बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने सीधे उनके बीच पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय: अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई और जमीनी सर्वेक्षण रायपुर 1 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों दंतेवाड़ा और बस्तर का हवाई सर्वेक्षण एवं जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय पर सहायता पहुँचना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी स्तरों पर…

Read More

जशपुर में भाजयुमो का प्रदर्शन : राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाज़ी, प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन

प्रधानमंत्री पर विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने फूंका पुतला राहुलगांधी और तेजस्वी यादव के विरूद्व जमकर की नारेबाजी जशपुर, 1 सितंबर 2025 : सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर के आदर्श बस स्टेण्ड में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता व बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला फूंक कर जम कर नारेबाजी की। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि बीते दिनों बिहार के दरभंगा में आयोजित एक सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी…

Read More

जशपुर में इतिहास की सबसे शांतिपूर्ण हड़ताल : 8 हज़ार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बिना नारे-बैनर, बिना आक्रोश भाषण के गांधीवादी अंदाज़ में सड़कों पर उतरीं, 8 सूत्रीय मांगों को लेकर पीएम और सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

जशपुर, 1 सितंबर 2025 : जीने लायक वेतन की मांग और पदाधिकारियो पर हो रही बर्खास्तगी की कार्यवाही को वापसे लेने सहित 8 सूत्रीय अन्य प्रमुख मांगें को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने रणजीता स्टेडियम चौक में हड़ताल के दौरान विशाल आमसभा का आयोजन किया।जिसमें कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जमकर हल्ला बोल करते हुवे सरकार से लंबित मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।यहां हुवे अनोखे हड़ताल की गूंज समूचे प्रदेश में सुनाई दी,अभी तक के इतिहास में पहला ऐसा हड़ताल रहा है जिसमें सरकार और शासन प्रशासन के…

Read More

बारिश का नया रिकॉर्ड : जशपुर में 01 जून से 8680.1 मिमी वर्षा, कुनकुरी सबसे आगे, जानें तहसीलवार आंकड़े

जशपुर, 01 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 8680.1 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 सितम्बर तक की स्थिति में 8413.1 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 42.2 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1001.2 मिमी, मनोरा में 1064.6 मिमी, कुनकुरी में 1228.3 मिमी, दुलदुला में 547.4 मिमी, फरसाबहार में 696.8 मिमी, बगीचा में 957.0 मिमी, कांसाबेल में 805.0 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

जशपुर में बड़ी खबर : एकलव्य विद्यालय सन्ना में अतिथि शिक्षक भर्ती पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

जशपुर, 01 सितम्बर 2025 / जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में विभिन्न पदो के लिए मेरिट आधारित भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी किया गया था। विज्ञप्ति के अनुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में प्राप्त आवेदन पत्रों का विषयवार पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार किया गया है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना के प्राचार्य ने अभ्यर्थियों को किया गया है कि पात्र-अपात्र की सूची में जिस अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो वे अपना लिखित…

Read More

दुःखद हादसे के बाद जशपुर कलेक्टर का कदम: डूबने से मृत महिला के परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि

जशपुर, 01 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम ढोढरअम्बा, निवासी स्व. रतनी बाई का कुआं के पानी में डूबने से 05 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति सुखनाथ राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: 8 सितम्बर को रोजगार मेला,  नर्सिंग, सिक्योरिटी, आईटी, बैंकिंग और रिटेल समेत कई क्षेत्रों में 800 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

जशपुर, 01 सितम्बर 2025/ जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर में 08 सितम्बर 2025 को प्रातः 11.00 बजे से एनईएस कॉलेज में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा हैं। रोजगार मेला हेतु पीपल ट्री वेंचर्स ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड आशीष केसरवानी, टैंगो सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड अनिल भगत, शाही एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड शशिरेखा सिदार, जायसवाल ढाबा दोडका चौरा जशपुर भरत जायसवाल, सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विसेज कांति लाल रात्रे, स्वतंत्र माइक्रोफिन अनिमेष पटेल, श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड विभांशु लोधी, श्री राम फायनेंस जशपुर विविक गुप्ता…

Read More

जशपुर: आदि कर्मयोगी अभियान के तहत शुरू हुई तीन दिवसीय जिला प्रोसेस लैब, पंचायत प्रतिनिधियों से अधिकारियों तक होगी भागीदारी

जशपुर 1 अगस्त 2025/ जशपुर में 1 से 3 सितंबर तक आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला प्रोसेस लैब का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष, जशपुर में किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम जिले के विकास कार्यों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित होगा, जिसमें पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी एवं वनवासी कल्याण आश्रम के सदस्य सहभागिता करेंगे। इस अवसर के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती गोमती साय, विधायक पत्थलगांव एवं श्री रायमुनी भगत, विधायक जशपुर, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव उपाध्यक्ष, जिला पंचायत जशपुर, श्री रोहित व्यास कलेक्टर…

Read More

जशपुर: लोखंडी, आरा और डुमरटोली स्कूलों में बच्चों को बाल सुरक्षा पर जागरूक किया गया, गुड टच-बैड टच से लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन तक दी गई जानकारी

बाल विवाह, मानव तस्करी, चाइल्ड हेल्पलाइन, गुड टच बैड टच की दी गयी जानकारी जशपुर 1 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग द्वारा दिनांक 01.09.2025 को कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार विभिन्न स्कूलों में बाल सुरक्षा विषय पर विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला डुमरटोली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरा, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय लोखण्डी में चाइल्ड हेल्पलाइन, खुला आश्रय गृह (बालिका) जशपुर एवं आईसीपीएस के दल ने बच्चों को बाल-विवाह के नुकसान, बाल-मजदूरी, मानव तस्करी, चाईल्ड हेल्पलाइन, टोल-फ्री नम्बर, चाइल्ड…

Read More

जशपुर में कलेक्टर बने जनता की आवाज़ – जनदर्शन में 43 समस्याओं पर तुरंत एक्शन, विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत

जशपुर, 01 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर प्राप्त हो। आज जनदर्शन में कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व संबंधित मामले, साफ- सफाई, रोजगार सहित विभिन्न मामलों से संबंधित…

Read More