म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में बैंक के ड्यू डीलीजेन्स, केवाईसी नॉर्म्स का पालन नहीं करने, बैंक खाता खोलने के बदले ब्रोकरों से रकम प्राप्त करने की वजह से एक्सिस बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, रत्नाकर बैंक के एक-एक कुल तीन बैंक अधिकारी गिरफ्तार. रायपुर. 23 अगस्त 2025 : रायपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में एक्सिस बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और रत्नाकर बैंक के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन अधिकारियों ने केवाईसी नॉर्म्स और ड्यू डिलीजेन्स…
Read MoreDay: August 23, 2025
20 महीने में असफल साबित हुए गृह मंत्री विजय शर्मा – दीपक बैज का आरोप, कहा अपराधियों में नहीं बचा पुलिस का डर
रायपुर/23 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मंत्रिमंडल के विभाग फेर बदल में गृहमंत्री भी बदलना था। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा गृह विभाग संभाल नहीं पा रहे है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 20 महीनें में परफॉर्मेंस दिखाने में असफल साबित हो गए हैं। आए दिन हत्या चाकूबाजी, लूटपाट, डकैती, अपहरण, बलात्कार, गोलीबारी की घटनाएं हो रही है, नशीली दवाइयों की तस्करी बढ़ गई है, जेल में भी आपराधिक बेलगाम हो रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फ्लॉप हो गई है, अपराधी अनियंत्रित…
Read Moreपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर नगर अध्यक्ष विनयशील ने दी जन्मदिन की बधाई, जशपुर के मुद्दों पर भी हुई विस्तृत चर्चा
कुनकुरी-रायपुर, 23 अगस्त 2025 – अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज नगर अध्यक्ष विनयशील ने उनके रायपुर स्थित निवास पर पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विनयशील ने भूपेश बघेल को संविधान की किताब भेंट कर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई। जन्मदिन की मुलाकात के दौरान विनयशील ने भूपेश बघेल की सक्रियता और मुस्कुराहट की सराहना की, खासकर उस समय जब उनके पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बावजूद वे…
Read Moreजापान में निवेश से लेकर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तक छत्तीसगढ़ की वैश्विक साझेदारी को सुदृढ़ कर रहे हैं – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर, 23 अगस्त 2035/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपने सतत प्रयासों के माध्यम से स्वयं को वैश्विक मंच पर एक प्रतिस्पर्धी एवं दूरदर्शी निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जापान प्रवास के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ में औद्योगिक सहयोग तथा वैश्विक साझेदारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। इस क्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक…
Read Moreतीजा-पोरा के पारंपरिक रंग में सराबोर होगी राजधानी, रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजन की तैयारियां पूरी
मायके में माताओं बहनों को मिलेंगे विशेष उपहार, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का उठाएंगे लुत्फ पारंपरिक खेल, साज-सज्जा समेत विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन रजत महोत्सव के अवसर पर 24 अगस्त को आयोजित होगा तीजा पोरा तिहार और महिला सम्मेलन रायपुर, 23 अगस्त 2025/ राजधानी रायपुर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम इस बार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा के रंगों से सराबोर हो गया है। तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर ऑडिटोरियम प्रांगण नंदिया-बैला, पारंपरिक खिलौनों, रंग-बिरंगे वंदनवार और छत्तीसगढ़ी साज-सज्जा से सुसज्जित होकर अद्भुत छटा बिखेर रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जापान दौरा: निवेश और नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
जेट्रो के साथ बैठक में छत्तीसगढ़ के आईटी, टेक्सटाइल्स और एयरोस्पेस अवसरों पर हुई चर्चा निवेश, तकनीक और अंतरिक्ष: मुख्यमंत्री श्री साय की जापान यात्रा ने खोले नए आयाम रायपुर 22 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में जापान एक्सटर्नल ट्रेड आर्गनाइजेशन (JETRO) के वरिष्ठ प्रतिनिधियों श्री नाकाजो काज़ुया, श्री एंडो युजी और श्री हारा हारुनोबू से भेंट कर निवेश एवं औद्योगिक सहयोग के संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में…
Read Moreप्रेरणादायी जन्मदिन : कृष्ण कुमार राय ने वृक्षारोपण कर समाज को दिया हरियाली का संदेश, युवाओं से किया अधिक वृक्षारोपण का आह्वान.
पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन. जशपुर. 23 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने अपना जन्मदिन समाज और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित किया। उन्होंने जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अंबाचुवा में वृक्षारोपण कर लोगों को हरियाली और पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से अपील की कि जीवन के खास पलों को पेड़-पौधों और प्रकृति से जोड़ें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें । ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते…
Read Moreजशपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत ‘महतारी मेगा हेल्थ कैम्प’ का आयोजन, 109 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर दी गईं निःशुल्क दवाइयां
जशपुर, 23 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में ‘महतारी मेगा हेल्थ कैम्प’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। जहां चिकित्सकों द्वारा तत्समय जांच कर परामर्श करते हुए उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की। इस कैम्प में रक्तचाप, मधुमेह, मौसमी बुखार, ज़ुखाम जैसी बीमारियों की जांच की गई। शिविर में कुल 109 महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच…
Read Moreमातृशक्ति का वंदन! महतारी सम्मेलन में विधायक रायमुनी भगत बोलीं – नारी दुर्गा भी है, रणचंडी भी, समाज की दशा और दिशा तय करने वाली शक्ति भी
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत महतारी सम्मेलन का हुआ आयोजन जशपुर, 23 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को महतारी सम्मेलन का आयोजन जशपुरनगर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत कार्यक्रम में शामिल हुए। इस महतारी सम्मेलन में आयी महिलाओं को स्थानीय सादरी भाषा में संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने…
Read Moreपुलिस का सफल विशेष अभियान : चाकू के बल पर लोगों को डराने वाले, इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, बलौदाबाजार पुलिस ने चारों युवकों को आर्म्स एक्ट में किया गिरफ्तार.
अभियान में अपने पास चाकू, छुरी एवं अन्य हथियार रखने वाले चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार. आरोपियों द्वारा अलग-अलग स्थानों में चाकू दिखा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाकर किया जा रहा था भयभीत. आरोपियों द्वारा धारदार चाकू एवं हथियारों के साथ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में भी अपना फोटो किया गया था अपलोड. बलौदाबाजार-भाटापारा. 23 अगस्त 2025 : बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने 22 अगस्त 2025 को विशेष अभियान चलाकर धारदार चाकू, छुरी और अन्य हथियार रखने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर हथियारों…
Read More