेश के सबसे दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगे हैं। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कमकासुर की प्राथमिक शाला, जो एक वर्ष से शिक्षक विहीन थी, अब वहां फिर से ‘क, ख, ग३’ की गूंज सुनाई दे रही है। मोहला जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित कमकासुर गांव एक घना वनाच्छादित आदिवासी क्षेत्र…

Read More

सूचना-प्रसार की दिशा में छत्तीसगढ़ बना रोल मॉडल: छत्तीसगढ़ संवाद व जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली ने महाराष्ट्र के अधिकारियों को किया प्रभावित

रायपुर, 07 अगस्त 2025/ महाराष्ट्र सरकार के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का एक अध्ययन दल 5 से 7 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ में प्रवास पर रहा। इस दौरे का उद्देश्य छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सूचना, जनसंपर्क और शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में किए जा रहे नवीनतम नवाचारों और प्रभावी कार्यप्रणालियों का प्रत्यक्ष अवलोकन एवं अध्ययन करना था। अध्ययन दल में महाराष्ट्र शासन की उप सचिव श्रीमती समृद्धि अंगोलकर, निदेशक श्री किशोर गंगरडे सहित कुल छह वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। दल ने छत्तीसगढ़…

Read More

वर्दी में नशे में धुत मिला आरक्षक, वीडियो वायरल होते ही एसएसपी ने किया तत्काल निलंबित, शराबी आरक्षक को सस्पेंड कर दिए कड़े संकेत, “अनुशासन सर्वोपरि है” – एसएसपी शशिमोहन सिंह का बड़ा बयान.

पिछले दिनों उसका वर्दी में नशे की हालत में सोशल मीडिया में वीडियो हुआ था वायरल. अनुशासनहीन कर्मचारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, अनुशासन सर्वोपरि. जशपुर. 07 अगस्त 2025 : जशपुर जिले में पुलिस विभाग की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले एक मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए पत्थलगांव में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए गए आरक्षक अलबर्ट एक्का को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह…

Read More

जशपुर : जिला अस्पताल में सेवाओं को लेकर कलेक्टर रोहित व्यास का बड़ा एक्शन प्लान – अब लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, कर्मियों को बढ़ा मानदेय

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न धोबी, कम्प्यूटर आपरेटर, कर्मचारियों, सीटी टेक्नीशियन के मानदेय में वृद्धि का लिया गया निर्णय जीवनदीप समिति के महिला कर्मियों को 01 माह का मिलेगा मातृत्व अवकाश जशपुर, 07 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीवनदीप समिति की अंतर्गत कार्यों एवं आय-व्यय पर चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिला अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा…

Read More

एक संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: सीएम साय ने सिकलसेल पीड़ित गरीब युवक की सुनी पुकार, दी ट्राई सायकल और ₹10,000 की सहायता

जशपुर, 7 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ में एक बार फिर यह साबित हुआ है कि जब नेतृत्व संवेदनशील हो, तो शासन वास्तव में आमजन की जिंदगी को छूता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इसी संवेदनशील पहल ने कांसाबेल तहसील के ग्राम भूरसा निवासी राजकुमार चौहान को नई उम्मीद और राहत दी है।राजकुमार चौहान, उम्र 35 वर्ष, एक गरीब ग्रामीण युवक हैं, जो सिकलसेल बीमारी से वर्षों से पीड़ित हैं। यह बीमारी उन्हें इस हद तक कमजोर कर चुकी थी कि स्वाभाविक रूप से चलना-फिरना तक मुश्किल हो गया था।आर्थिक स्थिति भी…

Read More

जशपुर में 13 अगस्त को होगी जेम पोर्टल पर एकदिवसीय कार्यशाला, उद्यमियों व अधिकारियों को मिलेगा डिजिटल व्यापार का प्रशिक्षण

