पूजा स्पेशल गाड़ियों में कंफर्म सीट के साथ यात्रा कर अपने यात्रा को बनाएँ आसान व आरामदायक बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ जैसे प्रमुख त्यौहारों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए अनेक फेस्टिवल/पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों में यात्रियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कंफर्म सीट उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनकी यात्रा और अधिक सहज एवं आरामदायक होगी। पूजा स्पेशल ट्रेनें, संचालन अवधि एवं उपलब्ध बर्थ – बिलासपुर-यलहंका-बिलासपुर…
Read MoreDay: October 16, 2025
दीपावली 2025: कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस पूजा मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन, यात्रियों को मिलेगी निर्बाध यात्रा सुविधा
दीपावली पर्व के दौरान यात्रियों को सुगम व निर्बाध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा के मध्य 17 से 22 अक्टूबर 2025 तक पूजा मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन बिलासपुर : दीपावली पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें सुगम व निर्बाध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा के मध्य पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 06883/06884 नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) पूजा…
Read Moreबिहार में एनडीए के पक्ष में उत्साहजनक माहौल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नामांकन सभाओं में जताया समर्थन, पीएम मोदी के विकास विजन पर मतदान की अपील, कांग्रेस पर कसा निशाना
मुख्यमंत्री श्री साय बिहार प्रवास के दौरान नामांकन समारोह एवं आमसभा में हुए शामिल भाजपा की सरकार जहां भी होती है, वहां सिर्फ विकास होता है : मुख्यमंत्री बिहार में कांग्रेस कहीं रेस में भी नहीं है : साय रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिहार प्रवास के दौरान एनडीए के पक्ष में नामांकन समारोह एवं आमसभा में शामिल हुए। श्री साय कैबिनेट मंत्री और बांकीपुर से एनडीए प्रत्याशी श्री नितिन नवीन के नामांकन में उपस्थित रहे। नामांकन से पूर्व उन्होंने श्री नितिन नवीन के पिताजी स्वर्गीय श्री…
Read Moreजगलपुर नक्सली सरेंडर इवेंट केवल प्रचार, बस्तर में सुरक्षा और विकास कांग्रेस सरकार की देन – सुशील आनंद शुक्ला
रायपुर : नक्सलवाद पीछे हटने के पीछे तथा नक्सलियों के समर्पण के लिए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की नीतियां है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जो विश्वास, विकास, सुरक्षा का मूलमंत्र लेकर नक्सलवाद पर काम किया था तथा सुदूर बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में सड़कें बनवाई तथा सुरक्षाबलों के कैंप स्थापित किया, बस्तर में शिक्षा और रोजगार के साधन जुटाये उससे बस्तर की जनता का भरोसा सुरक्षा बलों के प्रति बढ़ा और सुरक्षा बल बस्तर में कांग्रेस सरकार के…
Read Moreसट्टा खेलते पकड़े गए पाँच शातिर आरोपी ! गांधी नगर कालीबाड़ी चौक पर सट्टा खेल रहे सटोरियों पर बड़ी कार्यवाही, रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम टीम ने घेरा बंदी कर किया गिरफ्तार, अपराध क्रमांक 221/25 दर्ज, हुई कार्यवाही.
