वित्त, आवास और पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में नवा रायपुर अटल नगर में निवेश और अधोसंरचना कार्यों की प्रगति की समीक्षा

रायपुर : नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में आज वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में निवेश, अधोसंरचना विकास और जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों से शहर के योजनाबद्ध और तीव्र विकास पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि नवा रायपुर का संतुलित, आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया…

Read More

नवा रायपुर में आदिवासी विद्रोहों पर आधारित शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन, तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

अंग्रेजी हुकूमत काल के जनजातीय विद्रोहों पर आधारित संग्रहालय को दिया जा रहा अंतिम स्वरूप प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राज्योत्सव के अवसर पर करेंगे उद्घाटन मुख्य सचिव श्री विकास शील ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर ली तैयारियों की समीक्षा ओरिएंटेशन रूम की डाक्यूड्रामा हल्बी-गोंडी सहित अन्य जनजातीय बोलियों में तैयार करने के निर्देश रायपुर : अंग्रेजी हुकूमत के काल में छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शौर्य और बलिदान की स्मृति में नवा रायपुर, अटल नगर में निर्मित किए जा रहे भव्य संग्रहालय-सह-स्मारक को अंतिम रूप दिया जा रहा…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह कल जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर में 10:00 बजे से 11:30 तक जनता से करेंगे मुलाकात

राजनांदगांव की ओर प्रस्थान से पहले रायपुर में डॉ. रमन सिंह जनता से होंगे रूबरू रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह अपने जन्मदिवस के अवसर पर 15 अक्टूबर 2025 को जनता से मुलाकात करेंगे। वे सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक रायपुर के शंकर नगर स्थित निवास स्थान (स्पीकर हाउस) में उपस्थित रहकर जनता, शुभचिंतकों और समर्थकों से संवाद करेंगे। इसके उपरांत, दोपहर 12:00 बजे वे राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ वहाँ आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर जनता के साथ जन्मदिवस जन्मदिवस मनाएंगे।

Read More

प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने का आरोप: कांग्रेस में संगठन नाम की कोई भावना नहीं, आपसी संघर्ष और अंदरूनी कलह जारी

प्रदेश प्रवक्ता ठोकने का कटाक्ष : कांग्रेस में संगठन नाम की कोई भावना अंधेरे कमरे में उस काली बिल्ली को ढूँढ़ना जैसा है, जो बिल्ली उस कमरे में है ही नहीं रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के दौरान भी लगातार सामने आ रही कांग्रेस की अंदरूनी कलह से यह साफ हो चला है कि जिस कांग्रेस में नेताओं की कुलजमा सियासी वजूद एक परिवार की परिक्रमा और चरण-वंदना से तय हो रहा है, जिस कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को स्लीपर…

Read More

300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग केंद्र में आवेदन किए, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निवारण के निर्देश दिए

15 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल सहयोग केंद्र पहुँचेंगे रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं एवं उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंगलवार को सहयोग केंद्र में 300 से अधिक कार्यकर्ता व आमजन पहुंचे एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर आवेदन दिए। बाद में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ओर से प्राप्त आवेदनों पर सार्थक पहल करके सभी…

Read More

धनंजय सिंह ठाकुर की चेतावनी: पिछली बार 117 रु./क्विंटल का समर्थन मूल्य न मिलने से हुआ किसानों को 2457 रु./एकड़ का नुकसान, इस बार सही MSP लागू करें

पिछली बार बढ़ी समर्थन मूल्य 117 रु. प्रति किवंटल नही दिया गया, जिससे किसानों को प्रति एकड़ 2457 रु. का नुकसान हुआ रायपुर : भाजपा सरकार 1 नवंबर से किसानों की धान की बढ़ी समर्थन मूल्य मिलाकर 3286 रुपए की दर से खरीदी करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार 1 नवंबर से किसानों से धान 3286 रु. प्रति क्विंटल की दर से खरीदी करे। भाजपा सरकार बनने के बाद धान के समर्थन मूल्य में दो बार वृद्धि हुआ…

Read More

सुशील आनंद शुक्ला का हमला: पांच साल तक शराबबंदी की बातें करने वाली भाजपा सरकार ने अब प्रदेश में शराब की दुकानों को 1400 तक बढ़ाकर जनता को शराबी बनाने का काम तेज किया

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शराबबंदी को लेकर पांच सालों तक हल्ला मचाने वाले भाजपाई बताये शराबबंदी कब होगी? भाजपा के हर छोटे-बड़े नेता ने जनता के बीच घूम-घूम कर शराबबंदी के लिए बढ़-चढ़कर बातें किया था। सरकार में आने के बाद सरकार और भाजपाईयों दोनों के जुबान पर ताला लग गया है। नियंत्रण तो दूर यह सरकार शराब के विक्रय को प्रोत्साहन देकर कमीशन के लालच में शराबियों के संरक्षण और संवर्धन में लगी हुई है। भाजपा सरकार राज्य की जनता…

Read More

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया: बस्तर में गर्भवती महिला की मौत, रायपुर साइंस कॉलेज में छात्रों पर हमला, सपना चौधरी के साथ अभद्रता — विष्णु साय के सुशासन की हकीकत

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पहली घटना बस्तर में गर्भवती मरीज को खटिया पर लादकर चार किमी एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा, वह महिला अस्पताल नहीं पहुंच पाई और गर्भवती महिला का रास्ते में ही गर्भपात हो गया। यह घटना जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चितालगुर गांव के गुड़िया पदर की है, जहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विधायक है। दूसरी घटना कोरबा की है जहां हरियाणा और देश की ख्याति प्राप्त लोक कलाकार सपना चौधरी के साथ उनके होटल में अभद्रता हुई,…

Read More

ग्राम लटुवा के 04 युवक गिरफ्तार: चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए पार्ट्स अलग करने का खुलासा, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में कार्रवाई

आरोपियों द्वारा शुक्लाभाटा मोड लटुवा रोड से एक मोटरसाइकिल किया गया था चोरी आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल के पार्ट्स अलग-अलग कर, उसे बेचने की की जा रही थी तैयारी आरोपियों से चोरी का मोटरसाइकिल का अलग-अलग पार्टस किया गया बरामद बलौदाबाज़ार-भाटापारा : प्रार्थी धर्मेंद्र रजक निवासी ग्राम अर्जुनी थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 25.08.2025 को रात्रि 9:00 बजे ग्राम शुक्लाभाटा से वापस अपने घर अर्जुनी अपनी मोटरसाइकिल CG22 X2557 में निकला था, कि शुक्लाभाटा मोड लटुवा रोड में फ्रेश होने के लिए गाड़ी में चाबी को…

Read More

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी सफलता : छ: माह से फरार गांजा तस्कर गिरफ्तार ! ओडिशा से रायगढ़ तक पुलिस का शिकंजा, एनडीपीएस एक्ट के आरोपी दिलीप कुमार प्रधान को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के तमनार पुलिस ने नारकोटिक्स मामलों में एक बड़ी सफलता हासिल की है। छह माह से फरार चल रहे गांजा तस्कर दिलीप कुमार प्रधान को ओडिशा के संबलपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में थाना तमनार और साइबर सेल की टीम ने ह्यूमन इनपुट और तकनीकी मदद का उपयोग कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। नारकोटिक्स मामलों में सख्त कार्रवाई की नीति…

Read More