जेम पोर्टल संबंधित एकदिवसीय कार्यशाला 13 अगस्त को कलेक्टोरेट में होगी आयोजित उद्यमियों एवं विभागीय अधिकारियों को पोर्टल के संबंध में दी जायेगी जानकारी जशपुर, 07 अगस्त 2025/ भारत सरकार की रैंप (RAMP) योजनांतर्गत जिले के विभागों एवं उद्यमियों को जेम डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से सामाग्रियों की खरीदी एवं उपलब्धता सुनिशिचित करने हेतु एक दिवसीय जेम (GeM) पोर्टल की कार्यशाला का आयोजन 13 अगस्त 2025 को कलेक्टोरेट कार्यालय, मंत्रणा सभाकक्ष में किया जा रहा है। यह कार्यशाला दो पाली में की जाएगी। प्रथम पाली में प्रातः 11 बजे से…

Read More

गौ तस्करों पर जशपुर पुलिस का बड़ा वार : ऑपरेशन शंखनाद से जंगल में मची खलबली, 58 वर्षीय एक तस्कर गिरफ्तार, छः और तस्करों की पहचान, 1200 से अधिक गौवंश अब तक छुड़ाए जा चुके, आरोपी भेजा गया जेल.

आरोपियों के विरुद्ध चौकी सोनक्यारी में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध, मामला चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत ग्राम ओरकेला का. गिरफ्तार तस्कर का नाम – जेरोम एक्का उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम कोटया, जोकबहला, थाना नारायणपुर जिला जशपुर (छ.ग)। मामले में जुड़े अन्य तस्करों को भी पुलिस ने कर लिया है चिन्हित, की जा रही है पतासाजी, शीघ्र की जावेगी गिरफ्तारी. ऑपरेशन शंखनाद के तहत अब तक जशपुर पुलिस 1200 से अधिक गौ-वंशों को करा चुकी है तस्करों के चंगुल से मुक्त, 131…

Read More

1 लाख का इनाम! छत्तीसगढ़ सरकार दे रही बिलासा देवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार, 31 अगस्त अंतिम मौका

जशपुर, 07 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ शासन की ओर से राज्य में मत्स्य विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक, मत्स्य कृषक, सहकारी संस्थाएँ एवं अशासकीय संगठन को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके तहत श्रीमती बिलासा देवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए दिये जाने की व्यवस्था शासन की ओर से की गई है। पुरस्कार के लिए आवेदन-पत्र जिला स्तर पर मछलीपालन विभाग के कार्यालय में आमंत्रित किया गया है। पुरस्कार अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।…

Read More

जशपुर में मानसून मेहरबान : 01 जून से अब तक 7250.5 मिमी बारिश, कुनकुरी बना सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र

जशपुर, 07 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 7250.5 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 07 अगस्त तक की स्थिति में 5977.0 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 37.5 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 795.0 मिमी, मनोरा में 923.3 मिमी, कुनकुरी में 1035.5 मिमी, दुलदुला में 431.8 मिमी, फरसाबहार में 594.8 मिमी, बगीचा में 752.4 मिमी, कांसाबेल में 691.9 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने घर-घर जाकर जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत परखी, ग्रामीणों से संवाद कर दिए समग्र जल आपूर्ति के निर्देश

बानगांव, डूमरबहार एवं तिरसोंठ में घर-घर जाकर कलेक्टर ने जल जीवन मिशन द्वारा जलापूर्ति का किया निरीक्षण जल जीवन मिशन के अंतर्गत वंचित हितग्राहियों हेतु योजना निर्माण के दिये निर्देश जशपुर, 07 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को पत्थलगांव विकासखण्ड के बानगांव, डूमरबहार एवं तिरसोंठ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जलापूर्ति के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घर घर जाकर स्टैंड पोस्ट निर्माण एवं जलापूर्ति की जांच की। उन्होंने घर जाकर ग्रामीणों से इसके संबंध में विस्तृत जानकारी भी ली। बानगांव के सुखवासीपारा में सोलर…

Read More