कोतवाली क्षेत्रांतर्गत स्थित कालीबाड़ी गांधी नगर में सट्टा संचालित करते आधा दर्जन सटोरिये गिरफ्तार. थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 221/25 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 का अपराध किया गया पंजीबद्ध. रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में रायपुर पुलिस द्वारा सट्टा और जुआ खेलने वालों के खिलाफ सघन कार्रवाई जारी है। 15 अक्टूबर 2025 को कोतवाली पुलिस की टीम ने कालीबाड़ी गांधी नगर, शिव बजरंग मंदिर के पास सट्टा संचालित करते हुए संतोष…
Read Moreसफाई कर्मचारी और कचरा वाहन चालक आंदोलन पर कांग्रेस का हमला, धनंजय सिंह ठाकुर ने उठाए सवाल
रायपुर : रायपुर नगर निगम के सफाई कर्मी एवं वाहन चालकों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार निगम में काम कर रहे सफाई कर्मचारी एवं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले वाहनों के चालकों ने वेतन भुगतान सहित कई मांगो को लेकर आंदोलन किया। सफाई कर्मचारियों एवं कचरा कलेक्शन करने वाहन के 800 चालक हड़ताल पर चले गये, जिसके चलते शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन नहीं हो पाया। त्यौहार के समय…
Read Moreधर्मांतरण पर बीजेपी सरकार की खामोशी पर कांग्रेस का हमला, दीपक बैज ने उठाई सवालों की लड़ी
रायपुर : धर्मांतरण को लेकर कानून बनाने के गृह मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रीमंडल केवल शिगूफा छोड़ते है। छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने अपनी पहली बैठक में ही वह दावा किया था कि नया “धर्म स्वातंत्र विधेयक” का ड्राफ्ट तैयार है, 60 दिन के भीतर लागू हो जायेगा, लेकिन 1 साल बीतने के बाद आज तक मौन है। राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश के शहरी एवं मैदानी क्षेत्रों में भी…
Read Moreअम्बेडकर अस्पताल में दुर्लभ एवं अपने आप में अनोखी सेकेंडरी एब्डोमिनल प्रेग्नेंसी का सफल ऑपरेशन
माँ और शिशु दोनों सुरक्षित, एब्डोमिनल प्रेग्नेंसी डिलीवरी का छत्तीसगढ का पहला मामला, अम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सकों ने कर दिखाया विश्व मेडीकल लिटरेचर में भी पूर्व में ऐसा कोई उदाहरण नहीं जहां गर्भवती महिला जिसे इमर्जेंसी एंजियोप्लास्टी से बचाया गया हो उसके पेट में, बच्चेदानी से बाहर नौ माह के जीवित शिशु को निकालकर दिया गया हो डॉक्टरों के अनुसार यह दुनिया के अत्यंत दुर्लभ केस में से एक भ्रूण गर्भाशय में न पलकर पेट (एब्डोमिनल कैविटी) में बड़ा हुआ रायपुर : नि:स्वार्थ सेवा, जीवन बचाने की चिकित्सा क्षमता और…
Read Moreफर्जी दस्तावेज़ों से कोयला परिवहन का भंडाफोड़ — चंदौरा पुलिस ने वाहन स्वामी और चालक को किया गिरफ्तार
सूरजपुर : दिनांक 24.09.2025 को विश्रामपुर निवासी वरिन्दर सिंह ने थाना चंदौरा पुलिस को सूचना दिया कि ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 एएक्स 1700 का चालक एवं वाहन स्वामी ट्रेलर में फर्जी रूप से पिट पास एवं रजिस्ट्रेशन फोटो कापी में बदलाव कर धोखाधड़ी करते हुए वाहन में कोयला लोड़ कर चंदौरा मार्ग से परिवहन कर रहे है। सूचना पर थाना चंदौरा पुलिस ने चंदौरा चौक में नाकाबंदी कर ट्रक को रोका। ट्रेलर में लोड कोयला एवं वाहन के दस्तावेज की छायाप्रति व मूल बिल्टी सहित जप्त कर प्रार्थी वरिन्दर सिंह…
Read Moreबस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक सफलता — दण्डकारण्य क्षेत्र के 200 से अधिक माओवादी कैडर करेंगे आत्मसमर्पण
रायपुर : राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति और निरंतर सशक्त रणनीतिक प्रयासों के परिणामस्वरूप दण्डकारण्य क्षेत्र के लगभग 200 माओवादी कैडर, जिनमें वरिष्ठतम हार्डकोर कैडर भी शामिल हैं, ने हिंसा का मार्ग त्यागकर सामाजिक मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इन आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों के औपचारिक पुनर्समावेशन समारोह का आयोजन शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे, रिज़र्व पुलिस लाइन, जगदलपुर (जिला बस्तर) में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा उपमुख्यमंत्री (गृहमंत्री) श्री विजय शर्मा उपस्थित रहेंगे। यह निर्णायक और ऐतिहासिक घटनाक्रम…
Read More